Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » ENG vs IND: शुभमन गिल खुश, गंभीर को झटका! इंग्लैंड दौरे के बाद भी कोच को नहीं होगा चैन, वजह ही ऐसी है
रेलवे

ENG vs IND: शुभमन गिल खुश, गंभीर को झटका! इंग्लैंड दौरे के बाद भी कोच को नहीं होगा चैन, वजह ही ऐसी है

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 6, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
ENG vs IND: इंग्लैंड टूर के बाद भारतीय क्रिकेट में काफी कुछ बदल गया है. ये दौरा टीम इंडिया में बदलाव वाला रहा. रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टीम इंडिया मैदान पर उतरी और शुभमन गिल की कप्तानी में शानदार खेल दिखाकर ये साबित कर दिया कि वो अब टेस्ट में रोहित-विराट से आगे बढ़ चुकी है. इस पूरी सीरीज 2 चेहरों पर सबकी नजर थी. पहला शुभमन गिल और दूसरा गौतम गंभीर. गिल तो पहले ही इम्तिहान में पास हो गए, उन्होंने 754 रन बनाए और कप्तानी से काफी इंप्रेस किया, लेकिन गंभीर के लिए ज्यादा कुछ खास नहीं हुआ. ये सीरीज 2-2 से बराबर होने के बाद भी गंभीर का रिकॉर्ड सही नहीं कर पाई. ऐसा इसलिए क्योंकि गंभीर जब से भारत के कोच बने हैं तब से टेस्ट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. आइए जानते हैं उनका रिपोर्ट कार्ड.

टेस्ट में गंभीर के हाथ लगी निराशा

गौतम गंभीर 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के कोच बने थे. उन्होंने अपने एक साल के ही छोटे से कार्यकाल में काफी उतार-चढ़ाव देखा है. टीम इंडिया वनडे और टी20 में हिट रही, लेकिन टेस्ट के इम्तिहान में गंभीर बार-बार फेल रहे. गंभीर की कोचिंग में भारत ने अब तक 15 टेस्ट खेले, जिनमें उन्हें जीत से ज्यादा हार झेलनी पड़ी हैं.

15 टेस्ट में से कितने हारे और कितने जीते?

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कोच गंभीर का रिकॉर्ड ठीक नहीं रहा. अब तक टीम इंडिया ने 15 टेस्ट खेले, जिनमें से सिर्फ 5 जीत मिलीं. 2 टेस्ट ड्रॉ रहे और 8 हारे. भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 2, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 और इंग्लैंड के खिलाफ 2 जीत मिलीं. वहीं हार की बात करें तो उसे न्यूजीलैंड ने 3 हार दिखाईं. ऑस्ट्रेलिया में भी 3 मैच हारे और अब इंग्लैंड में 2 मैच हार गए.

गंभीर की कोचिंग में 4 टेस्ट सीरीज खेलीं

गौतम गंभीर के टीम इंडिया के कोच बनने के बाद टीम इंडिया ने SENA देशों के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती. गंभीर को कोच बने एक साल पूरा हो चुका है. उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने अब तक 4 टेस्ट सीरीज खेलीं, जिनमें से सिर्फ एक जीती, जो बांग्लादेश के खिलाफ आई थी. SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ भारत की जीत का खाता अब तक नहीं खुलासा है.

किस-किस टीम से मिली हार?

गंभीर की कोचिंग में सबसे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. ये 12 साल बाद हुआ था जब टीम इंडिया अपने घर में सीरीज हारी थी. फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ट्रॉफी 2025 में वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई, जहां भारत को 1-3 से हार मिली थी. साल 2017 के बाद ये पहला मौका था जब कंगारू टीम ने भारत को सीरीज हराई थी. अब इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवाई है. इस सीरीज के ड्रॉ होने के बाद भी गंभीर का रिकॉर्ड नहीं सुधरा.

कब है भारत की अगली टेस्ट सीरीज?

टीम इंडिया को अगली टेस्ट सीरीज अब वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर 2025 में खेलना है. टीम इंडिया ये सीरीज अपने घर में खेलेगी. कुल 2 टेस्ट मैच होंगे, पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से होगा, जबकि दूसरा मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. इस सीरीज को जीतकर गंभीर कैसे भी अपना टेस्ट रिकॉर्ड सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे.

ENG vs IND: Shubman Gill happy Gambhir shocked! Coach will not be at peace even after England tour this is the reason
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबोइंग के फाइटर प्लांट में लगा ताला! 3,200 कर्मचारियों ने कहा- सुरक्षा चाहिए, सौदा नहीं
Next Article जन-धन खातों पर कसेगा शिकंजा, गांव-गांव होगी दस्तावेजों की पड़ताल: RBI के 3 बड़े फैसलों का आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

Railway Festival: आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए तैयार रहे रेलवे, रेल मंत्री ने रेलवे बोर्ड और वरिष्ठ अधिकारियों को दिये निर्देश

September 4, 2026
रेलवे

चक्रधरपुर रेलमंडल : सीनियर DCM दफ्तर से RTI और टेंडर फाइलों का डेटा लीक!, बिचौलियों को दी जा रही जानकारी

September 3, 2026
रेलवे

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला : पेंशनरों और उनके संघों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, नियमित होंगी अनौपचारिक बैठकें

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand Crime: पति कमाने गया था परदेश, रिश्तेदार समेत दो लोगों ने 23 साल की विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म

September 11, 2026

Job Scam NGO: VSK फाउंडेशन ने 900 लोगों से नौकरी के बदले 5 से 6 करोड़ ठगे, SIT ने किया भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी

September 11, 2026

Mini Gun Factory: एसटीएफ की सूचना पर झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, मिला हथियार निर्माण का पूरा सेटअप

September 11, 2026

Adityapur: गम्हरिया के आमडीह रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

September 11, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा के लिए हुआ विधिवत भूमि पूजन

September 11, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.