Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » 40 New Bolero: जमशेदपुर पुलिस को मिले 40 नए वाहन, पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश
Uncategorized

40 New Bolero: जमशेदपुर पुलिस को मिले 40 नए वाहन, पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस की गश्त व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमशेदपुर पुलिस के बेड़े में 40 नए बोलेरो वाहन शामिल किए गए हैं। मंगलवार शाम पुलिस केंद्र गोलमुरी में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों का इस्तेमाल शहर के साथ आसपास के ग्रामीण और संवेदनशील इलाकों में गश्त तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए किया जाएगा।

नई गाड़ियों के मिलने से पुलिस की क्षेत्र में आवाजाही और आपात स्थिति में घटनास्थल तक पहुंचने की क्षमता बढ़ेगी। अबतक कई थाना क्षेत्रों में गश्त और अन्य पुलिस कार्यों के लिए उपलब्ध वाहनों पर अतिरिक्त दबाव रहता था। नए वाहनों के शामिल होने से इस समस्या में कमी आने की उम्मीद है।

एसएसपी ने बताया कि नए वाहनों का इस्तेमाल नियमित गश्त के अलावा हाईवे पेट्रोलिंग, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए किया जाएगा। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी पुलिस की पहुंच को तेज करने में इन वाहनों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

एसएसपी ने कार्यक्रम के दौरान वाहनों का निरीक्षण किया और चालकों व पुलिसकर्मियों को उनके संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में नियमित गश्त करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

40 New Bolero: Jamshedpur police get 40 new vehicles instruct policemen to conduct regular patrols and ensure immediate action on any information
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleचक्रधरपुर रेलमंडल : सीनियर DCM दफ्तर से RTI और टेंडर फाइलों का डेटा लीक!, बिचौलियों को दी जा रही जानकारी
Next Article Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने शहर के हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने, सरकारी भूमि पर कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई के दिए निर्देश
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

Uncategorized

बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 148 यात्री सुरक्षित

October 20, 2026
झारखंड

नेमरा से रांची लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाई से मिलने जल्द जा सकते हैं सिंगापुर

October 20, 2026
झारखंड

झारखंड से बड़ी खबर : एनसीबी की जमशेदपुर में छापेमारी, ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, सरगना और एक युवती समेत 6 गिरफ्तार

October 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 148 यात्री सुरक्षित

October 20, 2026

मुंबई में बड़ा हादसा: कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल

October 20, 2026

‘भारत को अस्थिर करने वाली हर साजिश होगी नाकाम’: RSS प्रमुख मोहन भागवत की दो टूक, राजनीति से प्रेरित आंदोलनों को बताया देश के लिए बड़ा खतरा

October 20, 2026

रिश्तों का कत्ल: ससुर के अवैध इश्क में अंधी बहू, चाचा ने भतीजे को सरेआम दागी छह गोलियां

October 20, 2026

शर्मनाक: पूर्वी चंपारण में हैवानियत की हदें पार, दंपती को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर पैसे और नकदी भी लूटे

October 20, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost