Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » शादी की आस टूटी, ट्रांसफर के उम्मीदों पर फिरा पानी, 5.90 लाख लेकर उड़ गया जीवन शादी ऐप पर मिला ‘दूल्हा’!
देश/दुनिया

शादी की आस टूटी, ट्रांसफर के उम्मीदों पर फिरा पानी, 5.90 लाख लेकर उड़ गया जीवन शादी ऐप पर मिला ‘दूल्हा’!

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJune 27, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

दुर्ग. मेट्रोमोनियल साइट के जरिये शिक्षिका का दुल्हा ढूंढने का सपना तब चकनाचूर हो गया जब जीवन शादी एप पर मिला तथाकथित  दुल्हा शिक्षिका से लाखों रुपये ठगकर फरार हो गये. युवक ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताया था. अब शिक्षिका हाथ मल रही है. अब थाना में FIR दर्ज करायी है. घटना दुर्ग की है.

जहां, ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म पर जीवनसाथी तलाशना एक विधवा शिक्षिका को भारी पड़ गया. शादी का झांसा देकर एक युवक ने न केवल उसका भरोसा जीता, बल्कि मनचाही जगह ट्रांसफर कराने का लालच देकर उससे करीब 6 लाख रुपए भी ठग लिए. मामला सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

इस मामले में दर्ज शिकायत के बाद भिलाई सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़िता एक विधवा शिक्षिका है, जिसकी पहचान जीवनसाथी ऐप के माध्यम से अर्जुन कसेर नामक युवक से हुई थी. आरोपी ने खुद को जल संसाधन विभाग में क्लर्क बताते हुए महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का प्रस्ताव रखा.

पुलिस के अनुसार, बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शिक्षिका को भरोसे में लेते हुए कहा कि उसकी विभागीय और राजनीतिक स्तर पर अच्छी पकड़ है तथा वह उसका ट्रांसफर मनचाहे स्थान पर करा सकता है. शिक्षिका को कर्मचारी ने झांसा दिया कि उसकी पोस्टिंग रायपुर में है. वो दुर्ग से पहले उसका ट्रांसफर रायपुर करा लेगा और फिर शादी कर लेगा.

आरोपी ने इसी बहाने अलग-अलग किश्तों में पैसे मांगने शुरू कर दिए.शिक्षिका आरोपी की बातों में आ गई और उसने बैंक से पर्सनल लोन लेकर भी रकम की व्यवस्था की. बताया जा रहा है कि पीड़िता ने रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में आरोपी को करीब 5.90 लाख रुपए नकद दिए थे.

रकम लेने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा. न तो शिक्षिका का ट्रांसफर हुआ और न ही शादी की बात आगे बढ़ी. जब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की.जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी अर्जुन कसेर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है.पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया, मैट्रिमोनियल वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जानकारी और पहचान की पुष्टि जरूर करें.

Chhattisgarh Crime News Matrimonial Fraud Durg अर्जुन कसेर दुर्ग ऑनलाइन शादी धोखाधड़ी जीवन शादी ऐप ठगी दुर्ग क्राइम न्यूज़ दुर्ग पुलिस एफआईआर मैट्रिमोनियल फ्रॉड
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleरेलवे में होगी 6565 टेक्निशियन की बहाली, अधिसूचना जारी, 30 से कर सकेंगे आवेदन, 29 जुलाई अंतिम तिथि
Next Article बंगाल में लागू होगा UCC-NRC : सीएम शुभेंदु बोले- घुसपैठियों को वापस भेजेंगे, लैंड-लव जिहाद पर लाएंगे कानून
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Tata Trust Dicision: टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्धता से बचाने के लिए टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस के पुनर्गठन का रखा प्रस्ताव, जानें क्या है योजना

September 29, 2026
देश/दुनिया

2,000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर MDR लगाने के खिलाफ याचिका की सुनवाई करेगा Supreme Court, जानें मामला?

September 28, 2026
देश/दुनिया

डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसा देश: सीबीआई के राष्ट्रव्यापी छापे, 11.42 करोड़ की ठगी का खुलासा और दो गिरफ्तार

September 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Maa Durga की मूर्ति निर्माण से लेकर विसर्जन तक इन नियमों का रखना होगा ध्यान, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण ने जारी किए ये निर्देश?

September 29, 2026

Jharkhand: बहन के प्रेम संबंध का विरोध करना नाबालिग भाई को भारी पड़ा, प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा, सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे फेंक कर मार डाला

September 29, 2026

YES Bank ने Loan की राशि चुकाने के बाद भी खाते से काट लिए 41,384 रुपये, अब Chibasa की उपभोक्ता अदालत ने दिया ब्याज, मुआवजा सहित 45 दिनों में भुगतान का आदेश?

September 29, 2026

DMFT Fund में बड़ा घोटाला! राउरकेला के निजी अस्पताल को 98.85 करोड़ की जगह 109.45 करोड़ दिए, सुंदरगढ़ में बन गए स्टेडियम, जानें मामला?

September 29, 2026

Bindal Mall Firing: उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में गिरफ्तार 4 साजिशकर्ताओं को छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाए गए, बिष्टुपुर व सोनारी थाना में चल रही पूछताछ

September 29, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.