Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस पर RBI गवर्नर का जान ले जवाब, तब बनाये अपनी योजना…
ओसियन स्पेशल

बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस पर RBI गवर्नर का जान ले जवाब, तब बनाये अपनी योजना…

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 12, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. आरबीआइ गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को कहा कि बचत खातों में न्यूनतम शेष राशि की सीमा कितनी हो, यह तय करना बैंकों का काम है. उन्होंने कहा कि मिनिमम बैलेंस की सीमा का फैसला किसी भी नियामकीय क्षेत्राधिकार के अंतर्गत नहीं आता है.

दरअसल, आरबीआइ का यह स्पष्टीकरण देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक आइसीआइसीआइ बैंक द्वारा सभी ग्राहक वर्गों के लिए मासिक न्यूनतम औसत शेष राशि में पांच गुना की वृद्धि करने के बाद आया है.

गुजरात में एक वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के दौरान मिनिमम बैलेंस पर आइसीआइसीआइ बैंक के नए नियमों पर आरबीआइ की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर मल्होत्रा ने कहा कि यह तय करना बैंकों का काम है.

उन्होंने कहा कि कुछ बैंकों ने यह सीमा 10,000 रुपये तय की है, जबकि कुछ बैंकों ने ग्राहकों के लिए यह सीमा 2,000 रुपये रखी है. हालांकि, कई बैंक ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने ग्राहकों के लिए इसे पूरी तरह से हटा दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया, ”यह निर्णय नियामकीय क्षेत्राधिकार के अंतर्गत नहीं आता है.”
ICICI बैंक ने न्यूनतम औसत सीमा 50 हजार रुपये किए

आइसीआइसीआइ बैंक ने कहा है कि महानगरों और शहरी क्षेत्रों के जिन ग्राहकों ने एक अगस्त या उसके बाद अपने बचत खाते खोले हैं, उन्हें जुर्माने से बचने के लिए 50,000 रुपये का मासिक औसत शेष बनाए रखना होगा. वृद्ध ग्राहकों के लिए न्यूनतम औसत शेष राशि 10,000 रुपये ही रहेगी.

अर्ध-शहरी इलाकों में नए ग्राहकों को 25,000 रुपये और ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को 10,000 रुपये का न्यूनतम औसत बैलेंस रखना अनिवार्य होगा. जो ग्राहक न्यूनतम औसत बैलेंस नहीं रखेंगे, उन पर शेष राशि का छह प्रतिशत या 500 रुपये (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया जाएगा.

सैलरी अकाउंट, प्रधानमंत्री जनधन खाते और बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट धारकों को इस नियम से छूट मिलेगी क्योंकि ये जीरो बैलेंस खाते हैं.

जिन ग्राहकों के खाते में तय सीमा से ज्यादा राशि होगी, उन्हें कुछ खास सुविधाएं मिलेंगी. इनमें मुफ्त एनईएफटी धन हस्तांतरण और महीने में तीन बार मुफ्त नकद लेनदेन शामिल हैं. इसके बाद हर नकद लेनदेन पर 150 रुपये का शुल्क लगेगा. इन सभी शुल्कों पर जीएसटी भी देना होगा.

नए युग में सफलता के लिए डिजिटल साक्षरता जरूरी

मल्होत्रा ने कार्यक्रम में कहा कि नए युग में सफलता के लिए डिजिटल साक्षरता बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, ‘पहले कहा जाता था कि अगर आप पढ़ाई नहीं करेंगे, तो आप तरक्की नहीं कर पाएंगे. आज के युग में डिजिटल साक्षरता के लिए भी यही बात लागू होती है. अगर आपके पास डिजिटल साक्षरता नहीं है, तो आप प्रगति नहीं कर पाएंगे.’

आरबीआइ गवर्नर ने कहा कि जो भी फैसले लिए जाएं, उनका फायदा समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिलना चाहिए.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना लगभग 10-11 साल पहले इसी उद्देश्य से शुरू की गई थी, ताकि सभी को बैं¨कग सेवाओं तक पहुंच मिल सके. बैंक आफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ देवदत्त चंद ने इस कार्यक्रम में कहा कि जन-धन खातों के लिए ‘अपने ग्राहक को जानें’ (केवाईसी) को नियमित रूप से अद्यतन करना जरूरी है.

Know the RBI governor's answer on minimum balance in bank account then make your plan...
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमहाराष्ट्र के वाशिम में कपड़े की दुकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
Next Article Bihar Weather: बिहार में अगले पांच दिन झमाझम बारिश के आसार, IMD ने बताया मौसम का हाल
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026
देश/दुनिया

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026
देश/दुनिया

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.