Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » चक्रधरपुर रेलमंडल : सीनियर DCM दफ्तर से RTI और टेंडर फाइलों का डेटा लीक!, बिचौलियों को दी जा रही जानकारी
रेलवे

चक्रधरपुर रेलमंडल : सीनियर DCM दफ्तर से RTI और टेंडर फाइलों का डेटा लीक!, बिचौलियों को दी जा रही जानकारी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
सांकेतिक तस्वीर AI
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

चक्रधरपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) का सबसे प्रमुख और कमाऊ चक्रधरपुर (CKP) रेलमंडल इस समय गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गया है. जोनल मुख्यालय और रेल भवन के दावों के विपरीत, चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior DCM) कार्यालय से अति-गोपनीय दस्तावेज, टेंडर फाइलें और सूचना का अधिकार (RTI) के तहत आए आवेदनों का डेटा अनधिकृत लोगों व ठेकेदारों तक पहुंचाया जा रहा है.

आवेदकों की पहचान उजागर कर दबाया जा रहा भ्रष्टाचार

नियमानुसार RTI आवेदकों की व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखी जानी चाहिए. लेकिन सीनियर DCM कार्यालय में आवेदन पहुंचते ही आवेदक का नाम, पता और मोबाइल नंबर बिचौलियों और संबंधित ठेकेदारों को दे दिया जाता है. इसके बाद आवेदकों को डराने-धमकाने और सौदेबाजी का सिलसिला शुरू हो जाता है. यह पूरा खेल इसलिए रचा जा रहा है ताकि RTI के जरिए दफ्तर में वर्षों से चल रहे वित्तीय भ्रष्टाचार और टेंडर सिंडिकेट का पर्दाफाश न हो सके.

अफसरों की शह पर 4 साल वाली ट्रांसफर नीति की अनदेखी

यह पूरा नेटवर्क उच्च अधिकारियों के संरक्षण में चलने की बात सामने आ रही है. रेलवे बोर्ड के स्पष्ट नियम हैं कि संवेदनशील पदों (Sensitive Posts) पर कार्यरत कर्मियों का हर 4 साल में अनिवार्य तबादला होना चाहिए. इसके बावजूद चक्रधरपुर के वाणिज्य विभाग में कई चहेते कर्मचारी नियमों को ताक पर रखकर सालों से एक ही टेबल और सेक्शन में जमे हुए हैं. (खुलासा जल्द)

उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

प्रशासनिक पारदर्शिता और कानून की रक्षा के लिए चक्रधरपुर DRM, विजिलेंस विभाग और दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय को तत्काल इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए. यदि टेंडर और गोपनीय सेक्शन के सिंडिकेट पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला आने वाले दिनों में अदालत और केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) तक पहुंच सकता है.

RTI Data Leak SER Railway News चक्रधरपुर रेलमंडल चक्रधरपुर समाचार दक्षिण पूर्व रेलवे रेलवे भ्रष्टाचार सीनियर DCM चक्रधरपुर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleनिखार सबलोक हत्याकांड : सफेदपोश ‘मास्टरमाइंड’ राघव समेत 6 गिरफ्तार, जमीन के खेल में बिछी थी लाश
Next Article 40 New Bolero: जमशेदपुर पुलिस को मिले 40 नए वाहन, पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला : पेंशनरों और उनके संघों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, नियमित होंगी अनौपचारिक बैठकें

August 31, 2026
रेलवे

भारतीय रेलवे की 15 दिसंबर 2026 को आयोजित होंगी ‘पेंशन अदालत’

August 31, 2026
रेलवे

आद्रा रेल मंडल में एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक: टाटानगर और कोल्हान की कई मेमू ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-टर्मिनेट

August 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand BJP: छात्रों पर दर्ज मुकदमे 48 घंटे में वापस नहीं हुए तो झारखंड भाजपा करेगी आंदोलन, JPSC-JSSC घोटालों की जांच CBI करे

September 3, 2026

Jharkhand : मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय सम्मेलन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर हर राज्य में हो रहा यह आयोजन

September 3, 2026

Chain Snatcher Gang: पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन झपटमार गिरोह के आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार, राज्य के विभिन्न जिलों के 63 मामलों में थे शामिल

September 3, 2026

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने शहर के हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने, सरकारी भूमि पर कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई के दिए निर्देश

September 3, 2026

40 New Bolero: जमशेदपुर पुलिस को मिले 40 नए वाहन, पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश

September 3, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.