Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » पलामू में आरपीएफ का बड़ा एक्शन: सिगसिगी स्टेशन के पास से रेलवे का लोहा चोरी, कबाड़ दुकान से भारी मात्रा में तांबा और मेटल बरामद
रेलवे

पलामू में आरपीएफ का बड़ा एक्शन: सिगसिगी स्टेशन के पास से रेलवे का लोहा चोरी, कबाड़ दुकान से भारी मात्रा में तांबा और मेटल बरामद

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 29, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पलामू. जिले के जपला में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेल संपत्ति की चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने विश्रामपुर स्थित एक कबाड़ दुकान और नौकाडीह-दरुआ गांव में ताबड़तोड़ छापेमारी कर करीब 1,020 किलोग्राम लोहा और 26 किलोग्राम तांबा जब्त किया है. बरामद किए गए कुल मेटल की अनुमानित कीमत लगभग 51,400 रुपये बताई जा रही है.

ट्विटर और रेल मदद से मिला था सुराग

आरपीएफ जपला के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार झा के अनुसार, 26 अगस्त को ‘रेल मदद’ ऐप और ट्विटर (X) के जरिए सिगसिगी स्टेशन के पास से रेलवे का लोहा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. मामले के सत्यापन के बाद आरपीएफ, अपराध आसूचना शाखा (गया) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने विश्रामपुर में प्रभु साव की कबाड़ दुकान पर धावा बोला.

कबाड़ दुकान से गिरफ्तार हुआ अनिल

कबाड़ दुकान से आरपीएफ ने हरिजन मोहल्ला (जपला) निवासी अनिल कुमार को दबोचा. तलाशी के दौरान दुकान से मालगाड़ी के वैगन की मरम्मत में इस्तेमाल होने वाली लोहे की चादरें, वैगन के दरवाजे और ओएचई मास्ट के टुकड़े (कुल 520 किलो) बरामद किए गए. साथ ही रेलवे के ऑक्जिलरी ट्रांसफॉर्मर से चुराया गया 26 किलो तांबा भी जब्त हुआ.

दूसरे ठिकाने से मिला आधा टन लोहा

अनिल कुमार से पूछताछ के बाद टीम ने नौकाडीह-दरुआ गांव में अरुण चौधरी के आवास पर छापेमारी की. वहां से मुकुलेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया. मकान के आंगन से रेलवे के चादरनुमा लोहे के 23 टुकड़े (वजन करीब 500 किलो) मिले. मुकुलेश ने कबूला कि वह मालगाड़ियों से लोहा चुराकर कबाड़ दुकान में बेचता था.

आरपीएफ थाने में एफआईआर दर्ज

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जपला आरपीएफ पोस्ट लाया गया. आरोपियों के खिलाफ 27 अगस्त 2026 को कांड संख्या 01/26 दर्ज कर धारा 3 आरपी (यू.पी.) एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

आरपीएफ जपला आरपीएफ झारखंड क्राइम न्यूज़ पलामू रेलवे लोहा चोरी सिगसिगी स्टेशन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleयौन आशय के बिना महिला अधिकारी से धक्का-मुक्की या कंधा पकड़ना IPC धारा 354A के तहत ‘यौन उत्पीड़न’ नहीं : बॉम्बे हाईकोर्ट
Next Article झारखंड पर मंडरा रहा इन्फ्लूएंजा का खतरा, अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड तैयार करने के निर्देश जारी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

मंगला एक्सप्रेस में खाना खाकर 30 बच्चे बीमार, कब रुकेगा IRCTC का ‘जहरीला’ कैटरिंग खेल!

August 29, 2026
रेलवे

हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, जानें क्या है पूरा घटनाक्रम

August 26, 2026
रेलवे

मंडल आयोग की सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू करने की उठी मांग, ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ ने टाटानगर में मनाई बीपी मंडल की जयंती

August 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

झारखंड पर मंडरा रहा इन्फ्लूएंजा का खतरा, अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड तैयार करने के निर्देश जारी

August 29, 2026

पलामू में आरपीएफ का बड़ा एक्शन: सिगसिगी स्टेशन के पास से रेलवे का लोहा चोरी, कबाड़ दुकान से भारी मात्रा में तांबा और मेटल बरामद

August 29, 2026

यौन आशय के बिना महिला अधिकारी से धक्का-मुक्की या कंधा पकड़ना IPC धारा 354A के तहत ‘यौन उत्पीड़न’ नहीं : बॉम्बे हाईकोर्ट

August 29, 2026

मंगला एक्सप्रेस में खाना खाकर 30 बच्चे बीमार, कब रुकेगा IRCTC का ‘जहरीला’ कैटरिंग खेल!

August 29, 2026

पति चुराने का आरोप और 1 करोड़ का दावा, … जानिए क्यों साकेत कोर्ट ने खारिज की पत्नी की याचिका

August 28, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.