Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » भरत तिवारी के परिजन को मुआवजा और नौकरी देगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
बिहार

भरत तिवारी के परिजन को मुआवजा और नौकरी देगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 13, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
फाइल फोटाे
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कथित ‘फर्जी एनकाउंटर’ में सरेंडर के बाद भी पुलिस ने भरत तिवारी ने मार गिराया था. पूरे मामले की न्यायिक जांच की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने का ऐलान मुख्यमंत्री ने किया है.

पटना. बिहार सरकार ने भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पीड़ित परिवार को बड़ी राहत देने का फैसला किया है. राज्य सरकार मृतक भरत तिवारी के परिजनों को वित्तीय सहायता (मुआवजा) और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करेगी. इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी खुद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर साझा की.

सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि मामले की न्यायिक जांच के लिए गठित समिति की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने यह निर्णय लिया है. यद्यपि सरकार की ओर से दी जाने वाली कुल मुआवजा राशि का विस्तृत ब्यौरा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इस घोषणा से पीड़ित परिवार को एक न्यायपूर्ण संबल मिलने की उम्मीद जगी है.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 17 जून 2026 का है, जब बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव के रहने वाले भरत तिवारी की एक पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी. घटना के बाद से ही इलाके में भारी आक्रोश और राजनीतिक हलचल देखने को मिली.

मृतक के परिजनों ने शुरुआत से ही इस घटना को ‘फर्जी एनकाउंटर’ करार दिया था. परिवार का आरोप था कि भरत तिवारी ने पुलिस की गोलीबारी से पहले ही हथियार डालकर सरेंडर कर दिया था, जिसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. परिजनों की लगातार निष्पक्ष जांच की मांग के बाद बिहार सरकार ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे.

जांच में तेजी और एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी

मामले की पैरवी कर रहे वकील संजीव कुमार सिंह के अनुसार, यह कोई साधारण मुठभेड़ नहीं बल्कि कई अधिकारियों की सोची-समझी साजिश थी. कानूनी टीम ने दावा किया कि 16 जून से ही हत्या की साजिश रची जा रही थी, जिसमें पुलिस अधिकारी, एसडीएम और स्थानीय नेता शामिल थे. 17 जून को घटना के दौरान 5 अलग-अलग हथियारों से 5 पुलिस अधिकारियों ने कुल 5 गोलियां दागीं.

पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए राष्ट्रपति को भी याचिका भेजी थी, जिसके बाद जांच प्रक्रिया में तेजी आई. भरत तिवारी की मां ने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर न्याय की मांग की थी. इसके बाद आरा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई के तहत मुख्य आरोपी एसटीएफ कांस्टेबल अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद सरकार द्वारा मुआवजा और नौकरी देने के फैसले को इस मामले में निष्पक्ष न्याय की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

Ara News Bharat Tiwari Encounter Bhojpur News Bihar Government Bihar News Bihar Police Crime News Bihar Samrat Choudhary STF Bihar
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article‘केरल’ से ‘केरलम’ : अपनी मूल सांस्कृतिक पहचान की ओर राज्य का ऐतिहासिक कदम, जाने क्या है नाम बदलने की पूरी कहानी…
Next Article दिल्ली और झारखंड छात्र आंदोलनों की पहुंच में बड़ा अंतर: क्या मेटा का एल्गोरिदम कर रहा है पक्षपात!
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

बिहार STET 2026 : शिक्षकों के पदों पर बंपर अवसर, 17 अगस्त से करें आवेदन

August 14, 2026
बिहार

BIHAR : पाटलीपुत्र टाउनशिप के जमीन मालिकों और निवेशकों के लिए बड़ी राहत, खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी

August 14, 2026
बिहार

बिहार : ‘2047 तक भारत को बनाएंगे सबसे शक्तिशाली देश’, तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

August 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

नेताजी पर विवादित टिप्पणी करने पर सांसद से ‘बंग विभूषण’ की उपाधि वापस ली, पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया उबाल

August 14, 2026

मोबाइल रिचार्ज महंगा करने की तैयारी, सस्ते प्लान्स गायब, जेब पर फिर बढ़ेगा 10-15% अतिरिक्त बोझ!

August 14, 2026

बिहार STET 2026 : शिक्षकों के पदों पर बंपर अवसर, 17 अगस्त से करें आवेदन

August 14, 2026

स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में भी 9 लाख का कमीशन, CID के सामने अभय तिवारी का नया खुलासा, सरकार की बढ़ेंगी मुश्किलें!

August 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सहमी दिल्ली, एयरपोर्ट और हाईकोर्ट समेत 5 संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी

August 14, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.