Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » JAMSHEDPUR : साकची बाजार में गुंडागर्दी का ‘सरेआम ‘हिसाब’, पुलिस ने आरोपी की कमर में बांधी रस्सी, पूरे बाजार में घुमाकर पीड़ित से मंगवाई माफी
झारखंड

JAMSHEDPUR : साकची बाजार में गुंडागर्दी का ‘सरेआम ‘हिसाब’, पुलिस ने आरोपी की कमर में बांधी रस्सी, पूरे बाजार में घुमाकर पीड़ित से मंगवाई माफी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 18, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर. शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र साकची टिनशेड मार्केट में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने एक बेहद सख्त और नजीर पेश करने वाली कार्रवाई की है.

बाजार में एक दुकानदार और उसके कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद फहीम को पुलिस ने न सिर्फ तत्परता से गिरफ्तार किया, बल्कि उसकी कमर में रस्सी बांधकर सरेबाजार उसका जुलूस भी निकाला. पुलिस आरोपी को ठीक उसी जगह लेकर गई जहां उसने वारदात को अंजाम दिया था, और वहाँ पीड़ित व अन्य दुकानदारों के सामने सार्वजनिक रूप से उससे हाथ जोड़कर माफी मंगवाई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था मारपीट का वीडियो

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले साकची टिनशेड मार्केट में मैंगो शंकोसाई निवासी राकेश केशरी और उनके स्टाफ के साथ सरेराह बेरहमी से मारपीट और जानलेवा हमला किया गया था. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिससे स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में काफी आक्रोश था. वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और मैंगो क्षेत्र के रहने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद फहीम को धर दबोचा. अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए पुलिस ने शनिवार की रात उसे उसी बाजार में पैदल घुमाया, जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

पुलिस की इस ‘सिंघम’ शैली की कार्रवाई पर जनता की राय

आमतौर पर देखा जाता है कि पुलिस ऐसे मामलों में केवल कागजी कार्रवाई या काउंटर केस के डर से मामलों को टालती रहती है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है. लेकिन साकची पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई ने शहर के अपराधियों को एक कड़ा संदेश दिया है. स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस शैली की जमकर सराहना की है. लोगों का कहना है कि सरेबाजार इस तरह की कार्रवाई से असामाजिक तत्वों के मन में कानून का डर पैदा होगा और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे.

मामले में आया नया मोड़, आरोपी की पत्नी पहुंची एसएसपी दफ्तर

इस बीच, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में एक नया मोड़ भी सामने आया है. शनिवार को आरोपी मोहम्मद फहीम की पत्नी शिकायत लेकर सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंची. उसने पुलिस की इस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए आरोप लगाया कि उसका पति ₹60,000 लेकर साकची बाजार गया था, जहां उसके साथ पहले मारपीट की गई और उसके पैसे छीन लिए गए. बहरहाल, साकची बाजार में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है.

क्राइम न्यूज जमशेदपुर जमशेदपुर न्यूज़ जमशेदपुर पुलिस मोहम्मद फहीम गिरफ्तार साकची बाजार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसोनम वांगचुक आंदोलन की गूंज वाशिंगटन में, जंतर-मंतर से पुलिस ने आधी रात उठाया, अस्पताल शिफ्ट होने पर भारी बवाल
Next Article JAMSHEDPUR : एमजीएम अस्पताल में 4 महीने से वेतन न मिलने से होमगार्ड जवानों का घुट रहा दम, आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

Uncategorized

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने शहर के हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने, सरकारी भूमि पर कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई के दिए निर्देश

September 3, 2026
Uncategorized

40 New Bolero: जमशेदपुर पुलिस को मिले 40 नए वाहन, पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश

September 3, 2026
झारखंड

निखार सबलोक हत्याकांड : सफेदपोश ‘मास्टरमाइंड’ राघव समेत 6 गिरफ्तार, जमीन के खेल में बिछी थी लाश

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने शहर के हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने, सरकारी भूमि पर कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई के दिए निर्देश

September 3, 2026

40 New Bolero: जमशेदपुर पुलिस को मिले 40 नए वाहन, पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश

September 3, 2026

चक्रधरपुर रेलमंडल : सीनियर DCM दफ्तर से RTI और टेंडर फाइलों का डेटा लीक!, बिचौलियों को दी जा रही जानकारी

September 3, 2026

निखार सबलोक हत्याकांड : सफेदपोश ‘मास्टरमाइंड’ राघव समेत 6 गिरफ्तार, जमीन के खेल में बिछी थी लाश

September 3, 2026

Jamshedpur: सुवर्णरखा नदी के देडांग घाट पर उफनते पानी में दिखा विशाल मगरमच्छ, हड़कंप, प्रशासन की अपील : नदी किनारे न जाएं

September 2, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.