Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » MGM Hospital में नहीं थम रहा लिफ्ट हादसा! दवा लेकर लौट रहे मरीज के परिजन समेत पांच लोग 2.30 घंटे तक फंसे रहे
झारखंड

MGM Hospital में नहीं थम रहा लिफ्ट हादसा! दवा लेकर लौट रहे मरीज के परिजन समेत पांच लोग 2.30 घंटे तक फंसे रहे

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लिफ्ट में लोगों के फंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह दवा लेकर लौट रहे मरीज के परिजन समेत पांच लोग लिफ्ट में करीब ढाई घंटे तक फंसे रहे। पहली मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट अचानक बंद हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े आठ बजे सभी को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। घोड़ाबांधा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनके पिता मेडिसिन वार्ड में भर्ती हैं। वह बुधवार सुबह करीब छह बजे चौथी मंजिल से दवा लेने नीचे आए थे। दवा लेकर वापस वार्ड जाने के दौरान पहली मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट अचानक रुक गई।

उस समय लिफ्ट में उनके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि करीब सात बजे होमगार्ड जवानों को लिफ्ट में लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली। इसके बाद जवानों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े आठ बजे सभी को लिफ्ट से बाहर निकाला जा सका। बाहर निकलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

घटना से डरे मरीज के परिजन ने कहा कि अब वह कभी लिफ्ट में नहीं चढ़ेंगे, चाहे कितनी भी जरूरत क्यों न हो। उन्होंने कहा कि अस्पताल की लिफ्टों की स्थिति चिंताजनक है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गनीमत रही कि उस समय लिफ्ट में कोई मरीज नहीं था, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी। अस्पताल में बार-बार लिफ्ट खराब होने और लोगों के फंसने की घटनाओं से मरीजों व उनके परिजनों की चिंता बढ़ रही है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से सभी लिफ्टों की तत्काल तकनीकी जांच कराने और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने टेक्नीशियन को बुलाकर लिफ्ट की मरम्मत कराई, जिसे दोपहर तक दुरुस्त कर दिया गया। वहीं, पिछले कुछ दिनों से एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एक हॉस्टल में खराब पड़ी लिफ्ट की भी मरम्मत करा दी गई है।

a patient's family member Elevator accidents continue at MGM Hospital! Five people including returning with medication trapped for 2:30 hours. were
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleNaxal Surrender: पूर्वी सिंहभूम का रामप्रसाद मांडी उर्फ सचिन समेत 3 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर, सभी कोल्हान क्षेत्र में थे सक्रिय
Next Article Bank Sunday Open: 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल को लेकर रविवार को खुले रहेंगे बैंक
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Ghatsila Vidhayak Carcade Accident: NH 18 पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 सुरक्षाकर्मी घायल, एक गंभीर

September 24, 2026
झारखंड

Jharkhand: बीआईटी मेसरा का आत्महत्या रोकने का एहतियाती सुरक्षा उपाय…हॉस्टल में लगाए गए ‘Anti-suicide Rod’ से लैस पंखे

September 24, 2026
झारखंड

Bank Sunday Open: 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल को लेकर रविवार को खुले रहेंगे बैंक

September 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Ghatsila Vidhayak Carcade Accident: NH 18 पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 सुरक्षाकर्मी घायल, एक गंभीर

September 24, 2026

Jharkhand: बीआईटी मेसरा का आत्महत्या रोकने का एहतियाती सुरक्षा उपाय…हॉस्टल में लगाए गए ‘Anti-suicide Rod’ से लैस पंखे

September 24, 2026

Bank Sunday Open: 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल को लेकर रविवार को खुले रहेंगे बैंक

September 24, 2026

MGM Hospital में नहीं थम रहा लिफ्ट हादसा! दवा लेकर लौट रहे मरीज के परिजन समेत पांच लोग 2.30 घंटे तक फंसे रहे

September 24, 2026

Naxal Surrender: पूर्वी सिंहभूम का रामप्रसाद मांडी उर्फ सचिन समेत 3 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर, सभी कोल्हान क्षेत्र में थे सक्रिय

September 23, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.