Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में जमशेदपुर के कारोबारी विक्की भालोटिया को नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
झारखंड

730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में जमशेदपुर के कारोबारी विक्की भालोटिया को नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 13, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची/जमशेदपुर. झारखंड उच्च न्यायालय ने 730 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित जीएसटी (GST) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमशेदपुर के कारोबारी विक्की भालोटिया उर्फ अमित अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने भी आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था, जिसके आदेश को चुनौती देते हुए आरोपी ने हाई कोर्ट का रुख किया था.

फर्जी चालान और इनपुट टैक्स क्रेडिट का बड़ा खेल

यह पूरा मामला शेल (फर्जी) कंपनियों के नाम पर फर्जी जीएसटी एंट्री और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के जरिए सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है. जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपियों ने आपस में मिलकर करीब 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी चालान तैयार किए थे. इन फर्जी चालानों के आधार पर 730 करोड़ रुपये से अधिक का अयोग्य इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किया गया, जिससे सरकार को राजस्व का बड़ा चूना लगा.

90 से अधिक शेल कंपनियों का नेटवर्क

ईडी और जीएसटी इंटेलिजेंस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए 90 से अधिक शेल कंपनियों का एक जटिल नेटवर्क खड़ा किया गया था. इन्हीं फर्जी कंपनियों के जरिए बिलिंग का चक्र चलाकर अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया जाता था. ईडी फिलहाल इस पूरे सिंडिकेट और इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के तमाम पहलुओं की जांच कर रही है.

कई अन्य आरोपी भी जेल में

जीएसटी अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई के बाद अधिकारी दिनेश सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया था. ईडी ने अपनी जांच के दौरान जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी विक्की भालोटिया के अलावा शिव कुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा, सुमित गुप्ता और कोलकाता के व्यापारी अमित गुप्ता सहित कई अन्य मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य मामले में फैसला सुरक्षित

इसी दौरान, झारखंड हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक अन्य मामले में मेसर्स जील इंडिया केमिकल्स (रांची) के प्रोपराइटर अजय जालान की याचिका पर सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. जालान ने ईडी कोर्ट द्वारा डिस्चार्ज याचिका खारिज करने और आरोप तय करने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. यह मामला मेकॉन (MECON) के वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा पद का दुरुपयोग कर कार्यादेश दिलाने के बदले 1.65 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने से जुड़ा हुआ है.

ईडी कार्रवाई जमशेदपुर न्यूज़ जीएसटी घोटाला झारखंड हाई कोर्ट फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट मनी लॉन्ड्रिंग विक्की भालोटिया
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleNEET पेपर लीक कांड में सीबीआई की 20 हजार पन्नों की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, NTA विशेषज्ञों की सेंधमारी और मीडिया लीक पर सख्ती
Next Article लद्दाख के लेह में सुबह हिली धरती, 5.53 तीव्रता के भूकंप से मची दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

सहारा समूह को बड़ा झटका, चाईबासा उपभोक्ता आयोग ने को-ऑपरेटिव सोसाइटीसोसाइटी पर ₹5.85 लाख का लगाया जुर्माना

August 13, 2026
झारखंड

जमशेदपुर में तड़के बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकरायी कार, चाईबासा की चुवती समेत दो की मौत

August 13, 2026
झारखंड

JPSC घोटाले में IAS मनीष रंजन का नाम भी, रांची के हरिओम टावर में एक्सपर्ट्स बुलाकर अभ्यर्थियों से लिखवाते थे उत्तर, OMR में धांधली का खुलासा

August 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

नेताजी पर विवादित टिप्पणी करने पर सांसद से ‘बंग विभूषण’ की उपाधि वापस ली, पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया उबाल

August 14, 2026

मोबाइल रिचार्ज महंगा करने की तैयारी, सस्ते प्लान्स गायब, जेब पर फिर बढ़ेगा 10-15% अतिरिक्त बोझ!

August 14, 2026

बिहार STET 2026 : शिक्षकों के पदों पर बंपर अवसर, 17 अगस्त से करें आवेदन

August 14, 2026

स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में भी 9 लाख का कमीशन, CID के सामने अभय तिवारी का नया खुलासा, सरकार की बढ़ेंगी मुश्किलें!

August 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सहमी दिल्ली, एयरपोर्ट और हाईकोर्ट समेत 5 संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी

August 14, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.