Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand के 606 पुलिस थानों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी, लगाए जाएंगे CCTV कैमरे, योजना मंजूर
झारखंड

Jharkhand के 606 पुलिस थानों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी, लगाए जाएंगे CCTV कैमरे, योजना मंजूर

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 17, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड के पुलिस थानों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्य के 606 थानों में कुल 9,006 ऑडियो-वीडियो सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए करीब 90 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

यह योजना पुलिस थानों में सीसीटीवी निगरानी से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत थानों के प्रवेश और निकास द्वार, हवालात के आसपास, रिसेप्शन, लॉबी, बरामदे, थाना प्रभारी के कमरे के आसपास तथा बाहरी परिसर जैसे प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों में रात के समय रिकॉर्डिंग के साथ ऑडियो और वीडियो दोनों दर्ज करने की सुविधा होगी।

योजना के अनुसार, थानों में 5,012 डोम कैमरे, 3,388 बुलेट कैमरे और 606 मोटराइज्ड वारिफोकल कैमरे लगाए जाने हैं। रिकॉर्डिंग को जरूरत के अनुसार लंबे समय तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी प्रस्तावित है, ताकि किसी घटना, शिकायत या जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज का उपयोग किया जा सके।

पूरी परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसके तहत जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से संबंधित थानों की निगरानी की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। कैमरों की खरीद और स्थापना की प्रक्रिया जैप-आईटी के माध्यम से कराई जाएगी।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद पुलिस थानों में होने वाली गतिविधियों की निगरानी बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही, किसी शिकायत, विवाद या घटना की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में काम आ सकेगा। इससे थानों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

and the proposal has been approved. Jharkhand के 606 पुलिस थानों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी Plans are underway to strengthen surveillance systems across 606 police stations in Jharkhand; CCTV cameras will be installed योजना मंजूर लगाए जाएंगे CCTV कैमरे
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleTata Sons Board Meeting: 17 सितंबर को टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक, सूचीबद्धता, उत्तराधिकार के मुद्दे पर टिकी निगाहें, चंद्रशेखरन के कार्यकाल बढ़ाने पर भी हो सकता है फैसला
Next Article PF पर मोदी सरकार की बड़ी घोषणा, ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 हुई लिमिट, वेतन सीमा में यह बदलाव 12 साल बाद किया, जानें क्या होंगे फायदे
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल का सरेंडर, झारखंड पुलिस को सालों से थी तलाश

September 17, 2026
झारखंड

Jamshedpur Weather Alert: जमशेदपुर समेत झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं, जारी रहेगी बारिश

September 17, 2026
झारखंड

धार्मिक आस्था की अनूठी मिसाल: बागबेड़ा गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगेंगे पंखे, श्रद्धालुओं को मिलेगी गर्मी से निजात

September 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल का सरेंडर, झारखंड पुलिस को सालों से थी तलाश

September 17, 2026

Jamshedpur Weather Alert: जमशेदपुर समेत झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं, जारी रहेगी बारिश

September 17, 2026

Supreme court का RBI को निर्देश: लोन के जरिये खरीदे गए वाहन जब्त करने के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें

September 17, 2026

ED Chief ने आईबीसी धोखाधड़ी, बैंकों से भारी ‘हेयरकट’ के मामलों पर सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश

September 17, 2026

Tata Sons के निदेशक मंडल की बैठक आज, इनगवर्न रिसर्च की सलाह, आईपीओ में देरी न करें

September 17, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.