Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » गम्हरिया में भीषण सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
झारखंड

गम्हरिया में भीषण सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHJuly 8, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. गम्हरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल पथ के सामने मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई.

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक फॉल्स सीलिंग का काम खत्म करके देर रात अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक (MH12LT-8538) ने उनकी मोटरसाइकिल (JH05DN–3281) को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक सड़क पर काफी दूर जा गिरे.

इस हादसे में कपाली ओपी क्षेत्र के अंसार नगर (डेमडुबी) निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद निसार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, गौसनगर निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत निजी एंबुलेंस का इंतजाम कर रेहान को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.

घटना से फूटा लोगों का गुस्सा, लगाया जाम

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हादसे के काफी देर बाद तक न तो एंबुलेंस मौके पर पहुंची और न ही पुलिस. प्रशासन की इस कार्यशैली से नाराज होकर आक्रोशित लोगों ने टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर काफी मशक्कत के बाद जाम को समाप्त कराया.

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

  • Author
  • Recent Posts
SHOBHA SINGH
SHOBHA SINGH
Sub Editor at oceanpost
मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.
SHOBHA SINGH
Latest posts by SHOBHA SINGH (see all)
  • गम्हरिया में भीषण सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम - July 8, 2026
  • बिल्डरों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा, झारखंड RERA की कमान अब अजय सिंह के हाथ - July 6, 2026
  • आदित्यपुर : अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया बड़ा अभियान, एसपी बोले – नहीं चलेगी गुंडागर्दी - July 6, 2026
Gamharia Road Accident Saraikela News गम्हरिया न्यूज़ गम्हरिया सड़क हादसा टाटा-कांड्रा मार्ग दुर्घटना रोड एक्सीडेंट सड़क हादसा झारखंड सरायकेला न्यूज़
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleराजधानी के आगे कूदकर चीफ लोको इंस्पेक्टर ने दी जान, धनबाद के Sr DEE पर उत्पीड़न का आरोप, FIR
Next Article बारुईपुर रेप-मर्डर केस का आरोपी प्रभास मंडल एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश
SHOBHA SINGH
  • Website

मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.

Related Posts

झारखंड

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026
झारखंड

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

July 8, 2026
झारखंड

खौफ के साए में झारखंड का कारोबार: रांची में रियल एस्टेट कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी, तकनीकी जांच में जुटी पुलिस

July 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

July 8, 2026

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026

नीतीश का ‘मिशन सुदृढ़ीकरण’: JDU की नई प्रदेश टीम का एलान, नीरज कुमार को फिर कमान

July 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost