Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » बागबेड़ा के वायरलेस मैदान में गंदगी और अंधेरा, उपमुखिया बने जनता की आवाज, रेलवे प्रशासन तक पहुंचाई लोगों की परेशानी
झारखंड

बागबेड़ा के वायरलेस मैदान में गंदगी और अंधेरा, उपमुखिया बने जनता की आवाज, रेलवे प्रशासन तक पहुंचाई लोगों की परेशानी

Kumari PriyankaBy Kumari PriyankaJuly 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • उपमुखिया की पहल: बागबेड़ा वायरलेस मैदान की बदहाली दूर करने के लिए रेलवे को सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर. बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत का प्रसिद्ध वायरलेस मैदान इन दिनों अपनी बदहाली और असुरक्षा को लेकर सुर्खियों में है. स्थानीय निवासियों, महिलाओं और बच्चों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए बागबेड़ा के उपमुखिया संतोष ठाकुर और झामुमो नेता अजीत सिन्हा ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए रेलवे के सहायक अभियंता आरके वर्मा को एक मांग पत्र सौंपा और मैदान की स्थिति सुधारने की पुरजोर वकालत की.

अंधेरे और कबाड़ के बीच पनप रहा है नशे का काला कारोबार

प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे अधिकारी को जमीनी हकीकत से रूबरू कराते हुए बताया कि यह मैदान स्थानीय परिवारों और रेलकर्मियों के लिए सुबह-शाम टहलने का एक प्रमुख स्थान है. रेलवे द्वारा यहां वॉक ट्रैक बनाकर एक अच्छी पहल की गई थी, लेकिन रखरखाव के अभाव में अब यह पार्क कबाड़खाने में तब्दील हो चुका है. चारों तरफ गंदगी का अंबार है और सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पर्याप्त रोशनी न होने के कारण शाम होते ही पूरे मैदान में अंधेरा छा जाता है. इस अंधकार का फायदा उठाकर यहां प्रतिबंधित नशे का धंधा करने वाले और असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, जिससे शाम के बाद महिलाओं और बच्चों का यहां आना पूरी तरह बंद हो गया है.

सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पुख्ता करने की उठी मांग

सौंपे गए मांग पत्र के माध्यम से जनप्रतिनिधियों ने रेलवे विभाग से वायरलेस मैदान की सूरत बदलने के लिए कई अहम मांगें की हैं:

  • पार्क में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
  • सुरक्षा के लिहाज से पूरे मैदान में तत्काल हाई-मास्ट लाइटें लगाई जाएं.
  • टहलने आने वाले लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा बहाल हो.
  • मैदान की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल को दुरुस्त कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं.

जनता के अधिकार के लिए संघर्ष रहेगा जारी

उपमुखिया संतोष ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वायरलेस मैदान बागबेड़ा की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान है. यहां के नागरिकों को एक स्वच्छ और सुरक्षित माहौल देना हमारी प्राथमिकता है. जब तक रेलवे प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक जनता के हक की यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी.

Bagbera News Jamshedpur News Tatanagar Railway Update अजीत सिन्हा झामुमो उपमुखिया संतोष ठाकुर जमशेदपुर समाचार टाटानगर रेलवे न्यूज बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत बागबेड़ा वायरलेस मैदान रेलवे मांग पत्र
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleरेलवे में जूनियर इंजीनियर समेत 4,098 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन
Next Article जमशेदपुर बंद : थमी शहर की रफ्तार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर फूटा जनता का ‘अभूतपूर्व’ आक्रोश!
Kumari Priyanka
  • Website

मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट कुमारी प्रियंका, OCEAN POST में कंटेंट एडिटर हैं. डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका, खबरों को सही, रोचक और अनुकूल ढंग से प्रस्तुत कर पाठकों को विश्वसनीय कंटेंट से जोड़ने में माहिर हैं.

Related Posts

झारखंड

JSSC-CGL घोटाले में मास्टरमाइंड अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार, अब सड़क पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

August 18, 2026
झारखंड

जमशेदपुर में सियासी संग्राम, मानगो नगर निगम बोर्ड बैठक में भिड़े सुधा और सरयू समर्थक, हंगामे के बीच पीछे छूटे आम जनता के मुद्दे

August 18, 2026
झारखंड

JSSC-CGL रद होने पर भड़का निष्पक्ष अभ्यर्थियों का गुस्सा, कहा – दोषियों की जांच CBI करे, मेरिट वाले युवाओं को न मिले सजा

August 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026

JSSC-CGL घोटाले में मास्टरमाइंड अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार, अब सड़क पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

August 18, 2026

BIHAR : उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, ‘मुख्यमंत्री शोध नवाचार योजना’ को कैबिनेट से जल्द मंजूरी की तैयारी, प्रोफेसरों को मिलेंगे 10 लाख

August 18, 2026

जमशेदपुर में सियासी संग्राम, मानगो नगर निगम बोर्ड बैठक में भिड़े सुधा और सरयू समर्थक, हंगामे के बीच पीछे छूटे आम जनता के मुद्दे

August 18, 2026

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सारण, सीवान और नालंदा समेत कई जिलों के एसपी बदले

August 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.