Ranchi. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीइबी) की ओर से राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. इसके तहत एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में राज्य कोटा के सीटों पर नामांकन के लिए तीसरे राउंड की काउंसेलिंग प्रक्रिया शुुरू हो गयी है. तीसरे राउंड की काउंसेलिंग के लिए नये अभ्यर्थी 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
आवेदन करनेवाले अभ्यर्थी किसी प्रकार का सुधार 24 सितंबर को कर सकेंगे. 25 सितंबर को तीसरे राउंड की स्टेट मेरिट लिस्ट और वैकेंट सीट मैट्रिक्स जारी की जायेगी. सीट आवंटन के लिए च्वाइस फिलिंग 28 सितंबर से शुरू होगी. च्वाइस फिलिंग सात अक्तूबर तक कर सकेंगे. नौ अक्तूबर को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जायेगा. नौ से 14 अक्तूबर तक प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किया जायेगा. 10 से 14 अक्तूबर तक संबंधित संस्थान में प्रमाणपत्रों की जांच और नामांकन की प्रक्रिया होगी.


