Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand CID ने JPSC -JSSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामले में मानगो के ऋतिक रोशन को किया गिरफ्तार
झारखंड

Jharkhand CID ने JPSC -JSSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामले में मानगो के ऋतिक रोशन को किया गिरफ्तार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 17, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. झारखंड सीआईडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में बुधवार को चार और लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के सुंदर नगर गार्डन निवासी ऋतिक रोशन (29) और रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित शिव भवन निवासी पंकज प्रसून के रूप में हुई है।

सीआईडी ने एक बयान में कहा, “दोनों आरोपियों को इससे पहले लालपुर (रांची) स्थित ‘शिवांगन की पाठशाला’ कोचिंग सेंटर के संचालक संजीत कुमार ने परीक्षाओं में अनुचित लाभ पहुंचाया था।”
कोचिंग सेंटर संचालक को एजेंसी ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। सीआईडी ने इस मामले में अब तक जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत करीब 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। खियांग्ते को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

एजेंसी ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2023 में कथित अनियमितताओं के मामले में भी दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब गांव निवासी राजेश प्रसाद यादव और इसी जिले के पूर्णा नगर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। सीआईडी ने कहा,दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने परीक्षा में कई जेएसएससी-सीजीएल अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने में मदद की थी।”

इन गिरफ्तारियों के साथ ही जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में सीआईडी अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। नौकरी के अभ्यर्थियों ने 25 जुलाई से प्रदर्शन किया था और जेपीएससी तथा जेएसएससी की ओर से आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने तथा कथित अनियमितताओं की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग की थी।

राज्य सरकार ने प्रदर्शन के बाद 18 अगस्त को जेएसएससी-सीजीएल-2023 समेत कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था। हालांकि, सफल अभ्यर्थियों की ओर से दायर याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय ने सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी।

Jharkhand CID ने JPSC -JSSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामले में मानगो के ऋतिक रोशन को किया गिरफ्तार The Jharkhand CID has arrested Hritik Roshan from Mango in connection with irregularities in JPSC and JSSC recruitment examinations.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticlePF पर मोदी सरकार की बड़ी घोषणा, ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 हुई लिमिट, वेतन सीमा में यह बदलाव 12 साल बाद किया, जानें क्या होंगे फायदे
Next Article Nikhar Murder Case: पुलिस से मुठभेड़ में निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर शिबू घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल का सरेंडर, झारखंड पुलिस को सालों से थी तलाश

September 17, 2026
झारखंड

Jamshedpur Weather Alert: जमशेदपुर समेत झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं, जारी रहेगी बारिश

September 17, 2026
झारखंड

धार्मिक आस्था की अनूठी मिसाल: बागबेड़ा गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगेंगे पंखे, श्रद्धालुओं को मिलेगी गर्मी से निजात

September 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल का सरेंडर, झारखंड पुलिस को सालों से थी तलाश

September 17, 2026

Jamshedpur Weather Alert: जमशेदपुर समेत झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं, जारी रहेगी बारिश

September 17, 2026

Supreme court का RBI को निर्देश: लोन के जरिये खरीदे गए वाहन जब्त करने के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें

September 17, 2026

ED Chief ने आईबीसी धोखाधड़ी, बैंकों से भारी ‘हेयरकट’ के मामलों पर सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश

September 17, 2026

Tata Sons के निदेशक मंडल की बैठक आज, इनगवर्न रिसर्च की सलाह, आईपीओ में देरी न करें

September 17, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.