Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Monsoon की सक्रियता बरकरार, चार दिनों से हो रही बारिश अब 4 सितंबर तक जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में बरसेगी
झारखंड

Monsoon की सक्रियता बरकरार, चार दिनों से हो रही बारिश अब 4 सितंबर तक जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में बरसेगी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 1, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 1 सितंबर को जमशेदपुर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

चार दिनों से हो रही बारिश अब 4 सितंबर तक कोल्हान में बरसेगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक कोल्हान में बारिश का दौर जारी रहेगा। 4 सितंबर तक जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी कुछ और गिरावट आने का अनुमान है। सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और जलजमाव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।वहीं रांची, खूंटी, चतरा और सरायकेला-खरसावां जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज और वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 2 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। विशेष रूप से गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में तेज बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में गरज, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

3 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने के संकेत हैं। मौसम केंद्र के अनुसार इस दिन राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि गरज, वज्रपात और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है। अगले दो दिनों में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है, लेकिन मौसम पूरी तरह साफ होने की उम्मीद नहीं है।
पिछले 24 घंटे के दौरान लातेहार के महुआडांड़ क्षेत्र में सबसे अधिक 171 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान बोकारो में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Monsoon activity continues rain continues for four days now in entire Kolhan including Jamshedpur till September
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJAMSHEDPUR : माइकल जॉन से बिष्टुपुर तक गरमाई ‘टुन्नू’ की सियासत, शक्ति प्रदर्शन ने खोली टाटा वर्कर्स यूनियन की चुनावी तस्वीर
Next Article Jamshedpur: मूसलाधार बारिश से स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर, निचले इलाकों में भरने लगा पानी, अलर्ट पर प्रशासन
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

कारोबार

LPG Price Hike: 1st September को ही महंगाई का झटका, एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम बढ़े

September 1, 2026
झारखंड

Jamshedpur: मूसलाधार बारिश से स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर, निचले इलाकों में भरने लगा पानी, अलर्ट पर प्रशासन

September 1, 2026
झारखंड

मंईयां सम्मान योजना : अब एक साथ नहीं, चरणबद्ध तरीके से मिलेगा ₹2,500 का लाभ, जानें क्या है नया अपडेट

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

LPG Price Hike: 1st September को ही महंगाई का झटका, एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम बढ़े

September 1, 2026

Jamshedpur: मूसलाधार बारिश से स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर, निचले इलाकों में भरने लगा पानी, अलर्ट पर प्रशासन

September 1, 2026

Monsoon की सक्रियता बरकरार, चार दिनों से हो रही बारिश अब 4 सितंबर तक जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में बरसेगी

September 1, 2026

JAMSHEDPUR : माइकल जॉन से बिष्टुपुर तक गरमाई ‘टुन्नू’ की सियासत, शक्ति प्रदर्शन ने खोली टाटा वर्कर्स यूनियन की चुनावी तस्वीर

September 1, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट विवाद : कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा छुट्टी पर, SC कॉलेजियम ने जस्टिस संजय के. अग्रवाल को नया चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की

September 1, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.