Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड राज्य सूचना आयोग की निष्क्रियता का मामला, हजारों आरटीआई अपील लंबित
झारखंड

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड राज्य सूचना आयोग की निष्क्रियता का मामला, हजारों आरटीआई अपील लंबित

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 15, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. झारखंड में आरटीआई (सूचना का अधिकार) के तहत न्याय पाने की आस लगाए बैठे नागरिकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सूचना आयोग की निष्क्रियता और वर्षों से लंबित पड़ी हजारों द्वितीय अपीलों व शिकायत वादों का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस गंभीर मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय ने संज्ञान लिया है, जिससे राज्य प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

गिरिडीह सिविल सोसाइटी ने भेजा था अभ्यावेदन

मामले की शुरुआत करते हुए गिरिडीह सिविल सोसाइटी के महासचिव शंकर पांडेय ने गत 15 सितंबर, 2026 को देश के मुख्य न्यायाधीश को एक विस्तृत जनहित अभ्यावेदन भेजा था। सर्वोच्च न्यायालय के केंद्रीय जन सूचना अधिकारी (सीपीआईओ) के जवाब के अनुसार, इस अभ्यावेदन को जनहित याचिका (ई) अनुभाग में आवक संख्या 126248/एससीआई/पीआइएल(ई)/2026 के रूप में दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद, दो नवंबर, 2026 को पीआईएल सेल की आंतरिक टिप्पणी में भी इस पत्र-याचिका का जिक्र करते हुए इसकी प्रति संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित किए जाने की पुष्टि की गई है।

चार नए आयुक्तों की नियुक्ति के बाद भी सुनवाई लंबित और पद रिक्त

उल्लेखनीय है कि झारखंड में लगभग छह वर्षों तक राज्य सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पूरी तरह ठप और प्रभावित रही थी। इसके बाद गत 1 जुलाई, 2026 को चार सूचना आयुक्तों— अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक ने पद व गोपनीयता की शपथ ली थी। हालांकि, इसके बावजूद मुख्य सूचना आयुक्त का पद अभी भी रिक्त बना हुआ है और नियमित सुनवाई शुरू न होने के कारण हजारों आरटीआई आवेदकों की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है।

नागरिकों को कब मिलेगा जवाब?

सिविल सोसाइटी ने सरकार और संबंधित अधिकारियों के सामने कई तीखे सवाल खड़े किए हैं। संगठन का मुख्य सवाल यह है कि चार सूचना आयुक्तों के कार्यभार संभालने के बावजूद मामलों की सुनवाई क्यों नहीं शुरू की जा रही है? मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति किस स्तर पर लंबित है और इन हजारों लंबित द्वितीय अपीलों व शिकायतों के निस्तारण की समयबद्ध कार्ययोजना क्या है?

संगठन ने मांग की है कि जब तक पूर्णकालिक मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक आयोग को प्रभावी बनाने के लिए वैकल्पिक कानूनी रास्तों को अपनाया जाए। साथ ही, विशेष सुनवाई और ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए पुराने और लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जाए, ताकि कानून पर भरोसा कर आरटीआई का इस्तेमाल करने वाले आम नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके। सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड राज्य सूचना आयोग में लंबित RTI मामलों का मुद्दा, PIL सेल में दर्ज हुआ अभ्यावेदन

Chief Information Commissioner Giridih Civil Society Jharkhand Information Commission Jharkhand News Ranchi News Right to Information RTI Supreme Court आरटीआई गिरिडीह सिविल सोसाइटी झारखंड न्यूज़ झारखंड सूचना आयोग मुख्य सूचना आयुक्त रांची न्यूज सुप्रीम कोर्ट सूचना का अधिकार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleझारखंड स्थापना दिवस पर बोले सीएम हेमंत – युवाओं की नई सोच ही राज्य के भविष्य की नींव
Next Article भोपाल में महिला पत्रकार की डंपर की चपेट में आकर मौत, बिहार के बक्सर की रहने वाली थी सपना कुमारी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

झारखंड स्थापना दिवस पर बोले सीएम हेमंत – युवाओं की नई सोच ही राज्य के भविष्य की नींव

November 15, 2026
झारखंड

झारखंड स्थापना दिवस पर जमशेदपुर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ के बाद स्वर्णरेखा घाट पर चला महासफाई अभियान

November 15, 2026
झारखंड

छठ महापर्व पर बंद घरों में सेंधमारी रोकने के लिए आदित्यपुर पुलिस का अनूठा अभियान, थाने में कराई गई पुराने आरोपियों की परेड

November 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

भोपाल में महिला पत्रकार की डंपर की चपेट में आकर मौत, बिहार के बक्सर की रहने वाली थी सपना कुमारी

November 15, 2026

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड राज्य सूचना आयोग की निष्क्रियता का मामला, हजारों आरटीआई अपील लंबित

November 15, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पर बोले सीएम हेमंत – युवाओं की नई सोच ही राज्य के भविष्य की नींव

November 15, 2026

आदिवासी विकास के लिए सरकार ने खोला खजाना: पीएम मोदी ने 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाओं का किया शुभारंभ, नक्सलवाद पर साधा निशाना

November 15, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पर जमशेदपुर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ के बाद स्वर्णरेखा घाट पर चला महासफाई अभियान

November 15, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost