Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Saryu Rai: विधायक सरयू राय ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप, निखार सबलोक मामले पर भी बोले
झारखंड

Saryu Rai: विधायक सरयू राय ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप, निखार सबलोक मामले पर भी बोले

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 8, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे कथित दुष्प्रचार को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोमवार को फेसबुक लाइव के दौरान राय ने कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए आपराधिक घटनाओं से उनका नाम जोड़ा जा रहा है. पुराने साथियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर यह माहौल बनाया जा रहा है कि उनका अब भी अपराध से जुड़े लोगों से संपर्क है.सरयू राय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर के साथ सवाल किए जा रहे हैं कि क्या वह जमशेदपुर में अपराधियों को संरक्षण देते हैं. उन्होंने इसे बिना किसी सबूत के चलाया जा रहा अभियान बताया. राय के अनुसार, फेक अकाउंट के जरिए भी उनके खिलाफ गलत सूचनाएं और पोस्ट लगातार शेयर की जा रही हैं.

सरयू राय ने निखार सबलोक और हरेराम सिंह का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि दोनों से उनका संपर्क करीब डेढ़ साल पहले ही खत्म हो चुका है. 2024 के विधानसभा चुनाव में निखार ने उनके लिए काम किया था, लेकिन इसके बा वह उनसे अलग हो गया था. बाद में निखार की हत्या हो गई.

उन्होंने कहा कि पुराने संबंधों की तस्वीरों को आधार बनाकर अब उन्हें निखार और हरेराम की गतिविधियों से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने साफ कहा कि दोनों के उनसे अलग होने के बाद उन्होंने क्या किया, इसके लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं.

सरयू राय ने कहा कि करीब डेढ़ से दो साल पहले कदमा में एक जमीन को लेकर निखार सबलोक ने उनसे बात की थी. राय के मुताबिक, निखार उस जमीन पर कब्जा करना चाहता था. उन्होंने उसे साफ कह दिया था कि वह किसी भी तरह के कब्जे में उसकी मदद नहीं करेंगे.
सरयू ने बताया कि उन्होंने पहले ही प्रशासन से उस जमीन पर सरकारी संस्थान बनाने की बात कही थी. उनके अनुसार, इसी मामले के बाद निखार उनसे दूर हो गया. हरेराम सिंह भी करीब इसी समय उनसे अलग हो गए थे. सरयू राय ने निखार सबलोक हत्याकांड में गिरफ्तार अशोक सिंह राघव के मोबाइल को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने राघव का मोबाइल जब्त किया है. राय का दावा है कि मोबाइल में कई बातचीत की रिकॉर्डिंग मौजूद हैं.

उन्होंने कहा कि राघव ने उन्हें कुछ रिकॉर्डिंग सुनाई थी, जिनमें बन्ना गुप्ता से हुई कथित बातचीत भी शामिल थी. उन्होंने पुलिस से मांग की कि अशोक राघव और निखार सबलोक के मोबाइल से मिली रिकॉर्डिंग और दूसरी महत्वपूर्ण जानकारी की जांच की जाए.

सरयू राय ने जमशेदपुर में अपराधी गिरोहों के बीच बदलते समीकरण का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि शहर में कई गिरोह सक्रिय हैं और समय के साथ इनके बीच नजदीकियां बदलती रहती हैं. सरयू ने आरोप लगाया कि निखार सबलोक की बन्ना गुप्ता से नजदीकी थी. उन्होंने कहा कि अशोक राघव के मोबाइल में मौजूद बताई जा रही रिकॉर्डिंग से भी कई बातें सामने आ सकती हैं. हालांकि इन दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है. उन्होंने ने भाजपा नेता अमित शर्मा को फोन पर कथित तौर पर गाली और धमकी दिए जाने का मामला भी उठाया. उन्होंने कहा कि अमित शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. सरयू राय के मुताबिक, फोन पर हुई बातचीत में कई बार बन्ना गुप्ता का नाम लिया गया. उन्होंने दावा किया कि इस बातचीत की रिकॉर्डिंग साकची थाना में दी गई है. राय ने कहा कि रिकॉर्डिंग की जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है.

Nikhar Sablok case Saryu Rai: MLA Sarayu Rai also spoke on serious allegations against former minister Banna Gupta
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur: पहाड़भंगा पिकनिक स्पॉट पर गुरा नदी में डूबने से जमशेदपुर के एक युवक की मौत
Next Article Adityapur: कुकड़ू में आसमानी बिजली का कहर, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसीं
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand: धोबे नदी पर बने ‘चेक डैम’ में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

September 8, 2026
झारखंड

Jamshedpur: हल्दीपोखर स्टेशन के पास बादामपहाड़-टाटानगर मेमू ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

September 8, 2026
झारखंड

Jharkhand Politics: देवेंद्र महतो ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष का पदनाम हटाया, सियासी चर्चा शुरू

September 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand: धोबे नदी पर बने ‘चेक डैम’ में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

September 8, 2026

Jamshedpur: हल्दीपोखर स्टेशन के पास बादामपहाड़-टाटानगर मेमू ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

September 8, 2026

LPG Cylinder Booking: गैस सिलेंडर बुकिंग की अवधि अब 45 से घटकर की गयी 25 दिन

September 8, 2026

Jharkhand Politics: देवेंद्र महतो ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष का पदनाम हटाया, सियासी चर्चा शुरू

September 8, 2026

Saraikela Police: सरायकेला पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे छह अपराधियों को धर दबोचा, हथियार बरामद

September 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.