Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » बिहार में बेखौफ अपराधी: सोन नदी में पुलिस और बालू माफिया के बीच भीषण मुठभेड़, 62 राउंड चलीं गोलियां; दरोगा और थानेदार जख्मी
बिहार

बिहार में बेखौफ अपराधी: सोन नदी में पुलिस और बालू माफिया के बीच भीषण मुठभेड़, 62 राउंड चलीं गोलियां; दरोगा और थानेदार जख्मी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 30, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना. बिहार में अपराधियों के बुलंद हौसलों और कानून-व्यवस्था की बदहाली का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के परेव में रविवार की सुबह सोन नदी के बीचों-बीच पुलिस और बालू माफिया-अपराधियों के बीच हिंसक मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से ताबड़तोड़ 62 राउंड से अधिक गोलियां चलीं, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा.

इस मुठभेड़ में बालू माफियाओं की गोली लगने से एक सब-इंस्पेक्टर (SI) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अपराधियों के साथ हुई धक्का-मुक्की और पथराव में बिहटा थाना प्रभारी के सिर में भी चोट आई है. वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 50 हजार का इनामी और टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल एक कुख्यात बदमाश के पैर में गोली लगी है.

नाविकों से रंगदारी वसूल रहे थे बालू माफिया

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोन नदी का जलस्तर बढ़ने का फायदा उठाकर बालू माफिया और अपराधी नावों के सहारे नाविकों व अवैध बालू कारोबारियों से खुलेआम रंगदारी वसूल रहे हैं.

सूचना की पुष्टि होते ही बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार और सब-इंस्पेक्टर राजू कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस टीम जैसे ही नदी में नाव के जरिए परेव गांव के पास पहुंची, वहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

62 राउंड फायरिंग से दहला सोन नदी का इलाका

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अपराधियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर करीब 40 राउंड गोलियां दागीं. बचाव में पुलिस बल ने भी तत्परता दिखाते हुए 22 राउंड जवाबी फायरिंग की. नदी के बीच में काफी देर तक दोनों ओर से मुठभेड़ चलती रही. इस गोलीबारी के दौरान सब-इंस्पेक्टर राजू कुमार सिंह की बांह में गोली लग गई, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े. वहीं, बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार भी इस झड़प में घायल हो गए.

AK-47 मामले में फरार बदमाश अवनीश को लगी गोली

पुलिस की सटीक जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी अवनीश कुमार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद वह वहीं गिर पड़ा. अवनीश पुलिस की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है और पिछले साल उसके पास से एक एके-47 (AK-47) राइफल बरामद हुई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. उस पर विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं.

अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पटना पश्चिमी के सिटी एसपी संकेत कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी की. पुलिस ने मौके से घायल अपराधी अवनीश कुमार और उसके साथी पीयूष कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ अन्य बदमाश नदी में कूदकर भागने में सफल रहे. पुलिस ने अपराधियों की नाव से दो पिस्टल, एक कार्बाइन, एक राइफल और एक देसी कट्टा समेत कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल पुलिसकर्मियों और अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सोन नदी के तटीय इलाकों में पुलिस का सघन तलाशी अभियान (कॉम्बिंग ऑपरेशन) चलाया जा रहा है.

Avnish Kumar AK-47 Bihar Crime News Bihar Police Encounter Bihta Police Station Patna News Sand Mafia Bihar Son River Encounter बालू माफिया मुठभेड़ बिहार समाचार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleझारखंड मौसम अलर्ट: अगले 48 घंटे 16 जिलों पर भारी, बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से आफत की बारिश का खतरा
Next Article कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए तो… न्यूयॉर्क से RSS प्रमुख मोहन भागवत का संदेश
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

BIHAR: रामभरोसे कानून-व्यवस्था, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की बेटे के सामने दिनदहाड़े हत्या

October 15, 2026
बिहार

मोतिहारी में जिउतिया पर्व पर अनहोनी, व्रत के उल्लास के बीच तालाब में डूबने से 4 बच्चियों की अकाल मौत, मातम में बदली खुशियां

October 3, 2026
बिहार

बिहार का परिवहन विभाग का अधिकारी निकला धनकुबेर!, 15 बैंक खाते, 11 प्लॉट, फ्लैट और कैश ही कैश

October 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

BIHAR: रामभरोसे कानून-व्यवस्था, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की बेटे के सामने दिनदहाड़े हत्या

October 15, 2026

पुलिस की मनमानी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, थानों में सीसीटीवी निगरानी और जवाबदेही पर कड़ा रुख, डीजीपी तलब

October 15, 2026

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: धर्म परिवर्तन से समाप्त होता है जाति आधारित आरक्षण, अदालत ने लगाई मुहर

October 15, 2026

क्रूरता की इंतहा: ‘नीला ड्रम कांड’ में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, मौत के खौफ से कांप रहे थे दोनों!

October 14, 2026

रेलवे चलायेगा बक्सर, लखनऊ, छपरा, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

October 13, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.