Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » दल-बदल कानून की आड़ में खेल खत्म? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की चुनौती, केंद्र को नोटिस जारी!
राजनीति

दल-बदल कानून की आड़ में खेल खत्म? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की चुनौती, केंद्र को नोटिस जारी!

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 27, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: देश में बार-बार विधायकों और सांसदों के पाला बदलने और पूरी की पूरी पार्टी के ‘विलय’ (Merge) के नाम पर सरकारें बनाने-गिराने के खेल पर अब देश की सर्वोच्च अदालत में बड़ी सुनवाई होने जा रही है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने संविधान की 10वीं अनुसूची यानी ‘दल-बदल विरोधी कानून’ (Anti-Defection Law) की मौजूदा व्याख्या को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस याचिका पर गंभीरता दिखाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

क्या है पूरा मामला?

जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने कपिल सिब्बल की याचिका पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि इस विषय के कई पहलुओं पर संसद को भी विचार करने की आवश्यकता हो सकती है. वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने खुद पक्षकार बनकर यह याचिका दायर की है. उन्होंने कोर्ट में दलील दी कि कानून के पैराग्राफ 4 के तहत मिलने वाली ‘विलय’ की छूट का गलत इस्तेमाल हो रहा है.

सिब्बल ने अदालत के सामने चिंता जताते हुए कहा, “मौजूदा व्याख्या के कारण देश की राजनीति पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है. इसके जरिए रातों-रात कोई अल्पसंख्यक पार्टी बहुमत में आ जाती है, तो कभी बहुमत वाली पार्टी अचानक अल्पसंख्यक बन जाती है.”

Goa मामले के साथ जुड़ी याचिका

सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि गोवा में विधायकों के दल-बदल से जुड़ा एक इसी तरह का मामला पहले से ही शीर्ष अदालत में लंबित है. इसके बाद बेंच ने सिब्बल की इस याचिका को भी गोवा वाले मामले के साथ टैग (जोड़) दिया है, ताकि दोनों पर एक साथ व्यापक सुनवाई हो सके.

क्यों पड़ी इस चुनौती की जरूरत?

याचिका में हाल के वर्षों में हुए उन राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र किया गया है जहाँ जनप्रतिनिधियों ने 10वीं अनुसूची के ‘विलय प्रावधान’ का सहारा लेकर अपनी निष्ठाएं बदल लीं. इसमें आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) जैसी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों के अन्य राजनीतिक दलों में शामिल होने के उदाहरणों की ओर इशारा किया गया है.

क्या कहता है संविधान का दल-बदल कानून?

संविधान में 52वें संशोधन अधिनियम, 1985 के जरिए 10वीं अनुसूची जोड़ी गई थी, जिसका मुख्य मकसद विधायकों और सांसदों द्वारा किए जाने वाले ‘आया राम, गया राम’ यानी अलोकतांत्रिक दल-बदल को रोकना था. हालांकि, इसका पैराग्राफ 4 यह छूट देता है कि यदि किसी राजनीतिक दल के दो-तिहाई सदस्य किसी दूसरी पार्टी में विलय का फैसला करते हैं, तो उन पर अयोग्यता (Disqualification) लागू नहीं होगी. अब सिब्बल की इस याचिका ने इसी कानूनी ढाल पर सीधा सवाल खड़ा कर दिया है.

10th Schedule Anti Defection Law SC Notice to Centre कपिल सिब्बल दल बदल कानून दल बदल विरोधी कानून राजनीति समाचार सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट सुनवाई
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleअयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, गठित हुई नई SIT, टीम में CA और फॉरेंसिक ऑडिटर भी शामिल
Next Article मद्रास हाईकोर्ट ने थलपति विजय को दिया झटका, करूर भगदड़ पीड़ितों को नौकरी देने का आदेश रद्द, सियासत गर्म
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

राजनीति

‘अगर अटल जी नहीं होते तो शायद अलग राज्य नहीं बनता…’: सरायकेला में चंपई सोरेन का बड़ा हमला, कांग्रेस को बताया आदिवासियों का प्रताड़क

November 17, 2026
झारखंड

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड राज्य सूचना आयोग की निष्क्रियता का मामला, हजारों आरटीआई अपील लंबित

November 15, 2026
देश/दुनिया

विदेश से तलाक लेकर भारत में दूसरी शादी करना अब पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

November 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची एयरपोर्ट पर अब ‘चेहरा’ ही बनेगा आपका बोर्डिंग पास! Digi Yatra से मिलेगी झटपट एंट्री, जानें इस्तेमाल का पूरा तरीका

November 18, 2026

बिहार में सरकारी दवाओं की बड़ी कालाबाजारी का भंडाफोड़: पटना समेत 40 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, झारखंड सप्लाई होने वाले नेटवर्क पर भी कसेगा शिकंजा

November 18, 2026

रिम्स जमीन घोटाला: ACB का ताबड़तोड़ एक्शन, तत्कालीन LRDC और 3 निबंधक समेत झारखंड सरकार के 6 बड़े अधिकारी गिरफ्तार

November 18, 2026

झारखंड में बदलेगा मौसम: चक्रवात ‘अकवान’ के असर से इन जिलों में झमाझम बारिश और बढ़ेगी ठंड का प्रकोप

November 18, 2026

झारखंड के 5 डीएसपी बनेंगे IPS, UPSC से मिली हरी झंडी, सरकार ने भेजे थे 12 नाम

November 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost