Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Police Vs Jairam: विधायक जयराम महतो को एमपी-एमएलए कोर्ट से झटका, गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत देने से इनकार, 70 हजार पुलिसकर्मी करेंगे आंदोलन
झारखंड

Police Vs Jairam: विधायक जयराम महतो को एमपी-एमएलए कोर्ट से झटका, गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत देने से इनकार, 70 हजार पुलिसकर्मी करेंगे आंदोलन

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 2, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड में धनबाद के बरवाअड्डा थाना में डुमरी विधायक जयराम महतो और बड़ापिछड़ी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना 21 अगस्त 2026 की रात हो हुई। पुलिस थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे, सोशल मीडिया में चल रहे वीडियो और फोटो के माध्यम से नामजद समेत अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों को पुलिस ने नोटिस दिया है, लेकिन अभी तक विधायक जयराम महतो को नोटिस नहीं मिला है। इधर, जयराम महतो की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन का पांच दिनों का अल्टीमेटम 31 अगस्त को समाप्त हो गया। इस बीच बरवाअड्डा थाना प्रभारी से अभद्र व्यवहार करने के मामले में डुमरी विधायक जयराम महतो को मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष अदालत ने जयराम महतो समेत अन्य चार आरोपियों की अग्रिम जमानत पर सुनवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की अपील का अभियोजन पक्ष ने विरोध किया।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने केस डायरी तलब कर ली और फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इधर, विधायक जयराम महतो के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं होने से झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपेक्षित कार्रवाई में देरी और प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने धनबाद एसएसपी की ओर से विधायक की गिरफ्तारी को लेकर प्रक्रिया शुरू नहीं किये जाने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की।

पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य में 70 हजार पुलिसकर्मी है, सभी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। पूरे राज्य में आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक जयराम महतो को कोर्ट की कार्रवाई का सामना करना होगा।

000 policemen will stage agitation 70 Police Vs Jairam: MLA Jairam Mahato shocked by MP-MLA court refuses to grant interim relief on arrest
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleRoad Accident: स्कूल वाहन और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर, बच्ची की मौत; चार बच्चे घायल
Next Article Jamshedpur Flood: बागबेड़ा नया बस्ती के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, 60 से 70 घर प्रभावित, प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

झारखंड मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: 31 अक्टूबर तक का अंतिम अवसर, अब तक 13.81 लाख से अधिक आवेदन हुए डिजिटाइज

October 17, 2026
झारखंड

झारखंड शराब घोटाला: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में ED का शिकंजा, नीरज सिंह का बयान दर्ज

October 17, 2026
झारखंड

जमशेदपुर: अमर यादों में छायाकार पार्थो दा, महाषष्ठी पर रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्तदान

October 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

झारखंड मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: 31 अक्टूबर तक का अंतिम अवसर, अब तक 13.81 लाख से अधिक आवेदन हुए डिजिटाइज

October 17, 2026

संगीत जगत को बड़ा झटका: मशहूर संगीतकार देवा का 75 की उम्र में निधन, रजनीकांत ने दी अंतिम विदाई और CM विजय ने की राजकीय सम्मान की घोषणा

October 17, 2026

महाराष्ट्र में एफडीए का बड़ा एक्शन: भिवंडी और मुंबई में 33 करोड़ का एक्सपायर्ड स्टॉक ज़ब्त, कई कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

October 17, 2026

झारखंड शराब घोटाला: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में ED का शिकंजा, नीरज सिंह का बयान दर्ज

October 17, 2026

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण के बाद पल्मोनरी विभाग में इलाज जारी

October 17, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.