Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Tata Sons के निदेशक मंडल की बैठक आज, इनगवर्न रिसर्च की सलाह, आईपीओ में देरी न करें
कारोबार

Tata Sons के निदेशक मंडल की बैठक आज, इनगवर्न रिसर्च की सलाह, आईपीओ में देरी न करें

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 17, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Mumbai. कंपनी कामकाज संचालन सलाहकार फर्म इनगवर्न रिसर्च सर्विसेज ने टाटा संस लिमिटेड के निदेशक मंडल से बिना किसी देरी के शेयर बाजार में सूचीबद्धता की प्रतिबद्धता जताने को कहा है। फर्म का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा होल्डिंग कंपनी की कड़ी नियामकीय निगरानी से बाहर निकलने की कोशिश वाली अर्जी खारिज किए जाने के बाद भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूह के पास सूचीबद्धता से बचने का कोई रास्ता नहीं रह गया है।

टाटा संस: बेल द कैट’ शीर्षक वाली अपनी रिपोर्ट में इनगवर्न ने कहा कि 17 सितंबर को होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में कंपनी को ‘‘लंबी कानूनी लड़ाई या सूचीबद्धता से बचे रहने के लिए वैकल्पिक ढांचे’’ तलाशने के बजाय आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की तैयारी शुरू करनी चाहिए।

रिपोर्ट में कहा गया कि इससे टाटा समूह की कंपनियों के करीब 1.77 करोड़ शेयरधारकों को लाभ होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 11 सितंबर को लिखे पत्र में टाटा संस को सूचित किया था कि उसने मार्च, 2024 में कंपनी की ओर से प्रणाली आधारित महत्वपूर्ण मुख्य निवेश कंपनी (सीआईसी-एनडी-एसआई) के रूप में अपना पंजीकरण वापस लेने के आवेदन को खारिज कर दिया।

टाटा संस ने 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज पहले ही चुका दिया था और कंपनी शुद्ध नकदी की स्थिति में आ गई थी। इसके बाद उसने पंजीकरण रद्द करने का आवेदन किया था। विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम उसे ‘अपर लेयर’ एनबीएफसी श्रेणी से बाहर निकलने का प्रयास था। आरबीआई ने सितंबर, 2022 में उसे इस श्रेणी में रखा था। इस श्रेणी में आने वाली कंपनियों के लिए तीन साल के भीतर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना अनिवार्य होता है।

इनगवर्न के अनुसार, टाटा संस निदेशक मंडल की बैठक में आरबीआई के फैसले, सूचीबद्धता की समयसीमा, कानूनी और निवेश बैंकिंग सलाहकारों की नियुक्ति तथा नेतृत्व से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Tata Sons board meeting today; Ingovern Research advises against delaying the IPO. Tata Sons के निदेशक मंडल की बैठक आज आईपीओ में देरी न करें इनगवर्न रिसर्च की सलाह
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleधार्मिक आस्था की अनूठी मिसाल: बागबेड़ा गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगेंगे पंखे, श्रद्धालुओं को मिलेगी गर्मी से निजात
Next Article ED Chief ने आईबीसी धोखाधड़ी, बैंकों से भारी ‘हेयरकट’ के मामलों पर सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

CBI ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आयकर आयुक्त और CISF में उप महानिरीक्षक रहीं उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया

September 18, 2026
कारोबार

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को बोर्ड की मंजूरी के बाद Tata Sons ने समर्थन में और Tata Trust ने विरोध में जारी किया बयान, जानें किसने क्या कहा?

September 18, 2026
कारोबार

Tata Motors की घोषणा: कंपनी अपनों कमर्शियल वाहनों की कीमतों में एक अक्टूबर से करेगी बढ़ोतरी

September 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

टाटानगर में ₹383.78 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो

September 18, 2026

JAMSHEDPUR: टेल्को में बेकाबू होकर स्कूल वैन डिवाइडर पर चढ़ी, 17 बच्चे घायल, सुरक्षा पर सवाल

September 18, 2026

Jharkhand: झारखंड समेत देशभर की 25 Mines की करेगा नीलामी, इनमें से 21 नयी खदान, 47,500 करोड़ राजस्व मिलने का अनुमान

September 18, 2026

CBI ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आयकर आयुक्त और CISF में उप महानिरीक्षक रहीं उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया

September 18, 2026

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को बोर्ड की मंजूरी के बाद Tata Sons ने समर्थन में और Tata Trust ने विरोध में जारी किया बयान, जानें किसने क्या कहा?

September 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.