Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur: मूसलाधार बारिश से स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर, निचले इलाकों में भरने लगा पानी, अलर्ट पर प्रशासन
झारखंड

Jamshedpur: मूसलाधार बारिश से स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर, निचले इलाकों में भरने लगा पानी, अलर्ट पर प्रशासन

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 1, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamahedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं। पानी की तेज धार में कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं, वहीं कई जगह पुल-पुलिया को नुकसान पहुंचा है। गढ़वा के रंका प्रखंड में टुकवा नदी पर बना पुल सोमवार को ध्वस्त हो गया। खूंटी के अड़की में भी एक पुल टूटने की खबर है। कोल्हान व संताल में भी कई पुल-पुलिया डूबने के अलावा सड़कें क्षतिग्रस्त होने की खबर है। कई जगह खेतों में लगी धान की फसलें बर्बाद हो गईं। कतरास में भू-धंसान की घटनाएं हुईं।वहीं कई जगह कच्चे मकान गिरे हैं।

खरकाई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर पहुंच गया है। खरकाई का खतरे का निशान 129 मीटर है जबकि आज सुबह 10 बजे उसका जलस्तर 132.080 मीटर मापा गया है। इसकी वजह से स्वर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान को छूने लगी है। स्वर्णरेखा का जलस्तर आज सुबह 121.340 मीटर मापा गया जबकि उसका खतरे का निशान 121.50 मीटर है।

खरकाई नदी का जलस्तर चढ़ने की वजह से बागबेड़ा की निचली बस्तियों में पानी भरने लगा है। इसी प्रकार शास्त्रीनगर और मानगो की कुछ नदी किनारे की बस्तियों में भी पानी घुसने का खतरा है। जिला प्रशासन लोगों को नदी किनारे से दूर रहने और ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए आगाह कर रहा है।

f Jamshedpur News: Administration on flooding of Goldenrekha and Kharkai rivers due to Musaladhar rains
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleMonsoon की सक्रियता बरकरार, चार दिनों से हो रही बारिश अब 4 सितंबर तक जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में बरसेगी
Next Article LPG Price Hike: 1st September को ही महंगाई का झटका, एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम बढ़े
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

कारोबार

LPG Price Hike: 1st September को ही महंगाई का झटका, एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम बढ़े

September 1, 2026
झारखंड

Monsoon की सक्रियता बरकरार, चार दिनों से हो रही बारिश अब 4 सितंबर तक जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में बरसेगी

September 1, 2026
झारखंड

मंईयां सम्मान योजना : अब एक साथ नहीं, चरणबद्ध तरीके से मिलेगा ₹2,500 का लाभ, जानें क्या है नया अपडेट

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

LPG Price Hike: 1st September को ही महंगाई का झटका, एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम बढ़े

September 1, 2026

Jamshedpur: मूसलाधार बारिश से स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर, निचले इलाकों में भरने लगा पानी, अलर्ट पर प्रशासन

September 1, 2026

Monsoon की सक्रियता बरकरार, चार दिनों से हो रही बारिश अब 4 सितंबर तक जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में बरसेगी

September 1, 2026

JAMSHEDPUR : माइकल जॉन से बिष्टुपुर तक गरमाई ‘टुन्नू’ की सियासत, शक्ति प्रदर्शन ने खोली टाटा वर्कर्स यूनियन की चुनावी तस्वीर

September 1, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट विवाद : कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा छुट्टी पर, SC कॉलेजियम ने जस्टिस संजय के. अग्रवाल को नया चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की

September 1, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.