Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ के उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
Uncategorized

EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ के उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 2, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार से उन याचिकाओं पर जवाब मांगा, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ का इस्तेमाल शुरू करने की मांग की गई है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने भारत सरकार से कहा कि वह ‘टोटलाइजर’ लागू करने में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी दे। ‘टोटलाइजर’ एक ऐसा उपकरण है जिससे लगभग 14 मतदेय स्थलों पर डाले गए मतों की गिनती एक साथ की जा सकती है।

पीठ ने कहा, ‘भारत सरकार, ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लाने के मकसद से ‘चुनाव संचालन नियमों’ में जरूरी बदलाव करने के मामले पर विचार कर सकती है।’न्यायालय ने कहा, ‘हम यह जानना चाहेंगे कि अगर कोई रुकावट हैं तो वह क्या है, और क्या ऐसी व्यवस्था लागू करने से कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।’ पीठ ने केंद्र सरकार को चुनाव नियमों और विधि आयोग की सिफारिशों (जिनमें ‘टोटलाइजेशन’ का प्रस्तावित प्रावधान भी शामिल है) की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ताओं में से एक, वकील अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि वह मतदाताओं की निजता सुनिश्चित करने के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा कहना है कि कई देश निजता के अधिकार को सुरक्षित रखने और चुनाव के बाद होने वाली हिंसा से बचने के लिए ही इस टोटलाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘निर्वाचन आयोग ने 2007 से लेकर कुछ दिन पहले तक – यहां तक कि कल दाखिल किए गए जवाब से पहले भी – हमेशा टोटलाइजर का समर्थन किया है।’’ निर्वाचन आयोग की ओर से पेश वकील ने कहा कि टोटलाइजर लागू करने में कई रुकावटें हैं और ज़्यादातर राजनीतिक पार्टियां इसके लिए सहमत नहीं हैं। न्यायालय वकील अश्विनी उपाध्याय, योगेश गुप्ता और अन्य की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें संसद, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों के साझा मतदाता सूची बनाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था ताकि सार्वजनिक धन बचाया जा सके। याचिका में अधिकारियों से मतगणना के लिए टोटलाइजर का इस्तेमाल करने के लिए कदम उठाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

Supreme Court demands Union government over use of ‘totalizer’ for counting votes in EVM
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand: पति नशे की हालत में घर लौटा तो पत्नी ने पहले सिर पर लाठी से मारा, फिर पत्थर से सिर कुचल कर मार डाला, दुधमुंहे समेत 9 बच्चे सड़क पर आए
Next Article CCR के DSP ने पत्नी को 10 दिनों तक कमरे में बंद कर बेरहमी से की पिटायी, FIR दर्ज, मायके से पैसे लाने के लिए कर रहा था प्रताड़ित
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

Uncategorized

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की धांधली पर लगेगी लगाम, रांची में बनी विशेष अदालत, राज्यभर के मामलों की होगी सुनवाई

August 30, 2026
ओसियन स्पेशल

राजस्थान हाईकोर्ट विवाद : CJI सूर्यकांत ने साथी जज के आरोपों पर मांगी सफाई, कहा- ‘मीडिया में नहीं, स्थापित आंतरिक प्रक्रिया से तय होंगे मामले’

August 27, 2026
ओसियन स्पेशल

इथेनॉल ब्लेंडिंग पर मोदी सरकार को बड़ी चेतावनी, क्या वापस लौटेगा E-10 पेट्रोल!

August 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: सुवर्णरखा नदी के देडांग घाट पर उफनते पानी में दिखा विशाल मगरमच्छ, हड़कंप, प्रशासन की अपील : नदी किनारे न जाएं

September 2, 2026

CCR के DSP ने पत्नी को 10 दिनों तक कमरे में बंद कर बेरहमी से की पिटायी, FIR दर्ज, मायके से पैसे लाने के लिए कर रहा था प्रताड़ित

September 2, 2026

EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ के उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 2, 2026

Jharkhand: पति नशे की हालत में घर लौटा तो पत्नी ने पहले सिर पर लाठी से मारा, फिर पत्थर से सिर कुचल कर मार डाला, दुधमुंहे समेत 9 बच्चे सड़क पर आए

September 2, 2026

Aditya Shahu: BJP का आरोप, छात्र आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए MMDR कानून का विरोध कर रहे कांग्रेस-झामुमो

September 2, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.