Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » 4 साल से नहीं मिला था मौका, अब संन्यास लेकर सभी को चौंकाया, सिर्फ 14 वनडे में सिमटकर रह गया करियर
मीडिया

4 साल से नहीं मिला था मौका, अब संन्यास लेकर सभी को चौंकाया, सिर्फ 14 वनडे में सिमटकर रह गया करियर

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 10, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Thamsyn Newton Retire: सितंबर 2025 में महिलाओं का वनडे विश्व कप होना है, जिसकी तैयारियों में टीमें जुटी हुई हैं. इस बीच एक स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ने संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है. ये खिलाड़ी पिछले चार साल से टीम से बाहर थी. उसने आखिरी मुकाबला साल 2021 में खेला था. वापसी की तमाम कोशिशों के बाद भी उसे नेशनल टीम में वापसी की कोई राह नहीं दिखी, लिहाजा उसने आखिरकार 14 साल के करियर पर पूरी तरह ब्रेक लगाने का फैसला किया है. ये कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर थैमसिन न्यूटन हैं, जिन्होंने 10 अगस्त 2025 के दिन क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है.

दाएं हाथ से बैटिंग और मीडिया पेस बॉलिंग करने वालीं थैमसिन न्यूटन ने 2015 में टी20 और 2016 में वनडे डेब्यू किया था. उन्होंने कई मौकों पर टीम को जीत दिलाई. खास बात ये है कि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में पांच विकेट हॉल ले चुकी हैं.न्यूटन साल 2016टी20 विश्व कप और 2017 वनडे विश्व कप में कीवी टीम का हिस्सा थीं.

थैमसिन न्यूटन ने 2015 में T20I क्रिकेट में किया डेब्यू

थैमसिन न्यूटन ने अपने करियर में टॉप ऑर्डर में बैटिंग की. वो मिडियम फास्ट बॉलिंग भी करती थीं.टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने कुल 15 मुकाबले खेले, जिसमें 9 विकेट हासिल किए और 22 रन बनाए. वहीं वनडे में उन्हें सिर्फ 10 मैच खेलने का मौका मिला.

सिर्फ 10 वनडे ही क्यों खेल पाईं?

थैमसिन न्यूटन ने साल 2016 में न्यूजीलैंड के लिए वनडे डेब्यू किया था. 2021 में आखिरी बार वो इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी थीं. 2016 में ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में पहली बार पांच विकेट हॉल हासिल किया था. उस मैच में उन्होंने 19 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुनी गई थीं. वनडे करियर के 10 मैचों उन्होंने 11 विकेट निकाले और 57 रन बनाए. वो खराब फॉर्म के चलते कभी रेगुलर नहीं खेल पाईं और टीम से अंदर-बाहर होती रहीं.

वेलिंगटन की टीम के साथ जीता चार बार सुपर स्मैश का खिताब

घरेलू क्रिकेट में भले ही उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा हो, लेकिन घरेलू सर्किट में उन्होंने अपनी खूब चमक बिखेरी। उन्होंने 2011-12 में वेलिंगटन के साथ अपने घरेलू करियर की शुरुआत की और 2014 से 2018 तक कैंटरबरी में रहीं। उन्होंने वेलिंगटन के साथ चार बार सुपर स्मैश भी जीता था। वह WBBL 2017-18 में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए भी खेली थीं, जहां उन्होंने 14 मैचों में कुल 6 विकेट हासिल किए थे।

घरेलू क्रिकेट में जीते कई खिताब

थैमसिन न्यूटन का घरेलू क्रिकेट करियर भी ज्यादा नहीं चला था. उन्होंने साल 2011-12 में वेलिंगटन के साथ घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की थी. फिर वो 2014 से 2018 तक कैंटरबरी में रहीं थीं. पांच सीजन तक फिर वेलिंगटन के लिए खेलीं. 2023-24 सीजन से पहले सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स में चली गई थीं. उन्होंने अलग-अलग टीमों के लिए खिताब भी जीते हैं. उन्होंने कैंटरबरी और वेलिंगटन के लिए एक-एक बार हेलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड (50 ओवर टूर्नामेंट) जीता. वेलिंगटन के लिए उन्होंने सुपर स्मैश खिताब चार बार अपने नाम किया था.

  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! - July 8, 2026
  • हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर - July 8, 2026
  • दिल्ली में हादसा :चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां! - July 8, 2026
career was limited to just 14 ODIs Did not get a chance for 4 years now surprised everyone by retiring
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article129 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड ने इस टीम को दिया कभी न भूलने वाला दर्द
Next Article ‘निकल गई तोंद’, रोहित शर्मा के साथ ये क्या हुआ? फैंस ने मचा दिया ‘बवाल’
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

राजधानी के आगे कूदकर चीफ लोको इंस्पेक्टर ने दी जान, धनबाद के Sr DEE पर उत्पीड़न का आरोप, FIR

July 7, 2026
रेलवे

रेलवे में होगी 6565 टेक्निशियन की बहाली, अधिसूचना जारी, 30 से कर सकेंगे आवेदन, 29 जुलाई अंतिम तिथि

June 27, 2026
मीडिया

जमशेदपुर प्रभात खबर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: वरिष्ठ पत्रकार कुमार आनंद का राउरकेला डेस्क पर तबादला, चर्चाएं तेज!

June 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

July 8, 2026

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026

नीतीश का ‘मिशन सुदृढ़ीकरण’: JDU की नई प्रदेश टीम का एलान, नीरज कुमार को फिर कमान

July 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost