Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » पीएम मोदी का बड़ा ऐलान : पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून का रास्ता साफ, सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद तोड़ा अनशन
देश/दुनिया

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान : पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून का रास्ता साफ, सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद तोड़ा अनशन

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी, मृतकों के परिवारों को मुआवजा मिलेगा, संसद में पूरी बहस होगी NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली पर 

नई दिल्ली. देशभर में लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शनों और नीट (NEET) पेपर लीक मामलों के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है. गुरुवार देर रात राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में अचानक तब हलचल तेज हो गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर देशहित में एक सख्त एंटी-पेपर लीक विधेयक लाने की आधिकारिक घोषणा की. इस अहम घोषणा के साथ ही, पिछले 27 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आमरण अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है.

पीएम मोदी का आधी रात को बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात करीब 12 बजे अपने वीडियो संदेश में स्पष्ट किया कि सरकार परीक्षाओं में होने वाली धांधलियों और पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर बेहद संजीदा है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के दायरे में लाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

पीएम मोदी ने जानकारी दी कि इस संबंध में एक नया और कड़ा विधेयक तैयार किया जा रहा है, जिसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए मामलों की त्वरित सुनवाई के विशेष प्रावधान रखे जाएंगे. इस नए विधेयक पर आज यानी शुक्रवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में व्यापक चर्चा की जाएगी. कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद इसे संसद के दोनों सदनों से जल्द से जल्द पारित कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा, जिससे देश के युवाओं और छात्रों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा 27 दिन का अनशन

प्रधानमंत्री की इस घोषणा के बाद प्रशासन और सरकार की ओर से तुरंत सकारात्मक पहल देखने को मिली. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक के पास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह पहुंचे. रात करीब 12:40 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका 27 दिनों से जारी लंबा अनशन समाप्त कराया.

अनशन तोड़ने के बाद मीडिया से बातचीत में सोनम वांगचुक ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देशहित, विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत और संभावित अशांति या हिंसा की आशंका को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है.

नए कानून में हो सकते हैं कड़े प्रावधान

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार जिस नए एंटी-पेपर लीक कानून को लाने जा रही है, वह बेहद सख्त होगा. इस प्रस्तावित कानून के मुख्य बिंदु इस प्रकार हो सकते हैं:

  • कड़ी सजा: पेपर लीक या नकल कराने वाले गिरोहों और मास्टरमाइंड्स के लिए 5 से 10 साल तक की लंबी सजा का प्रावधान.
  • सख्त जमानत नियम: आरोपियों के लिए जमानत पाना बेहद मुश्किल होगा.
  • संस्थानों पर शिकंजा: यदि किसी कोचिंग संस्थान या शिक्षक की संलिप्तता पाई जाती है, तो उस संस्थान को तुरंत बंद कर दिया जाएगा और सजा को दोगुना किया जा सकता है.
  • आजीवन प्रतिबंध: यदि पेपर सेट करने वाला या परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा कोई अंदरूनी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसे सरकारी और शिक्षण व्यवस्था से आजीवन के लिए बाहर (ब्लैकलिस्ट) कर दिया जाएगा.

सरकार ने वांगचुक को क्या-क्या लिखित भरोसा दिया

  • छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं: जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध कर रहे या 20 जुलाई को ‘संसद चलो’ मार्च में हिस्सा लेने वाले छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई, FIR वगैरह नहीं की जाएगी.
  • मृतकों के परिवारों को मुआवजा: पेपर लीक की इस घटना में जिन 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है, उनके परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा.
  • संसद में पूरी बहस: NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली समेत शिक्षा व परीक्षाओं में सरकार की जवाबदेही तय करने पर संसद में पूरी चर्चा और बहस होगी, ताकि ऐसा दोबारा न हो.

65 सांसदों ने भी अलग से साइन कर अनशन तोड़ने की अपील की थी और संसद में मुद्दा उठाने का भरोसा दिया था. वांगुचक ने कहा कि देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए भी उन्होंने अनशन को खत्म करने का फैसला लिया.

इस पूरे घटनाक्रम को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे देश भर के लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, अब सभी की निगाहें आज होने वाली कैबिनेट बैठक और संसद सत्र पर टिकी हैं.

NEET पेपर लीक Paper Leak Law PM Modi Sonam Wangchuk एंटी पेपर लीक बिल पीएम मोदी पेपर लीक कानून सोनम वांगचुक
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleNEET धांधली पर देश भर में उबाल, दिल्ली से जमशेदपुर तक डॉक्टरों ने भरी हुंकार, लाठीचार्ज पर भड़के MGM के जूनियर डॉक्टर, सरकार से तुरंत संवाद की मांग
Next Article बचपन पर मंडराता डिजिटल संकट, माता-पिता की जगह मोबाइल ले रहा, यह बहुत बड़ी आपदा है : सुप्रीम कोर्ट
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

CCEA Dicision: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, खड़गपुर-टाटानगर-झारसुगुड़ा रूट पर बिछेगी चौथी रेल लाइन, हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर खत्म होगा जाम, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर भी होंगे फोर-ट्रैक

September 9, 2026
झारखंड

Orangutans Found in Odisha : ओडिशा के बालासोर के जंगल में मिले ओरंगुटान के 5 बच्चे, इंडोनेशिया और मलेशिया से कैसे आए भारत? हर कोई हैरान

September 9, 2026
देश/दुनिया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: बिना योग्यता शिक्षक बहाली पर रोक, क्या सुधरेगी राज्यों की भ्रष्ट व्यवस्था?

September 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

CCEA Dicision: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, खड़गपुर-टाटानगर-झारसुगुड़ा रूट पर बिछेगी चौथी रेल लाइन, हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर खत्म होगा जाम, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर भी होंगे फोर-ट्रैक

September 9, 2026

Orangutans Found in Odisha : ओडिशा के बालासोर के जंगल में मिले ओरंगुटान के 5 बच्चे, इंडोनेशिया और मलेशिया से कैसे आए भारत? हर कोई हैरान

September 9, 2026

Chakradharpur: चक्रधरपुर के आसनलतिया पंचायत के दलकी गांव में डायन-बिसाही के आरोप में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, दहशत में परिवार

September 9, 2026

NH 33 Accident Zone: चुटूपालू घाटी में ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत, 4 दिनों में 4 की जान गयी, हाइवे किनारे दीवार में खामियां, प्राथमिकी में NHAI को भी बनाया पक्षकार

September 9, 2026

Dhoni Farm House Cobra Snake: एमएस धोनी के फार्म हाउस में कोबरा सांप निकलने से कर्मचारियों में हड़कंप, स्नेक एक्सपर्ट ने काफी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 9, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.