Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर हंगामा : पप्पू यादव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में चली चप्पल, जाने कौन है हमलावर !
देश/दुनिया

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर हंगामा : पप्पू यादव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में चली चप्पल, जाने कौन है हमलावर !

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव रविवार को अपने दिल्ली स्थित आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. मौका था संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन (नाटक) का बचाव करने का. लेकिन बातचीत के दौरान ही माहौल अचानक हिंसक हो उठा, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक शख्स ने उन पर चप्पल फेंक दी. इसके तुरंत बाद सांसद के समर्थकों और हमलावर के बीच तीखी हाथापाई शुरू हो गई.्र

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के ‘नाटक’ पर बढ़ा विवाद

दरअसल, यह पूरा विवाद शुक्रवार को संसद परिसर के मकर द्वार के सामने हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है.

  • संसद में प्रदर्शन: विपक्षी सांसदों के साथ पप्पू यादव ने भगवा वस्त्र पहनकर अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में एक सांकेतिक प्रदर्शन किया था.

  • धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: इस प्रदर्शन को ‘नाटक’ करार देते हुए काफी विरोध हुआ और वाराणसी में पप्पू यादव, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा फैजाबाद (अयोध्या) से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज कराई गई है.

पप्पू यादव इसी प्राथमिकी और विरोध पर अपना पक्ष रख रहे थे और संसद वाले नाटक का बचाव कर रहे थे. उसी दौरान एक व्यक्ति ने खड़ा होकर उन पर भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाया और चप्पल चला दी.

‘मेरी जान लेने की साजिश’: पप्पू यादव

घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. सांसद समर्थकों ने हमलावर को वहीं दबोच लिया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई. बाद में इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि यह महज एक विरोध नहीं, बल्कि उनकी जान लेने की सोची-समझी कोशिश थी.

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है हमलावर, पुलिस जांच जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चप्पल फेंकने वाले आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और गाजियाबाद में लोहे के फैब्रिकेशन  का काम करता है. उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. सुमित के अनुसार वह शनिवार को अपने वाहन की मरम्मत कराने के लिए बुलंदशहर से दिल्ली आया था।

  • कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं: शुरुआती जांच में सुमित का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है.

  • साथी से पूछताछ: घटना के वक्त उसका एक साथी ‘हैप्पी’ बाहर खड़ी गाड़ी में मौजूद था.

फिलहाल पुलिस दोनों दावों की पुष्टि कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना के पीछे की असली वजह क्या थी.

Crime News Delhi Police National News Ocean Post Pappu Yadav Pappu Yadav Slipper Attack Purnia MP Ram Mandir Controversy
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजामताड़ा बॉर्डर पर गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर, आरोप – ‘शौच का बहाना बना भागने की काेशिश!
Next Article बांकीपुर का रण : पटना के ‘हॉट सीट’ पर जनसुराज का दांव, क्या बदल रहा है बिहार का सियासी समीकरण!
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

निठारी कांड का एक और खौफनाक अध्याय समाप्त: बरी होने के बाद फंदे से लटका मिला सुरेंद्र कोली, देश की सबसे बड़ी अनसुलझी पहेली अनवरत जारी

September 18, 2026
झारखंड

NTA Exam Schedule: जेईई-मेन, यूजीसी-नेट, सीयूईटी-पीजी समेत दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

September 18, 2026
देश/दुनिया

CBI ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आयकर आयुक्त और CISF में उप महानिरीक्षक रहीं उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया

September 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

टाटा स्टील टिनप्लेट में फिर दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, हफ्ते भर में दूसरी दुर्घटना

September 18, 2026

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना: पेयजल अभियंता और ठेकेदार की सांठगांठ से 1.88 करोड़ का प्रोजेक्ट फ्लॉप, क्यों ठप हो रही बार-बार जलापूर्ति!

September 18, 2026

निठारी कांड का एक और खौफनाक अध्याय समाप्त: बरी होने के बाद फंदे से लटका मिला सुरेंद्र कोली, देश की सबसे बड़ी अनसुलझी पहेली अनवरत जारी

September 18, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव संपन्न, बच्चों की प्रतियोगिताओं ने मोहा मन

September 18, 2026

Jharkhand: अज्ञात हमलावरों ने घर का दरवाज़ा खटखटाया, गेट खुलने पर बरसायीं गोलियां, पति-पत्नी की मौत, बेटे को लगीं 3 गोलियां, गंभीर

September 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.