Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand Highcourt से जुगसलाई के पांच दुकानदारों को बड़ी राहत, नोटिस मिलने पर पहुंचे थे अदालत, जानें क्या है मामला?
झारखंड

Jharkhand Highcourt से जुगसलाई के पांच दुकानदारों को बड़ी राहत, नोटिस मिलने पर पहुंचे थे अदालत, जानें क्या है मामला?

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 21, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर में नीलाम की गयी संपत्ति में किराए पर दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सिर्फ संपत्ति की नीलामी हो जाने के आधार पर किराएदारों को दुकान खाली करने का निर्देश नहीं दिया जा सकता। किरायेदारों को केवल झारखंड बिल्डिंग (लीज, रेंट एंड एविक्शन) कंट्रोल एक्ट में निर्धारित आधार पर ही बेदखल किया जा सकता है।

जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने यह आदेश जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी कांति लाल जैन समेत पांच लोगों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते दिया। याचिकाकर्ता संबंधित परिसर में किरायेदार और दुकानदार हैं। यह संपत्ति पहले साहू होटल की थी।

बिहार स्टेट फाइनेंशियल कॉरपोरेशन (बीएसएफसी) से लिए गए ऋण की अदायगी नहीं होने पर निगम ने संपत्ति की नीलामी कर दी थी। इसके बाद 12 मई 2017 को किराएदारों को परिसर खाली करने का नोटिस जारी किया गया था।अदालत ने कहा कि संपत्ति बिक जाने भर से किराएदारों को हटाने का आधार नहीं बनता। किराएदारों की बेदखली के लिए कानून में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

अदालत ने यह भी कहा कि जब तक बीएसएफसी संपत्ति को किसी खरीदार को हस्तांतरित नहीं करता, तब तक संपत्ति पर उसका कब्जा होने के कारण उसे ही मकान मालिक माना जाएगा।

हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि सभी किराएदार अब बीएसएफसी को किराया देंगे। यदि कोई किराएदार किराया देने में चूक करता है, तो बीएसएफसी झारखंड बिल्डिंग (लीज, रेंट एंड एविक्शन) कंट्रोल एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई कर सकता है। भविष्य में यदि बीएसएफसी संपत्ति किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित करता है, तो किराएदार नए मालिक को किराया देंगे। इसकी सूचना बीएसएफसी को किराएदारों को देनी होगी। इसके साथ ही अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया।

from the Jharkhand High Court; Jharkhand Highcourt से जुगसलाई के पांच दुकानदारों को बड़ी राहत Major relief for five shopkeepers from Jugsalai they had approached the court after receiving notices—find out what the matter is about. जानें क्या है मामला? नोटिस मिलने पर पहुंचे थे अदालत
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleRailway का ट्रेन परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर, रेल मंडलों में ROB निर्माण, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को दी मंजूरी
Next Article JAMSHEDPUR: जुगसलाई पुलिस की कोशिश से रुकी बड़ी वारदात, हत्या की फिराक में घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

जेल में जश्न! केंद्रीय कारा में महिला कैदी के नवजात की मनी छठियारी, गूंजे सोहर गीत, कैदियों ने खीर-पूड़ी खाकर दिया आशीर्वाद

September 21, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR: JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा, सीबीआई जांच की मांग दोहराई, जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल

September 21, 2026
झारखंड

JHASA Doctors Strike: झारखंड में डाक्टरों ने DACP लागू करने की मांग पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

September 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जेल में जश्न! केंद्रीय कारा में महिला कैदी के नवजात की मनी छठियारी, गूंजे सोहर गीत, कैदियों ने खीर-पूड़ी खाकर दिया आशीर्वाद

September 21, 2026

JAMSHEDPUR: JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा, सीबीआई जांच की मांग दोहराई, जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल

September 21, 2026

JHASA Doctors Strike: झारखंड में डाक्टरों ने DACP लागू करने की मांग पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

September 21, 2026

Tata Sons में रार बरकरार! चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति के फैसले से नाखुश टाटा ट्रस्ट्स ने 4:1 की वोटिंग पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

September 21, 2026

JAMSHEDPUR: जुगसलाई पुलिस की कोशिश से रुकी बड़ी वारदात, हत्या की फिराक में घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

September 21, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.