Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » झारखंड मौसम अपडेट: 16 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ‘येलो अलर्ट’
झारखंड

झारखंड मौसम अपडेट: 16 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ‘येलो अलर्ट’

Kumari PriyankaBy Kumari PriyankaJuly 10, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही रिमझिम बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. इस बदलाव से स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है. सुहाने मौसम के बीच ग्रामीण इलाकों में कृषि कार्यों ने भी रफ्तार पकड़ ली है.

50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 10 जुलाई से 15 जुलाई तक राज्य के 16 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. उत्तर-पूर्वी हिस्सों (देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज) और निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, धनबाद) के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की आशंका है. इसके अतिरिक्त, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है.

पलामू प्रमंडल में कम बारिश से किसान चिंतित

एक तरफ जहां अधिकांश राज्य में बारिश से मौसम खुशनुमा है, वहीं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जिलों—पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में अपेक्षाकृत काफी कम वर्षा हुई है. इससे वहां खेती-किसानी प्रभावित हो रही है. इस स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग इन जिलों के किसानों को पारंपरिक फसलों के बजाय दलहन और तेलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित कर रहा है.

पिछले 24 घंटे का तापमान और आगामी पूर्वानुमान

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश गोड्डा में 44.2 मिमी दर्ज की गई. पाकुड़ में सबसे अधिक तापमान (34.5°C) और लातेहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान (21.7°C) रहा.

आने वाले दिनों में रांची का अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 23°C से 24°C के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे मौसम में यह ढंडक बरकरार रहेगी.

  • Author
  • Recent Posts
Kumari Priyanka
Kumari Priyanka
Content Editor at oceanpost
मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट कुमारी प्रियंका, OCEAN POST में कंटेंट एडिटर हैं. डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका, खबरों को सही, रोचक और अनुकूल ढंग से प्रस्तुत कर पाठकों को विश्वसनीय कंटेंट से जोड़ने में माहिर हैं.
Kumari Priyanka
Latest posts by Kumari Priyanka (see all)
  • बागबेड़ा के ‘वायरलेस मैदान’ में नशाखोरों का नेटवर्क होगा ध्वस्त, एसएसपी के रडार पर अड्डेबाजी, शाम ढलते ही पुलिस करेगी ‘क्लीन स्वीप’ - July 11, 2026
  • झारखंड मौसम अपडेट: 16 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ‘येलो अलर्ट’ - July 10, 2026
  • स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर - July 8, 2026
Jharkhand Weather Update Jharkhand Weather Yellow Alert Monsoon in Jharkhand झारखंड मौसम भारी बारिश का अलर्ट मौसम पूर्वानुमान रांची में बारिश वज्रपात की चेतावनी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपेट्रोल संकट के बीच बड़ी राहत, अब E85 ईंधन कराएगा ₹20 प्रति लीटर की सीधी बचत!
Next Article SIR का बड़ा असर : चार राज्यों में कटे 22 लाख वोटर्स के नाम, क्या झारखंड में भी मचेगी सियासी खलबली?
Kumari Priyanka
  • Website

मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट कुमारी प्रियंका, OCEAN POST में कंटेंट एडिटर हैं. डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका, खबरों को सही, रोचक और अनुकूल ढंग से प्रस्तुत कर पाठकों को विश्वसनीय कंटेंट से जोड़ने में माहिर हैं.

Related Posts

झारखंड

सरायकेला पुलिस का भंडाफोड़, आदित्यपुर में चल रहा ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क ध्वस्त, बिहार के 3 युवक गिरफ्तार

July 11, 2026
झारखंड

झारखंड में औद्योगिक क्रांति, नवीन जिंदल समूह करेगा ₹70,000 करोड़ से अधिक का महा-निवेश

July 11, 2026
झारखंड

बागबेड़ा के ‘वायरलेस मैदान’ में नशाखोरों का नेटवर्क होगा ध्वस्त, एसएसपी के रडार पर अड्डेबाजी, शाम ढलते ही पुलिस करेगी ‘क्लीन स्वीप’

July 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मध्य प्रदेश उपचुनाव : दतिया में टिकट कटने से भाजपा में ‘बगावत’, राजनीतिक साख और सामाजिक समीकरण दांव पर…

July 12, 2026

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासी बवाल: नितेश राणे ने अभिनेता को बताया ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’

July 11, 2026

तेलंगाना नरसंहार : रंगा रेड्डी में बदले की वो अंधी आग, जिसने निगल लीं 6 मासूम जिंदगियां!

July 11, 2026

स्वास्थ्य सेवा वेंटीलेटर पर!, झारखंड में खाट बनी एम्बुलेंस, चार किलोमीटर पैदल चलकर बचाई गर्भवती की जान

July 11, 2026

सरायकेला पुलिस का भंडाफोड़, आदित्यपुर में चल रहा ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क ध्वस्त, बिहार के 3 युवक गिरफ्तार

July 11, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost