Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Bihar Flood : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कर सकते हैं बाढ़ राहत-बचाव का निरीक्षण, नवगछिया में गंगा तटबंध का लेंगे जायजा
बिहार

Bihar Flood : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कर सकते हैं बाढ़ राहत-बचाव का निरीक्षण, नवगछिया में गंगा तटबंध का लेंगे जायजा

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 12, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

भागलपुर. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर के नवगछिया में बिंदटोली गंगा तटबंध का जायजा लेने आ सकते हैं. यह जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों ने दी है. इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध बिंद टोली गांव के समीप स्पर संख्या 9 के अप में लगभग 300 से 400 मीटर लंबाई में ध्वस्त हो गया है. इससे बड़ी तबाही होने की संभावना है. इसे लेकर मुख्यमंत्री के कटाव स्थल का निरीक्षण करने की संभावना है. हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के आगमन समय की पक्की प्रशासनिक पुष्टि नहीं है.

फरक्का बैराज का 101 गेट खोल दिए जाने से सोमवार शाम से भागलपुर में गंगा स्थिर हो गई है. रात से जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी, इससे राहत की उम्मीद है. हालांकि, खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है. जिले में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जल सैलाब फैला हुआ है. सोमवार को पिछले 24 घंटे में जलस्तर में केवल 3 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई. वर्तमान में जलस्तर डेंजर लेवल से 97 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है.

गंगा किनारे बसे इलाकों में तीन से चार फीट पानी घरों में प्रवेश कर चुका है. गलियां, नालियां और मुख्य सड़कें जलधारा में तब्दील हो गई हैं. अकबरनगर, नाथनगर जैसे क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर एक से डेढ़ फीट पानी चढ़ गया है. प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बैरियर लगा दिए हैं. छोटे वाहनों का आवागमन जारी है, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है.

सबौर क्षेत्र के इंग्लिश गांव के पास एनएच पर बार-बार पानी का बहाव हो रहा है, जिसे डायवर्जन बनाकर नियंत्रित किया जा रहा है. गोराडीह मुख्य मार्ग पर जमसी के पास बाढ़ का पानी सड़क पार करने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है.

शैक्षणिक संस्थान प्रभावित

बाढ़ ने शहर के शैक्षणिक संस्थानों को भी प्रभावित किया है. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर में नाव चल रही है. इंजीनियरिंग कॉलेज गंगा की धारा में घिर गया है, और हास्टल खाली कराए जा चुके हैं. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के अनुसंधान प्रक्षेत्र में लगी रिसर्च फसलें भी डूब गई हैं.

नाव से पहुंचाया जा रहा सुरक्षित स्थान की ओर

सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर और सामुदायिक किचन चलाए जा रहे हैं. कई स्थानों पर नावों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है, लेकिन गंगा के सैलाब के सामने ये प्रयास अपर्याप्त साबित हो रहे हैं.

भागलपुर में गंगा का जलस्तर (11 अगस्त, सुबह 8 बजे)
अधिकतम उच्चतर स्तर : 34.86 मीटर
डेंजर लेवल : 33.68 मीटर
10 अगस्त का जलस्तर : 34.62 मीटर
11 अगस्त का जलस्तर : 34.65 मीटर
24 घंटे में वृद्धि : 0.03 मीटर
डेंजर लेवल से ऊपर : 0.97 मीटर

नाव क्षतिग्रस्त, बचे मुखिया समेत 10 लोग

घोघा में कोदवार के समीप बाढ़ के पानी से घिरी फोरलेन बाउंड्री से एक नाव टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई. देखते ही देखते नाव में पानी भरने लगा. संयोग से नाव पर सवार सभी लोग तैराक थे, सभी तैरकर बाउंड्री तक पहुंचे और सुरक्षित निकल गए. नाव पर प्रशस्तडीह मुखिया सहित दस लोग सवार थे.

प्रशस्तडीह मुखिया अतुल पांडे ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन का राशन सामग्री लेने हमलोग सभी नाव से प्रशस्तडीह से कोदवार जा रहे थे. पानी के तेज बहाव से अचानक नाव अनियंत्रित होकर फोरलेन बाउंड्री से टकरा गई. नाव सरकारी थी जो क्षतिग्रस्त हो गई है. हमलोग किसी तैरकर निकले. बड़ा हादसा होते-होते टला.

  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • स्वास्थ्य विभाग बेहाल : जिले में मलेरिया से सातवीं मौत, पोटका प्रभारी सस्पेंड, सिविल सर्जन की कब तय होगी जिम्मेदारी! - July 9, 2026
  • जमशेदपुर में बढ़ते अपराध से परेशान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मानगो मुठभेड़ में अपराधी साहब सिंह उर्फ सब्बे को लगी गोली - July 9, 2026
  • अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! - July 8, 2026
Bihar Flood: Chief Minister Nitish Kumar can inspect flood relief and rescue today will review the Ganga embankment in Navgachiya
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबिहार सरकार को लगाया लाखों का चूना लगाने वालों की मुंबई और कोलकाता में तलाश कंपनी के MD, CEO, GM पर कसा शिकंजा
Next Article Bihar Flood: भागलपुर के सबौर में सड़क किनारे चल रही OPD… 22 सरकारी अस्पतालों में से 10 में घुसा बाढ़ का पानी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

नीतीश का ‘मिशन सुदृढ़ीकरण’: JDU की नई प्रदेश टीम का एलान, नीरज कुमार को फिर कमान

July 8, 2026
बिहार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, बिहार में सड़कों और पार्कों का होगा नामकरण, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

July 6, 2026
बिहार

निबंधन क्रांति: बिहार में 15 जुलाई से पूरी तरह ‘पेपरलेस’ होगी जमीन की रजिस्ट्री, आधार कार्ड से होगी जालसाजों की छुट्टी!

June 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आदिवासी जमीन हस्तांतरण को अनंत काल तक चुनौती नहीं दी जा सकती

July 9, 2026

झारखंड विजन 2050 में बोले सीएम हेमंत, खनिज ही नहीं, अब ‘माइंड्स’ और आईटी से बनेगी झारखंड की नई पहचान

July 9, 2026

स्वास्थ्य विभाग बेहाल : जिले में मलेरिया से सातवीं मौत, पोटका प्रभारी सस्पेंड, सिविल सर्जन की कब तय होगी जिम्मेदारी!

July 9, 2026

जमशेदपुर में बढ़ते अपराध से परेशान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मानगो मुठभेड़ में अपराधी साहब सिंह उर्फ सब्बे को लगी गोली

July 9, 2026

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost