Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » मानगो: कचरा डंपिंग पर विधायक सरयू राय ने नगर निगम प्रशासन को घेरा
झारखंड

मानगो: कचरा डंपिंग पर विधायक सरयू राय ने नगर निगम प्रशासन को घेरा

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 12, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर.  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि अपनी विफलता छिपाने के लिए निगम जनता को आपस में लड़ाने और जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने की साजिश रच रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अधिकारी चालबाजी और मक्कारी बंद करें।

विधायक ने बताया कि महापर्व छठ के ठीक नजदीक होने के बावजूद शहर की सड़कों और मोहल्लों में कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। इस नाकामी से बचने के लिए निगम प्रशासन अचानक भारी पुलिस बल और कचरे से भरी डेढ़ दर्जन गाड़ियों के साथ वसुंधरा एस्टेट के सामने उसी खाली जमीन पर कचरा गिराने पहुंच गया, जिसका स्थानीय लोगों ने पहले भी कड़ा विरोध किया था। हालांकि, नागरिकों के विरोध के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा।

सरयू राय ने निगम से सीधा सवाल किया कि क्या उस स्थान पर ठोस कचरा डंप करने के लिए पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (Environment Protection Act) के तहत कोई पर्यावरणीय क्लीयरेंस या एनओसी ली गई है? यदि बिना कानूनी अनुमति के कचरा गिराया जाता है, तो यह नियमों के खिलाफ है और इसके लिए एनजीटी (NGT) का दरवाजा खटखटाया जा सकता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि निगम को नियम ही तोड़ने हैं, तो वह वसुंधरा एस्टेट के बजाय अपने कार्यालय के सामने स्थित गांधी मैदान से इस प्रयोग की शुरुआत क्यों नहीं करता?

इसके अलावा, विधायक ने मानगो नगर निगम पर रिहायशी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों के नाम पर भवन मालिकों को फर्जी नोटिस भेजकर अवैध वसूली करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

Garbage Dumping JAMSHEDPUR Jharkhand Mango Municipal Corporation Politics saryu roy कचरा डंपिंग जमशेदपुर झारखंड नगर निगम मानगो राजनीति सरयू राय
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleझारखंड के ग्रामीण इलाकों में वित्तीय समावेशन को मिलेगी रफ्तार: 906 पंचायतों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार को मिली मंजूरी
Next Article शिक्षा के नाम पर वसूली: जैक द्वारा मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी से छात्रों पर 40% का अतिरिक्त बोझ
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

शिक्षा के नाम पर वसूली: जैक द्वारा मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी से छात्रों पर 40% का अतिरिक्त बोझ

November 12, 2026
झारखंड

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में वित्तीय समावेशन को मिलेगी रफ्तार: 906 पंचायतों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार को मिली मंजूरी

November 12, 2026
झारखंड

Chhath Puja : कल नहाय-खाय से शुरू होगा छठ महापर्व, 15 को डूबते और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य

November 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

विदेश से तलाक लेकर भारत में दूसरी शादी करना अब पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

November 12, 2026

शिक्षा के नाम पर वसूली: जैक द्वारा मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी से छात्रों पर 40% का अतिरिक्त बोझ

November 12, 2026

मानगो: कचरा डंपिंग पर विधायक सरयू राय ने नगर निगम प्रशासन को घेरा

November 12, 2026

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में वित्तीय समावेशन को मिलेगी रफ्तार: 906 पंचायतों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार को मिली मंजूरी

November 12, 2026

पश्चिम बंगाल में बंपर सरकारी नौकरी: स्वास्थ्य विभाग में 62 हजार से अधिक पदों पर होगी डॉक्टरों, नर्सों और कर्मियों की भर्ती

November 12, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost