Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » 10 हजार रुपए महंगा होगा सोना, भारत में ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंचा, जानें आज कितना चल रहा भाव
कारोबार

10 हजार रुपए महंगा होगा सोना, भारत में ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंचा, जानें आज कितना चल रहा भाव

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 8, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Gold Price Hike: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से पूरे विश्व के मार्केट में हाहाकार मचा रखा है. वर्ल्ड के सभी देशों में हर के सामानों पर इसका असर देखने का मिल रहा है. ट्रंप की टैरिफ का असर सोने के दाम पर भी देखने को मिल रहा है. दरअसल अमेरिकी सरकार ने एक किलो और 100 औंस के गोल्ड बार्स पर शुल्क लगाना शुरू कर दिया है. इससे अंतरराष्ट्रीय़ मार्केट में सोना 10,000 रुपए तक महंगा हो सकता है.

इधर भारत में आज सोना ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 703 रुपए बढ़कर 1,01,406 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले गुरुवार को सोना 1,00,703 रुपए पर था. वहीं चांदी की कीमत 357 रुपए घटकर 1,14,893 रुपए प्रति किलो हो गई है. इससे पहले चांदी 1,15,250 रुपए पर थी. 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था.

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) के 31 जुलाई के फैसले के अनुसार, ये गोल्ड बार्स अब कैटेगिरी कोड 7108.13.5500 के अंतर्गत आएंगी, जिस पर शुल्क लागू होता है. इस रीकैटेगराइजेशन से उन पिछली उम्मीदों पर पानी फिर गया है कि ऐसे इंपोर्ट को कोड 7108.12.10 के तहत छूट मिलेगी, जो गोल्ड बार्स की एकमात्र ऐसी कैटेगिरी है जिस पर वर्तमान में कोई टैक्स नहीं लगता है.

रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले से लंबे समय से चले आ रहे ट्रेड रूट प्रभावित हो सकते हैं और स्विट्ज़रलैंड से अमेरिका में सोने-चांदी का प्रवाह बाधित हो सकता है. इसका सबसे ज़्यादा असर स्विट्ज़रलैंड पर पड़ने की उम्मीद है. यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण रिफाइनिंग हब और अमेरिका को सोने-चांदी का एक प्रमुख सप्लायर है. जानकारों की मानें तो इस खबर के बाद अगले एक महीने में गोल्ड की कीमतों में 100 से 150 डॉलर प्रति ओंस (लगभग 10 हजार रुपये) की तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं भारत के वायदा बाजार में 10 हजार रुपए तक की तेजी देखने को मिल सकती है. वैसे इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम में इजाफा देखने को मिल चुका है और कॉमेक्स मार्केट में गोल्ड के दाम रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं.

स्विट्जरलैंड को टैरिफ का बड़ा झटका

वाशिंगटन और बर्न के बीच संबंध हाल ही में बिगड़े हैं. पिछले हफ्ते ही, अमेरिका ने स्विट्जरलैंड से होने वाले सभी आयातों पर 39 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. इसमें सोना भी शामिल है, जो अमेरिकी बाज़ार में स्विट्जरलैंड का सबसे बड़ा निर्यात है. जून तक के 12 महीनों में, स्विट्जरलैंड ने अमेरिका को 61.5 अरब डॉलर की वैल्यू का गोल्ड एक्सपोर्ट किया है. नई टैरिफ दर के तहत, इस मात्रा पर अब लगभग 24 अरब डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगेगा.

भारत में सोने की कीमतों में कितना असर?

अगर बात भारत की करें तो गोल्ड की कीमतों में बड़ा असर देखने को मिला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत रिकॉर्ड लेवल पर देखने को मिली है. आंकड़ों को देखें तो सोने के दाम 509 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 1,01,977 रुपए प्रति ओंस पर आ गई हैं. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड की कीमतें 1,02,250 रुपए प्रति ओंस के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं. अगर बात मौजूदा साल की बात करें तो गोल्ड की कीमतों में 25,502 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. इसका मतलब है कि भारत में गोल्ड निवेशकों को 33.22 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड ने बनाया रिकॉर्ड

इधर इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं. पहले बात कॉमेक्स बाजार के गोल्ड फ्यूचर की करें तो सोने के दाम दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर 46 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 3,499.80 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड फ्यूचर 3,534.10 डॉलर प्रति ओंस के साथ रिकॉर्ड लेवल पर भी गई. इसके विपरीत गोल्ड स्पॉट की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर 3.23 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 3,393.15 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. यूरोप और ब्रिटेन में भी गोल्ड की कीमतें फ्लैट ही देखने को मिल रही है. जहां यूरोप में सोना 1.85 यूरो की तेजी के साथ 2,914.16 यूरो प्रति ओंस और ब्रिटेन में सोना 1 पाउंड प्रति ओंस के इजाफे के साथ 2,527.16 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है.

  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! - July 8, 2026
  • हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर - July 8, 2026
  • दिल्ली में हादसा :चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां! - July 8, 2026
Gold will be costlier by 10 thousand rupees know what is the current price today reached an all-time high level in India
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleयूएस ओपन ने 2025 संस्करण के लिए की रिकॉर्ड 90 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि की घोषणा
Next Article 25% गिरा BHEL का शेयर, डबल हुआ घाटा! फिर भी एक्सपर्ट बोले, हो सकता है मल्टीबैगर ₹ 22.23
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

कारोबार

ई-20 ईंधन पर सरकार का दावा, माइलेज में मामूली गिरावट, पर इंजन सुरक्षित, सोशल मीडिया के दावों को बताया बकवास

July 5, 2026
कारोबार

Gold-Silver Price : गिरावट के बाद सोने-चांदी में बड़ी रिकवरी, जानिए क्यों बदल रहा है बाजार का मिजाज ?

June 27, 2026
कारोबार

टाटा स्टील ग्रेड समझौता : आरसी झा का नेतृत्व पर बड़ा हमला, कहा- ‘हित नहीं, कुर्सी बचाने में जुटे रहे पदाधिकारी’

June 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

July 8, 2026

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026

नीतीश का ‘मिशन सुदृढ़ीकरण’: JDU की नई प्रदेश टीम का एलान, नीरज कुमार को फिर कमान

July 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost