Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » 129 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड ने इस टीम को दिया कभी न भूलने वाला दर्द
मीडिया

129 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड ने इस टीम को दिया कभी न भूलने वाला दर्द

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 10, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Zim vs Nz Test Series: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में ऐसा दुर्लभ और शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 129 साल बाद देखने को मिला। दो मैचों की इस सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 0-2 से हराया। पहला टेस्ट 9 विकेट से और दूसरा पारी और 359 रनों के विशाल अंतर से खत्म हुआ। जिम्बाब्वे की हार का अंतर भले ही हैरान न करे, लेकिन असली चौंकाने वाली बात उनके बल्लेबाजों का प्रदर्शन है।

बल्लेबाज 50 रन भी नहीं बना पाए

बता दें कि जिम्बाब्वे ने दोनों मैचों की चारों पारियों में टीम के स्कोर क्रमशः 149, 165, 125 और 117 रहे। न केवल कोई बल्लेबाज शतक बना पाया, बल्कि पूरी सीरीज में एक भी खिलाड़ी 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। सीरीज में जिम्बाब्वे की ओर से सबसे बड़ी पारी सीन विलियम्स के 49 रनों की रही, जो पहले टेस्ट में आई थी।

129 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

टेस्ट क्रिकेट में यह केवल छठा मौका है, जब कम से कम दो मैचों की सीरीज में किसी टीम का कोई भी बल्लेबाज 50 रन तक नहीं पहुंचा। इससे पहले यह कारनामा 1895-96 में हुआ था, जब साउथ अफ्रीका के बार्बरटन हॉलिवेल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 41 रन की पारी खेलकर अपनी टीम का सर्वोच्च स्कोर बनाया था।

न्यूजीलैंड ने अपने नाम की टेस्ट सीरिज

गौरतलब है कि दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम 125 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र और हेनरी निकल्स के शतकों की मदद से 3 विकेट पर 601 रन बनाकर पारी घोषित की। दूसरी पारी में भी जिम्बाब्वे के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम सिर्फ 117 रन बना सकी। इस तरह न्यूजीलैंड ने यह मैच पारी और 359 रनों के अंतर से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।

 

  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! - July 8, 2026
  • हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर - July 8, 2026
  • दिल्ली में हादसा :चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां! - July 8, 2026
129 year old record broken New Zealand gave this team a pain that will never be forgotten
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleटीवी अख़बारों की बजाय 91% युवा सोशल मीडिया से लेते हैं खबरें : रिपोर्ट
Next Article 4 साल से नहीं मिला था मौका, अब संन्यास लेकर सभी को चौंकाया, सिर्फ 14 वनडे में सिमटकर रह गया करियर
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

राजधानी के आगे कूदकर चीफ लोको इंस्पेक्टर ने दी जान, धनबाद के Sr DEE पर उत्पीड़न का आरोप, FIR

July 7, 2026
रेलवे

रेलवे में होगी 6565 टेक्निशियन की बहाली, अधिसूचना जारी, 30 से कर सकेंगे आवेदन, 29 जुलाई अंतिम तिथि

June 27, 2026
मीडिया

जमशेदपुर प्रभात खबर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: वरिष्ठ पत्रकार कुमार आनंद का राउरकेला डेस्क पर तबादला, चर्चाएं तेज!

June 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

July 8, 2026

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026

नीतीश का ‘मिशन सुदृढ़ीकरण’: JDU की नई प्रदेश टीम का एलान, नीरज कुमार को फिर कमान

July 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost