Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » तुगलकाबाद–पलवल सेक्शन पर कवच प्रणाली की कमीशनिंग का निरीक्षण
रेलवे

तुगलकाबाद–पलवल सेक्शन पर कवच प्रणाली की कमीशनिंग का निरीक्षण

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJanuary 30, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार को तुगलकाबाद जंक्शन केबिन (दिल्ली क्षेत्र) से पलवल सेक्शन तक स्वदेशी कवच प्रणाली (ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) के इंस्टॉलेशन और सफल कमीशनिंग का निरीक्षण किया. चार लाइन वाले इस लगभग 35 किलोमीटर लंबे हाई-डेंसिटी सेक्शन में कुल 152 मेन लाइन ट्रैक किलोमीटर शामिल हैं.

उत्तर रेलवे ने इस पूरे कॉरिडोर में कवच प्रणाली स्थापित की है, जिसके अंतर्गत प्रमुख स्टेशन यार्ड, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली से युक्त दो मेन लाइनें तथा एब्सोल्यूट ब्लॉक सिग्नलिंग वाली दो लाइनें शामिल हैं. निरीक्षण के दौरान इस सेक्शन में कवच सिस्टम को सफलतापूर्वक चालू किया गया.

कवच प्रणाली की कार्यक्षमता की जांच के लिए निरीक्षण के दौरान कुल पांच महत्वपूर्ण परीक्षण किए गए. सिग्नल पासिंग एट डेंजर (एसपीएडी) टेस्ट में रेड सिग्नल पार करने का प्रयास करते ही कवच सिस्टम ने सिग्नल से पहले ही लोको को रोक दिया. हेड ऑन कोलिजन टेस्ट के तहत एक ही लाइन पर दो लोको रखे गए, जहां कवच प्रणाली ने निर्धारित सुरक्षित दूरी से पहले ही दोनों लोको को रोक दिया.

रियर एंड कोलिजन टेस्ट में लोको के पीछे की ओर फिसलने की स्थिति उत्पन्न की गई, जिसमें कवच प्रणाली ने पीछे से टक्कर की संभावना को समाप्त करते हुए लोको को पीछे जाने से रोक दिया. लूप लाइन ओवरस्पीड टेस्ट के दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से लूप लाइन में प्रवेश करने पर कवच सिस्टम ने स्वतः गति को 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित कर दिया. वहीं, लेवल क्रॉसिंग प्रोटेक्शन टेस्ट में फाटक खुले होने की स्थिति में कवच प्रणाली ने लोको को फाटक से पहले ही रोक दिया.

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि यह कमीशनिंग भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त और हाई-डेंसिटी कॉरिडोर में से एक पर एक बड़ा संरक्षा उन्नयन है, जो दिल्ली उपनगरीय और लंबी दूरी के रेल नेटवर्क को कवर करता है. उन्होंने कहा कि इस सेक्शन पर कवच प्रणाली की कमीशनिंग से परिचालन संरक्षा, विश्वसनीयता और यात्रियों का भरोसा उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है.

कवच एक उन्नत ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जिसे आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत देश में ही विकसित किया गया है. यह प्रणाली आपात स्थितियों में स्वचालित रूप से ब्रेक लगाकर सिग्नल पासिंग एट डेंजर, आमने-सामने और पीछे से टक्कर जैसी घटनाओं को रोकने में सक्षम है. साथ ही, यह ओवरस्पीडिंग पर लगातार निगरानी रखती है और कम दृश्यता व खराब मौसम की परिस्थितियों में भी रेल परिचालन को सुरक्षित बनाती है.

कवच प्रणाली एसआईएल-4 संरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य करती है, जो वैश्विक स्तर पर संरक्षा का सर्वोच्च मानक है. स्वदेशी और किफायती तकनीक होने के कारण यह आयात पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ भारतीय सिग्नलिंग उद्योग को भी प्रोत्साहित करती है.

  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! - July 8, 2026
  • हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर - July 8, 2026
  • दिल्ली में हादसा :चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां! - July 8, 2026
Inspection of the commissioning of the Kavach system on the Tughlakabad-Palwal section.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleSER : रेल गाड़ियों की समयबद्धता के लिए कर्मचारियों की संख्या एवं आधारभूत संरचना बढ़ाने का प्रस्ताव
Next Article चक्रधरपुर डिवीजन : तबादला के बाद भी पिछले दरवाजे से आदेश जारी कर रहे Sr DEE (OP), डीआरएम और Sr DPO मौन!
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

राजधानी के आगे कूदकर चीफ लोको इंस्पेक्टर ने दी जान, धनबाद के Sr DEE पर उत्पीड़न का आरोप, FIR

July 7, 2026
रेलवे

रेलवे में होगी 6565 टेक्निशियन की बहाली, अधिसूचना जारी, 30 से कर सकेंगे आवेदन, 29 जुलाई अंतिम तिथि

June 27, 2026
रेलवे

ट्रेन में बम विस्फोट भी अब होगी रेलवे अधिनियम में दुर्घटना, देना होगा हर्जाना, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

June 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

July 8, 2026

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026

नीतीश का ‘मिशन सुदृढ़ीकरण’: JDU की नई प्रदेश टीम का एलान, नीरज कुमार को फिर कमान

July 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost