Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand : मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय सम्मेलन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर हर राज्य में हो रहा यह आयोजन
Uncategorized

Jharkhand : मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय सम्मेलन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर हर राज्य में हो रहा यह आयोजन

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. रांची स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी आफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) में मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बुधवार को शुरू हुआ। सम्मेलन का आयोजन झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के सहयोग से किया जा रहा है। भारतीय प्रबंधन संस्थान-रांची (आईआईएम-रांची), एनयूएसआरएल रांची और सेंट जेवियर्स कॉलेज इसके ज्ञान भागीदार हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा, ‘‘मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर हर राज्य में यह आयोजन किया जा रहा है। झारखंड को ‘मतदाता पंजीकरण और मतदाता रजिस्टर’ विषय दिया गया है।’’ कुमार ने कहा कि आयोजकों ने देशभर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से संपर्क किया और विशेषज्ञों से शोध पत्रों के प्रकाशन के लिए सामग्री प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में इन शोध पत्रों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कुल 230 सारांश प्राप्त हुए थे, जिनमें से ज्ञान भागीदारों की टीम द्वारा मूल्यांकन के बाद 80 का चयन किया गया। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों के विषय विशेषज्ञों से भी शोध पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 57 शोध पत्रों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। इन्हें सम्मेलन के विभिन्न तकनीकी सत्रों में विषयवार प्रस्तुत किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि स्वच्छ, समावेशी, अद्यतन और विश्वसनीय मतदाता सूची लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची तैयार करने से जुड़े प्रशासनिक, कानूनी, सामाजिक, तकनीकी और शैक्षणिक पहलुओं के साथ-साथ व्यावहारिक चुनौतियों और बेहतर प्रक्रियाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

CEC Gyanesh Kumar directed Jharkhand : Two-day conference on voter registration started
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleChain Snatcher Gang: पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन झपटमार गिरोह के आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार, राज्य के विभिन्न जिलों के 63 मामलों में थे शामिल
Next Article Jharkhand BJP: छात्रों पर दर्ज मुकदमे 48 घंटे में वापस नहीं हुए तो झारखंड भाजपा करेगी आंदोलन, JPSC-JSSC घोटालों की जांच CBI करे
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand BJP: छात्रों पर दर्ज मुकदमे 48 घंटे में वापस नहीं हुए तो झारखंड भाजपा करेगी आंदोलन, JPSC-JSSC घोटालों की जांच CBI करे

September 3, 2026
Uncategorized

Chain Snatcher Gang: पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन झपटमार गिरोह के आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार, राज्य के विभिन्न जिलों के 63 मामलों में थे शामिल

September 3, 2026
Uncategorized

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने शहर के हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने, सरकारी भूमि पर कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई के दिए निर्देश

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand BJP: छात्रों पर दर्ज मुकदमे 48 घंटे में वापस नहीं हुए तो झारखंड भाजपा करेगी आंदोलन, JPSC-JSSC घोटालों की जांच CBI करे

September 3, 2026

Jharkhand : मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय सम्मेलन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर हर राज्य में हो रहा यह आयोजन

September 3, 2026

Chain Snatcher Gang: पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन झपटमार गिरोह के आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार, राज्य के विभिन्न जिलों के 63 मामलों में थे शामिल

September 3, 2026

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने शहर के हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने, सरकारी भूमि पर कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई के दिए निर्देश

September 3, 2026

40 New Bolero: जमशेदपुर पुलिस को मिले 40 नए वाहन, पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश

September 3, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.