Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Tata Trust Dicision: टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्धता से बचाने के लिए टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस के पुनर्गठन का रखा प्रस्ताव, जानें क्या है योजना
झारखंड

Tata Trust Dicision: टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्धता से बचाने के लिए टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस के पुनर्गठन का रखा प्रस्ताव, जानें क्या है योजना

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 29, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Mumbai. टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस को एनबीएफसी और प्रमुख निवेश कंपनी (सीआईसी) के नियामकीय दायरे से बाहर लाने के लिए सोमवार को उसके पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा। इसके तहत समूह की दो कंपनियों का टाटा संस में विलय किया जाएगा, जिससे टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखा जा सके। टाटा ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि इस पुनर्गठन के तहत टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस (टीईएसएस) और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स (टीसीई) का टाटा संस में विलय किए जाने का प्रस्ताव है। ट्रस्ट ने कहा कि उसने टाटा संस के निदेशक मंडल से पुनर्गठन प्रस्ताव पर विचार करने और जरूरी कदम उठाने को कहा है। इसमें प्रस्तावित विलय के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से पहले अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना भी शामिल है।

टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किए जाने का विरोध कर रहे टाटा ट्रस्ट ने कहा कि प्रस्तावित पुनर्गठन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पुनर्गठित टाटा संस न तो गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) और न ही सीआईसी के नियामकीय मानदंडों को पूरा करे।

यह प्रस्ताव टाटा संस के निदेशक मंडल और टाटा ट्रस्ट के बीच कंपनी के स्वामित्व ढांचे को लेकर बढ़ते मतभेदों के बीच आया है। नोएल टाटा की अध्यक्षता वाले ट्रस्ट टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किए जाने का विरोध करते रहे हैं।

जुलाई, 2025 में दोनों प्रमुख टाटा ट्रस्ट ने कंपनी को गैर-सूचीबद्ध निजी इकाई बनाए रखने के प्रयास करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था। आरबीआई द्वारा 2022 में टाटा संस को ‘अपर लेयर’ एनबीएफसी के रूप में वर्गीकृत किए जाने के बाद सूचीबद्धता का मुद्दा अहम हो गया। टाटा संस ने इस दर्जे से बाहर निकलने का अनुरोध किया था, जिसे आरबीआई ने सितंबर में खारिज कर दिया। टाटा संस के निदेशक मंडल की हाल में हुई बैठक में कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्धता की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किए जाने के बाद टाटा ट्रस्ट के साथ विवाद और गहरा गया है। इस मामले में कानूनी राय भी ली जा रही है।

details of the plan. has proposed a restructuring market; here are the of Tata Sons Tata Trust Dicision: Tata Trusts' Decision: Tata Trusts the company on the stock to avoid listing के पुनर्गठन का रखा प्रस्ताव जानें क्या है योजना टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्धता से बचाने के लिए
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleटाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में 14% बोनस, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹85,000, नई बहाली का रास्ता भी साफ
Next Article Arjun Munda: डोबो-कपाली के आसपास बन रहे बहुमंजिला भवनों के निर्माण पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट के मामले में जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, चतरा जिले से पकड़ाए 4 संदिग्ध, चल रही पूछताछ

September 29, 2026
झारखंड

Jamshedpur: मानगो में बड़ा हादसा टला, HP Petrol Pump पर खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026
झारखंड

Action on Illegal Parking: पारडीह से बालिगुमा तक NH पर अवैध पार्किंग पर प्रशासन की दबिश, 45 वाहन से 2.5 लाख रुपये से अधिक का वसूला जुर्माना

September 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट के मामले में जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, चतरा जिले से पकड़ाए 4 संदिग्ध, चल रही पूछताछ

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो में बड़ा हादसा टला, HP Petrol Pump पर खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026

Action on Illegal Parking: पारडीह से बालिगुमा तक NH पर अवैध पार्किंग पर प्रशासन की दबिश, 45 वाहन से 2.5 लाख रुपये से अधिक का वसूला जुर्माना

September 29, 2026

Arjun Munda: डोबो-कपाली के आसपास बन रहे बहुमंजिला भवनों के निर्माण पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

September 29, 2026

Tata Trust Dicision: टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्धता से बचाने के लिए टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस के पुनर्गठन का रखा प्रस्ताव, जानें क्या है योजना

September 29, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.