Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » लोकसभा में राष्ट्रीय खेल विधेयक पास: BCCI भी आएगा दायरे में, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक को भी मंजूरी
रेलवे

लोकसभा में राष्ट्रीय खेल विधेयक पास: BCCI भी आएगा दायरे में, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक को भी मंजूरी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 11, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। लोकसभा ने राष्ट्रीय खेल विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। इन दोनों बिलों को युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 11 अगस्त को सदन में पेश किया था। सरकार का दावा है कि इनका उद्देश्य भारत को खेलों में महाशक्ति बनाना और खेल प्रशासन को पारदर्शी व जवाबदेह बनाना है।

नए खेल विधेयक के लागू होने के बाद नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड (NSB) का गठन किया जाएगा, जो सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों, यहां तक कि बीसीसीआई की गतिविधियों की निगरानी करेगा। चूंकि क्रिकेट अब 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक का हिस्सा बनने जा रहा है, बीसीसीआई को भी राष्ट्रीय खेल संघ के रूप में पंजीकरण कराना होगा।

विधेयक में नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल बनाने का प्रावधान भी है, जिसे सिविल कोर्ट के बराबर अधिकार होंगे। यह चयन प्रक्रिया, चुनाव और अन्य विवादों का निपटारा करेगा। ट्रिब्यूनल के फैसलों के खिलाफ अपील केवल सुप्रीम कोर्ट में ही की जा सकेगी।

BCCI अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे रोजर बिन्नी

बीसीसीआई के लिए एक बड़ी राहत यह है कि विधेयक में खेल प्रशासकों की आयु सीमा में ढील दी गई है। अब अंतरराष्ट्रीय संस्था की मंजूरी के बाद 70 से 75 वर्ष तक की उम्र के लोग भी खेल संघ के चुनाव लड़ सकते हैं। इसका सीधा फायदा मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी को मिलेगा, जो 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो चुके हैं और अब अपने पद पर आगे भी बने रह सकते हैं।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक को भी मंजूरी

नेशनल एंटी-डोपिंग (संशोधन) विधेयक, 2025 भारत में डोपिंग-रोधी व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय मानकों, विशेष रूप से वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) के नियमों, के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से पारित किया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) को पूर्ण परिचालन स्वतंत्रता प्रदान करना और सरकार के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप को समाप्त करना है। वर्ष 2022 में लागू नेशनल एंटी-डोपिंग अधिनियम पर WADA ने आपत्ति जताई थी कि अधिनियम के अंतर्गत गठित नेशनल बोर्ड फॉर एंटी-डोपिंग इन स्पोर्ट्स को NADA पर निगरानी और निर्देश देने का अधिकार दिया गया था, जिसे उसने “सरकारी हस्तक्षेप” माना। WADA के मानकों का पालन न होने की स्थिति में भारत पर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से प्रतिबंध या निलंबन का खतरा था।

संशोधन के तहत, नेशनल बोर्ड फॉर एंटी-डोपिंग की संरचना यथावत रहेगी, लेकिन उसके पास अब NADA पर कोई नियंत्रण या निर्देश देने का अधिकार नहीं होगा। NADA को पूर्ण ऑपरेशनल इंडिपेंडेंस दी गई है, जिससे डोपिंग मामलों से संबंधित सभी निर्णय केवल उसके तकनीकी और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लिए जाएंगे, और सरकार या राजनीतिक नियुक्त व्यक्ति का इसमें कोई प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं होगा।

इस बदलाव से भारत की डोपिंग-रोधी प्रणाली WADA के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो जाएगी, खिलाड़ियों को निष्पक्ष व पारदर्शी जांच और सुनवाई का अवसर मिलेगा, और अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत की साख व भागीदारी सुरक्षित रहेगी, जिससे किसी भी प्रकार के प्रतिबंध का जोखिम समाप्त हो जाएगा।

National Anti-Doping Amendment Bill also approved National Sports Bill passed in Lok Sabha: BCCI will also come under the purview
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleOdisha News : महिला पर जानलेवा हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने की युवक की पिटाई, कुजंग में तनाव का माहौल
Next Article ‘गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की नहीं कोई योजना’, सरकार ने संसद में दी जानकारी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026
रेलवे

रेलवे स्टेशनों के पीने के पानी में ‘ संक्रामक बैक्टीरिया’ कैग की रिपोर्ट के बाद रेलमंत्री ने दिये निर्देश, जाने क्या कहा …

August 17, 2026
रेलवे

रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी में मिला घातक बैक्टीरिया, स्टेशनों पर गंदगी, CAG ने उठाये गंभीर सवाल

August 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.