Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » JAMSHEDPUR: जुगसलाई में चोरी की वारदात, मलिक प्लाईवुड दुकान के अंदर घुसे चोर, पांच लाख नकदी और सामान पर हाथ किया साफ
झारखंड

JAMSHEDPUR: जुगसलाई में चोरी की वारदात, मलिक प्लाईवुड दुकान के अंदर घुसे चोर, पांच लाख नकदी और सामान पर हाथ किया साफ

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 22, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र में स्थित मलिक प्लाईवुड एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड में चोरों ने रविवार देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाश दुकान का ताला और सुरक्षा तोड़कर अंदर घुसे। वे करीब पांच लाख रुपये की नकदी और सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता सोमवार सुबह दुकान खुलने पर चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। जुगसलाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि फुटेज और दूसरे तकनीकी सबूतों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

एक चोर हेलमेट पहनकर अंदर घुसा
इनमें एक चोर हेलमेट पहनकर दुकान के अंदर घुसता दिख रहा है, जबकि उसका साथी बाहर स्कूटी लेकर खड़ा था। दुकान मालिक सुमित मलिक ने बताया कि रात करीब 1:20 बजे चोर दुकान के ऊपर के हिस्से से अंदर घुसा। उसने पहले ग्रिल का तार काटा और फिर शीशा तोड़कर दफ्तर तक पहुंच गया। वहां रखी फाइल अलमारी और दूसरे कागजात से छेड़छाड़ की गई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कोई जरूरी फाइल या दस्तावेज चोरी तो नहीं हुए हैं।

सीसीटीवी को बंद करने की भी कोशिश की
चोर ने चोरी के दौरान सीसीटीवी कैमरे को बंद करने की भी कोशिश की, लेकिन इससे पहले उसका चेहरा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

and made off with ₹5 lakh in cash and other goods. into Malik Plywood shop JAMSHEDPUR: Theft in Jugsalai; thieves broke JAMSHEDPUR: जुगसलाई में चोरी की वारदात के अंदर घुसे चोर नकदी और सामान पर हाथ किया साफ पांच लाख मलिक प्लाईवुड दुकान
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJAMSHEDPUR: Cyber Crime के लंबित मामलों की जमशेदपुर SSP ने की समीक्षा, कार्रवाई के दिये निर्देश, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Next Article Jamshedpur DC ने Voter List में नाम जोड़ने में तेजी लाने का दिया निर्देश, 24 तक मांगा प्रमाण पत्र
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Nikhar Murder case: निखार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सोनारी में मास्टरमाइंड राघव के ठिकाने पर दो जिलों की पुलिस की दबिश, खंगाले सबूत

September 22, 2026
झारखंड

Jharkhand GangWar: बाइक सवार अपराधियों ने की दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन को लगी गोली, सात खोखे बरामद, जानें घटना प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी

September 22, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR: बेटे के जन्म की खुशी में दोस्त ने पिलाई शराब, नशे में धुत होकर पहुंचा MGM अस्पताल, जमकर मचाया उत्पात

September 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Nikhar Murder case: निखार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सोनारी में मास्टरमाइंड राघव के ठिकाने पर दो जिलों की पुलिस की दबिश, खंगाले सबूत

September 22, 2026

Jharkhand GangWar: बाइक सवार अपराधियों ने की दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन को लगी गोली, सात खोखे बरामद, जानें घटना प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी

September 22, 2026

JAMSHEDPUR: बेटे के जन्म की खुशी में दोस्त ने पिलाई शराब, नशे में धुत होकर पहुंचा MGM अस्पताल, जमकर मचाया उत्पात

September 22, 2026

Jamshedpur DC ने Voter List में नाम जोड़ने में तेजी लाने का दिया निर्देश, 24 तक मांगा प्रमाण पत्र

September 22, 2026

JAMSHEDPUR: जुगसलाई में चोरी की वारदात, मलिक प्लाईवुड दुकान के अंदर घुसे चोर, पांच लाख नकदी और सामान पर हाथ किया साफ

September 22, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.