Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » भीषण गर्मी में भी नहीं थमे कदम, बागबेड़ा ने बढ़ाया हमारी सेहत के लिए तपने वाले स्वच्छता कर्मियों का मान
झारखंड

भीषण गर्मी में भी नहीं थमे कदम, बागबेड़ा ने बढ़ाया हमारी सेहत के लिए तपने वाले स्वच्छता कर्मियों का मान

Kumari PriyankaBy Kumari PriyankaJune 22, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर. जब आसमान से आग बरस रही हो और लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हों, ऐसे दौर में भी कुछ हाथ बिना रुके हमारे आस-पास के परिवेश को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में जुटे हैं.  भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले इन स्वच्छता प्रहरियों के इसी निस्वार्थ समर्पण को स्थानीय लोगों ने सलाम किया.

बागबेड़ा कॉलोनी के शहीद मैदान में आयोजित एक आत्मीय कार्यक्रम के दौरान कचरा संग्रह वाहन के चालकों और महिला कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे यह संदेश गया कि समाज उनकी इस कड़ी मेहनत और त्याग का सदैव ऋणी है. 

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने स्वच्छता कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वे नियमित रूप से घर-घर जाकर कचरा संग्रह कर क्षेत्र को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. स्थानीय लोगों ने भविष्य में भी स्वच्छता कर्मियों को हरसंभव सहयोग और सहायता देने का आश्वासन दिया.

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के समर्पण और मेहनत के कारण ही क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है. ऐसे कर्मियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक है.

इस अवसर पर समाजसेवी राजकुमार सिंह, सुनील सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, अजय सिंह, सुभाष कुंवर,एस के एल दास, अभिषेक कुमार सिंह, सुनील ठाकुर, अनिल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Bagbera News JAMSHEDPUR Swachhta Abhiyan जमशेदपुर समाचार झारखंड न्यूज़ बागबेड़ा न्यूज़ स्वच्छता कर्मी सम्मानित
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleखूंटी : सुबह 4.30 बजे पुलिस मुठभेड़ में नक्सली श्रवण दास घायल, अस्पताल में भर्ती
Next Article दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Kumari Priyanka
  • Website

मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट कुमारी प्रियंका, OCEAN POST में कंटेंट एडिटर हैं. डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका, खबरों को सही, रोचक और अनुकूल ढंग से प्रस्तुत कर पाठकों को विश्वसनीय कंटेंट से जोड़ने में माहिर हैं.

Related Posts

झारखंड

सहारा गार्डेन सिटी का सावन महोत्सव : सुहागिनों ने रैंप वॉक और गीतों पर बिखेरा जलवा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का दिखा अद्भुत संगम

August 9, 2026
झारखंड

जियाडा की अहम बैठक : लीज नवीकरण के नियमों में बदलाव, अब 6 महीने पहले मिलेगी अग्रिम सूचना

August 9, 2026
झारखंड

झारखंड में स्वास्थ्य योजनाओं का वेंटिलेटर मॉडल, ‘बाइक एंबुलेंस’ की नाकामी के बाद अब EPTV वैन पर फूंके जाएंगे करोड़ों, क्या बदलेगी सूरत!

August 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

सहारा गार्डेन सिटी का सावन महोत्सव : सुहागिनों ने रैंप वॉक और गीतों पर बिखेरा जलवा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का दिखा अद्भुत संगम

August 9, 2026

जियाडा की अहम बैठक : लीज नवीकरण के नियमों में बदलाव, अब 6 महीने पहले मिलेगी अग्रिम सूचना

August 9, 2026

झारखंड में स्वास्थ्य योजनाओं का वेंटिलेटर मॉडल, ‘बाइक एंबुलेंस’ की नाकामी के बाद अब EPTV वैन पर फूंके जाएंगे करोड़ों, क्या बदलेगी सूरत!

August 9, 2026

70 से अधिक मौतों के बाद भी नहीं जागी सरकार! सहारा के फंसे 32 हजार करोड़ रुपये के लिए निवेशकों का रांची में सत्याग्रह

August 9, 2026

झारखंड में मतदाता सूची में गड़बड़ी, अब हर घर पर लगेगा ‘होम टू रोल’ स्टीकर, BLO बांटेंगे नोशनल हाउस नंबर

August 9, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.