Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » रेलवे का कड़ा फरमान : बिना टिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर अब ‘राहत नहीं, लगेगा भारी जुर्माना!
रेलवे

रेलवे का कड़ा फरमान : बिना टिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर अब ‘राहत नहीं, लगेगा भारी जुर्माना!

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHJune 20, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • अब मुफ्तखोरी और हुड़दंगई करने वालों की खैर नहीं, रेलवे परिसर में अनुशासनहीनता करने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई 

  • बिना टिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर दोगुना हुआ जुर्माना, कई अन्य सेक्शन में जुर्मान में भारी बढ़ोतरी 

जमशेदपुर. अगर आप भी ट्रेनों या रेलवे परिसर में नियमों को हल्के में लेने के आदी हैं, तो आज से ही अपनी आदतें सुधार लीजिए. रेलवे अब छोटी-छोटी गलतियों या अनुशासनहीनता पर केवल चेतावनी देकर छोड़ने के मूड में बिल्कुल नहीं है. नए सख्त नियमों के तहत बिना टिकट यात्रा करने, महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश करने या परिसर में गंदगी और उपद्रव फैलाने वालों पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाएगा. रेलवे का यह नया कदम न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत को पुख्ता करेगा, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों की जेब पर भी तगड़ी चोट करने वाला है.

रेल अधिनियम, 1989 के कुछ प्रावधानों में संशोधन के साथ राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत जनविश्वास अधिनियम 2026 को 20 जून शनिवार से लागू कर दिया गया है. इसके अनुसार ट्रेन में बगैर टिकट यात्रा करना, दूसरे के टिकट पर यात्रा करना, रेल परिसर में अनधिकृत प्रवेश, महिला कोच में अनधिकृत पवेश आदि अनुशासनहीनता पर 10 हजार तक जुर्माना भरना पड़ेगा.

टेलीग्राम पर पाबंदी : क्या डिजिटल रोक से सुधरेगी परीक्षा प्रणाली?

रेलवे के वाणिज्यकर्मियों को जनविश्वास अधिनियम में हुए बदलावों के बारे में पूरी जारी सुर्कलेट कर दी गयी है. उन्हें नए नियम मुताबिक जुर्माना वसूलने को निर्देशित किया गया.
रेलवे बोर्ड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग) शिवेंद्र शुक्ला ने सभी प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को पत्र भेज कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है. जुर्माना अदा नहीं करने पर कोर्ट में उससे ज्यादा, जहां जुर्माना के अलावा कारावास तक की सजा का प्रविधान किया गया है.

नए अधिनियम में हुए बदलावों को जानिए

  • बिना टिकट या अनधिकृत टिकट पर यात्रा को (धारा 137) को
    पहले आपराधिक कृत्य माना जाता था. अब यात्री से किराया वसूला जाएगा और उसके बराबर अतिरिक्त शुल्क 500 (पहले 250 रुपये था ) रुपये वसूला जाएगा.
  • दूसरे के टिकट पर यात्रा (धारा 142) पर टिकट जब्त होगा. टिकट के किराये के बराबर अतिरिक्त शुल्क न्यूनतम 500 रुपये देना होगा.
  • बिना लाइसेंस सामान बेचना या फेरी लगाना, भीख मांगना (धारा 144) पर दो हजार रुपये जुर्माना. भुगतान न करने पर अदालत में पेशी और 5,000 रुपये तक जुर्माना या 3 माह तक की सजा. बार-बार अपराध करने पर एक वर्ष तक की सजा का प्रावधान.
  • नशे में उपद्रव या अभद्र व्यवहार (धारा 145) करने पर 1,000 रुपये तक जुर्माना, टिकट जब्त और ट्रेन से उतारा जा सकता है.
  • रेलवे परिसर में अनधिकृत प्रवेश (धारा 147) पर 500 रुपये पेनाल्टी.
  • महिला आरक्षित डिब्बे में पुरुष का प्रवेश (धारा 162) पर 2,500 रुपये जुर्माना. टिकट जब्त और वहां से हटाने की कार्रवाई भी की जा सकती है.
  • खतरनाक या प्रतिबंधित सामान ले जाना (धारा 165) पर 10,000 रुपये जुर्माना. नुकसान होने पर उसकी भरपाई भी करनी होगी.
  • धूम पान करने पर (धारा 167) में अधिकतम 100 रुपये के बजाए अब 2,000 रुपये जुर्माना, टिकट/पास की जब्ती और रेलवे परिसर से हटाने का प्रावधान.

इस गलती पर लगेगा भारी जुर्माना 

  • बिना टिकट यात्रा.
  • दूसरे के टिकट पर यात्रा.
  • प्लेटफार्म और ट्रेनों में अवैध वेंडिंग.
  • भीख मांगना और उपद्रव करना.
  • महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश पर भारी जुर्माना लगेगा.
  • रेलवे परिसर में अतिक्रमण या अनधिकृत प्रवेश.

रेलवे का फोकस 

  • महिला सुरक्षा पर फोकस.
  • रेलवे स्टेशन परिसर को अतिक्रमण और अव्यवस्था से मुक्त करना.
  • अवैध वेंडिंग, भीख मांगना, उपद्रव, नशाखोरी और अनधिकृत प्रवेश पर सख्ती.
Indian Railways Jan Vishwas Act 2026 Ladies Coach Security New Fine Rules Railway Alert Railway Rules 2026 Tatanagar Railway Station Ticketless Travel Penalty जनविश्वास अधिनियम 2026 टाटानगर रेलवे स्टेशन नया जुर्माना नियम बिना टिकट यात्रा जुर्माना भारतीय रेलवे महिला कोच सुरक्षा रेलवे अलर्ट रेलवे नियम 2026
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleटेलीग्राम पर पाबंदी : क्या डिजिटल रोक से सुधरेगी परीक्षा प्रणाली?
Next Article बागबेड़ा : सिर्फ वादे नहीं, सीधा काम! इसे कहते हैं जनता की असली सेवा
SHOBHA SINGH
  • Website

मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.

Related Posts

झारखंड

CKP Rail Division में 12 दिनों का ब्लॉक, 22 ट्रेनें रद्द, राजधानी, दुरंतो और मुंबई मेल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन पर भी असर, Railway ने यह बतायी इस फैसले की वजह?

September 23, 2026
बिहार

Railway में यात्री सुविधा का ऐसा हाल…! चलती Train के Sleeper Coach में सीट के नीचे से निकला ‘करैत सांप’, दहशत में आए यात्री

September 22, 2026
रेलवे

Railway का ट्रेन परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर, रेल मंडलों में ROB निर्माण, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को दी मंजूरी

September 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Ghatsila Vidhayak Carcade Accident: NH 18 पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 सुरक्षाकर्मी घायल, एक गंभीर

September 24, 2026

Jharkhand: बीआईटी मेसरा का आत्महत्या रोकने का एहतियाती सुरक्षा उपाय…हॉस्टल में लगाए गए ‘Anti-suicide Rod’ से लैस पंखे

September 24, 2026

Bank Sunday Open: 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल को लेकर रविवार को खुले रहेंगे बैंक

September 24, 2026

MGM Hospital में नहीं थम रहा लिफ्ट हादसा! दवा लेकर लौट रहे मरीज के परिजन समेत पांच लोग 2.30 घंटे तक फंसे रहे

September 24, 2026

Naxal Surrender: पूर्वी सिंहभूम का रामप्रसाद मांडी उर्फ सचिन समेत 3 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर, सभी कोल्हान क्षेत्र में थे सक्रिय

September 23, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.