Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » रांची : बेटी को लेकर स्कूल जा रही थी मां, सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, सड़क जाम
झारखंड

रांची : बेटी को लेकर स्कूल जा रही थी मां, सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, सड़क जाम

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 29, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक स्कूली बच्ची और उसकी मां को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. मां और स्कूली बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और मौके पर हंगामा कर रहे हैं.

सूचना मिलने पर कांके थाना प्रभारी मौके पर पहुंच स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं. लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है. पुलिस मुख्यालय वन डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को कांके थाना क्षेत्र के जोड़ा पुल के पास सड़क हादसे में मां और उसकी बेटी की मौत की सूचना मिली है .

यह हादसा उस समय हुआ जब मां अपनी बेटी को लेकर स्कूल जा रही थी. उसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को कुचल दिया. इस दुर्घटना में दोनों की ही मौत हो गई.

मृतकों में रिनपास की नर्स रश्मि कश्यप और उनकी बेटी शामिल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मां रश्मि कश्यप रिनपास में नर्स थी. वह कांके के चूड़ी टोला में रहा करती थी जबकि उनके पति अफ्रीका में कार्यरत हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सीमेंट लदे ट्रक ने मां और बेटी को कुचल दिया, जिस वजह से दोनों की मौत हो गई. मां अपनी बेटी को स्कूटी पर बैठा कर स्कूल छोड़ने जा रही थी, तभी यह घटना घटी.

mother and daughter died in a road accident Ranchi: Mother was taking her daughter to school road jammed
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleदुर्गा पूजा पर चलायेगी जायेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने की ट्रेनों की 2024 अतिरिक्त फेरे चलाने की घोषणा
Next Article कोलकाता पुलिस ने WHO के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दो नाइजीरियाई को दिल्ली से पकड़ा
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026
झारखंड

JSSC-CGL घोटाले में मास्टरमाइंड अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार, अब सड़क पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

August 18, 2026
झारखंड

जमशेदपुर में सियासी संग्राम, मानगो नगर निगम बोर्ड बैठक में भिड़े सुधा और सरयू समर्थक, हंगामे के बीच पीछे छूटे आम जनता के मुद्दे

August 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.