Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » किसी भी घाट से बालू उठा सकेंगे ठेकेदार! बस चुकानी होगी डबल रॉयल्टी, खान विभाग का नया प्रस्ताव तैयार!
झारखंड

किसी भी घाट से बालू उठा सकेंगे ठेकेदार! बस चुकानी होगी डबल रॉयल्टी, खान विभाग का नया प्रस्ताव तैयार!

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 11, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. राज्य में बालू के अवैध खनन और परिवहन के बीच एक नया प्रस्ताव सामने आया है. इस प्रस्ताव में यह निर्धारित किया जा रहा है कि सरकारी कार्य के लिए ठेकेदार दोगुनी रायल्टी देकर किसी भी घाट से बालू उठाव कर सकेंगे.

सरकार का दावा है कि इससे सरकारी निर्माण कार्यों को गति और बालू की किल्लत से निजात मिलेगी. खान विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव में यह कार्य सिर्फ सरकारी कार्यों के लिए होगा. डबल (दोगुनी) रॉयल्टी देकर किये गये बालू उठाव को वैध माना जायेगा. यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल (कैबिनेट) के पास भेजा जायेगा.

बालू की भारी मांग और वर्तमान व्यवस्था

राज्य में पथ निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सहित विभिन्न सरकारी विकास कार्यों को पूरा करने के लिए हर साल लगभग 100 करोड़ फीट (CFT) बालू की आवश्यकता होती है. वर्तमान व्यवस्था के तहत वैध घाटों से पर्याप्त आपूर्ति न मिलने के कारण कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पा रही थीं.

नई प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, ठेकेदार अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी चालू घाट से बालू उठा सकेंगे, बशर्ते वे निर्धारित दर से दोगुनी रॉयल्टी का भुगतान करें. पुरानी व्यवस्था में भी ठेकेदार किसी भी घाट से बालू का उठाव कर लेते थे और बाद में इसे नियमित कर दिया जाता था, लेकिन बीच में इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था. अब खान विभाग ने नियमों में संशोधन कर इसे फिर से कानूनी जामा पहनाने की तैयारी की है.

वित्तीय और प्रशासनिक रूपरेखा

इस नीति के लागू होने से खनन क्षेत्र से मिलने वाले राजस्व में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है. वर्तमान में बालू घाटों की नीलामी के बाद अलग-अलग मदों से राजस्व प्राप्त होता है, जिसमें बेस प्राइस, सामान्य रॉयल्टी, अतिरिक्त रॉयल्टी (डबल रॉयल्टी का प्रावधान), मैनेजमेंट फीस, डीएमएफटी (DMFT), अवसंरचना और जीएसटी शामिल हैं.

प्रस्तावित नियमों के तहत, यदि कोई ठेकेदार अवैध तरीके से भी बालू का उठाव करता है, तो उसे नियमानुसार डबल रॉयल्टी और पेनाल्टी चुकाकर वैध करने का अवसर मिलेगा. इससे न केवल सरकारी खजाने को फायदा होगा, बल्कि विकास कार्यों में भी तेजी आएगी.

उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल 2026 को झारखंड लघु खनिज समुपदान नियमावली के नियम 55 और 56 में बालू के अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त प्रावधान किए गए थे और पुरानी डबल रॉयल्टी की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था. हालांकि, मैदानी हकीकत और बालू की भारी किल्लत को देखते हुए अब सरकार ने इसमें सुधार का निर्णय लिया है. कैबिनेट की मुहर लगने के बाद यह प्रस्ताव पूरे राज्य में प्रभावी हो जाएगा.

कैबिनेट प्रस्ताव खान विभाग झारखंड डबल रॉयल्टी निर्माण कार्य बालू किल्लत बालू खनन रांची समाचार हेमंत सोरेन सरकार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते और TDPL के बीच ‘2 करोड़ की डील से जेल तक का सफर’… जाने क्या है कहानी
Next Article छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का ‘झारखंड बंद’ आज, राज्य भर में कड़ी सुरक्षा और पुलिस हाई अलर्ट
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

जमशेदपुर: नोटिस थमाकर छोड़ा बेसहारा, न हेल्प डेस्क-न मार्गदर्शन, करनडीह अंचल कार्यालय में ‘SIR’ के नाम पर भटकने को मजबूर मतदाता

September 26, 2026
झारखंड

Sonari में अंधाधुंध फायरिंग; बिंदल मॉल के ‘UDP Restorent* में घुसकर JMM नेता और दो जमीन कारोबारी को मारी गोली

September 26, 2026
झारखंड

Jharkhand: होटल में बहस के बाद 10 युवकों ने पुलिस अधिकारी के बेटे को पीट-पीट कर मार डाला, चार लोगों को हिरासत में लिया गया

September 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जमशेदपुर: नोटिस थमाकर छोड़ा बेसहारा, न हेल्प डेस्क-न मार्गदर्शन, करनडीह अंचल कार्यालय में ‘SIR’ के नाम पर भटकने को मजबूर मतदाता

September 26, 2026

Sonari में अंधाधुंध फायरिंग; बिंदल मॉल के ‘UDP Restorent* में घुसकर JMM नेता और दो जमीन कारोबारी को मारी गोली

September 26, 2026

Jharkhand: होटल में बहस के बाद 10 युवकों ने पुलिस अधिकारी के बेटे को पीट-पीट कर मार डाला, चार लोगों को हिरासत में लिया गया

September 26, 2026

Weather Alert: आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा,भारी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की आशंका

September 26, 2026

Ram Mandir: राम मंदिर में गिनती के दौरान चुराए गए पैसे, CCTV में रिकॉर्ड हुईं 105 घटनाएं, 70,000 पन्ने की चार्जशीट में हुआ खुलासा

September 26, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.