Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » बेंगलुरु में बनेगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम: 80 हजार लोगों के बैठने की होगी क्षमता, जानिए क्या होगी इसकी खासियत
रेलवे

बेंगलुरु में बनेगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम: 80 हजार लोगों के बैठने की होगी क्षमता, जानिए क्या होगी इसकी खासियत

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 9, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Bengaluru to get new cricket stadium: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के पास 80,000 दर्शकों की क्षमता वाला नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। स्टेडियम के निर्माण के लिए कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड के सूर्या सिटी, बोम्मासंद्रा स्थित 100 एकड़ जमीन पर 1,650 करोड़ रुपये की लागत से प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। दर्शक क्षमता के लिहाज से यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा।

बता दें कि यह नया स्टेडियम मौजूदा एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से करीब 22 किलोमीटर दूर होगा। इसकी निर्माण योजना में सिर्फ क्रिकेट मैदान ही नहीं, बल्कि आठ इनडोर और आठ आउटडोर खेल सुविधाएं, अत्याधुनिक जिम, ट्रेनिंग सेंटर, स्विमिंग पूल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, होटल और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए एक कन्वेंशन हॉल भी शामिल है। यह परिसर बीसीसीआई के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) की तर्ज पर विकसित किया जा सकता है।

बता दें कि क्षमता के लिहाज से यह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद देश का दूसरा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान होगा।

दुनिया के 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम

रैंकस्टेडियमस्थानक्षमता
1नरेंद्र मोदी स्टेडियमअहमदाबाद, भारत1,32,000
2मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंडमेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया1,00,024
3ईडन गार्डन्सकोलकाता, भारत68,000
4शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियमनया रायपुर, भारत65,000
5पर्थ स्टेडियमपर्थ, ऑस्ट्रेलिया61,266

भारत में मौजुद 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम

रैंकस्टेडियमस्थानक्षमता
1नरेंद्र मोदी स्टेडियमअहमदाबाद1,32,000
2ईडन गार्डन्सकोलकाता68,000
3शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियमनया रायपुर65,000
4इकाना क्रिकेट स्टेडियमलखनऊ50,000
5ग्रीनफील्ड स्टेडियमतिरुवनंतपुरम50,000

गौैरतलब है कि यह निर्णय 4 जून 2025 को RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की पृष्ठभूमि में लिया गया है। उस दिन हुए कार्यक्रम में क्षमता से अधिक भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई और 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए।

हादसे की जांच कर रहे जस्टिस जॉन माइकल कुन्हा आयोग ने रिपोर्ट में कहा कि 17 एकड़ में बना 32,000 क्षमता वाला चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त नहीं है। आयोग ने सलाह दी कि भविष्य में ऐसे मैच बड़े और सुरक्षित स्थलों पर कराए जाएं, जहां पर्याप्त पार्किंग और सुविधाएं हों।

मैसूर में शिफ्ट हुई महाराजा ट्रॉफी

सुरक्षा कारणों से 11 अगस्त से शुरू हो रही घरेलू टी-20 लीग महाराजा ट्रॉफी को बेंगलुरु से मैसूर स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि पुलिस ने KSCA को आयोजन की मंजूरी नहीं दी। इसके चलते आने वाले विमेंस वर्ल्ड कप मैच और 2026 IPL मैचों की मेजबानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

know what will be its specialty The world's third largest cricket stadium will be built in Bengaluru: It will have a seating capacity of 80 thousand people
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleरेलवे का त्योहारी सरप्राइज: आने-जाने के टिकट साथ बुक करने पर मिलेगा डिस्काउंट, जानिए पूरी डिटेल
Next Article 2027 तक फाइलेरियामुक्त होगा झारखंड, जामताड़ा में बोले मंत्री डॉ इरफान अंसारी, खुद दवा की खुराक लेकर दिया ये संदेश
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026
रेलवे

रेलवे स्टेशनों के पीने के पानी में ‘ संक्रामक बैक्टीरिया’ कैग की रिपोर्ट के बाद रेलमंत्री ने दिये निर्देश, जाने क्या कहा …

August 17, 2026
रेलवे

रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी में मिला घातक बैक्टीरिया, स्टेशनों पर गंदगी, CAG ने उठाये गंभीर सवाल

August 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.