Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » झारखंड विजन 2050 में बोले सीएम हेमंत, खनिज ही नहीं, अब ‘माइंड्स’ और आईटी से बनेगी झारखंड की नई पहचान
देश/दुनिया

झारखंड विजन 2050 में बोले सीएम हेमंत, खनिज ही नहीं, अब ‘माइंड्स’ और आईटी से बनेगी झारखंड की नई पहचान

SUMA KUMARBy SUMA KUMARJuly 9, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • दिल्ली के होटल ताज में मुख्यमंत्री ने दिखाया ‘विजन 2050’ का रोडमैप

नई दिल्ली/रांची. झारखंड को देश के औद्योगिक और तकनीकी मानचित्र पर अग्रणी बनाने के संकल्प के साथ देश की राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल ताज में दो दिवसीय ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ कार्यक्रम का आगाज हुआ. झारखंड सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास का एक नया और आधुनिक विजन पेश किया.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब तक झारखंड को सिर्फ उसकी खदानों (माइंस) और प्राकृतिक संसाधनों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन अब वक्त बदल चुका है. उन्होंने कहा, “झारखंड की पहचान केवल माइंस से नहीं, बल्कि यहां के ‘माइंड्स’ (प्रतिभाओं) और इनोवेशन से होनी चाहिए. राज्य अब आईटी (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेगा.”

औद्योगिक निवेश और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में उपस्थित देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि बिना झारखंड के सहयोग के देश का औद्योगिक विकास अधूरा है. राज्य सरकार अब एक ऐसे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने में जुटी है, जो आने वाले समय में राज्य के चौमुखी विकास को गति देगा.

इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर हो रहा मंथन

  • झारखंड आईटी एंड इलेकट्रॉनिक्स पॉलिसी
  • झारखंड डेटा सेंटर पॉलिसी
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल गवर्नेंस
  • झारखंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी
  • टूरिज्म पॉलिसी

एआई (AI) और डिजिटल गवर्नेंस से बदलेगा आम जनता का जीवन

सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने राज्य में ई-गवर्नेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया. सरकार का लक्ष्य है कि डेटा सेंटर और एआई के जरिए सुदूर ग्रामीण इलाकों तक सरकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं को पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जा सके. विशेषज्ञों का मानना है कि इन नई नीतियों के लागू होने से झारखंड में एक मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम तैयार होगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

गूगल के पीआर हेड बोले- मैं पलामू का ही हूँ, झारखंड के विकास में साथ खड़े हैं

कार्यक्रम में उस वक्त माहौल बेहद भावुक और उत्साहजनक हो गया, जब दिग्गज तकनीकी कंपनी गूगल (Google) के पब्लिक रिलेशन हेड राजेश रंजन ने मंच से अपने संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने गर्व से कहा, “मैं खुद पलामू (झारखंड) की माटी से आता हूँ.” उनके इस बयान पर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

राजेश रंजन ने भरोसा दिलाया कि गूगल झारखंड के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के जरिए समाज के ऊंच-नीच की खाई को पाटना और समानता लाना सबसे बेहतरीन जरिया है.

गूगल का मुख्य फोकस झारखंड के युवाओं को हर संभव अवसर उपलब्ध कराना और बड़े पैमाने पर क्षमता निर्माण (Capacity Building) कार्यक्रमों का संचालन करना होगा.

दिग्गज कंपनियों की भागीदारी, मंत्रियों की मौजूदगी

दिल्ली में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल बैठक में गूगल और माइक्रोसॉफ्ट सहित देश की कई शीर्ष तकनीकी और औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने बहुमूल्य सुझाव दिए. मौके पर झारखंड सरकार की ओर से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उद्योग मंत्री राज्य कुमार यादव और नगर विकास मंत्री सुधेंदु कुमार भी मौजूद रहे. सभी ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि झारखंड सरकार उद्योगों के अनुकूल नीतियां बनाकर हर संभव प्रशासनिक सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है.

Delhi Conclave Hemant Soren Jharkhand IT Policy Jharkhand Vision 2050 झारखंड आईटी पॉलिसी झारखंड विजन 2050 झारखंड समाचार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीएम हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन विजन 2050
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleस्वास्थ्य विभाग बेहाल : जिले में मलेरिया से सातवीं मौत, पोटका प्रभारी सस्पेंड, सिविल सर्जन की कब तय होगी जिम्मेदारी!
Next Article झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आदिवासी जमीन हस्तांतरण को अनंत काल तक चुनौती नहीं दी जा सकती
SUMA KUMAR
  • Website

Content Writer and Digital Journalist at Ocean Post. Suma Kumar extensively covers the railway sector, transport infrastructure, government policies, and major industry updates.

Related Posts

देश/दुनिया

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026
रेलवे

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026
देश/दुनिया

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.