Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » हाई कोर्ट के सख्त निर्देश: IAS पोस्टिंग में वरिष्ठता पर जोर, वन कर्मी, प्रोफेसर और चालक को बड़ी राहत
झारखंड

हाई कोर्ट के सख्त निर्देश: IAS पोस्टिंग में वरिष्ठता पर जोर, वन कर्मी, प्रोफेसर और चालक को बड़ी राहत

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने प्रशासनिक और सेवा से जुड़े चार अहम मामलों में फैसले सुनाते हुए राज्य सरकार और संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए हैं। अदालत ने वरिष्ठता के आधार पर आइएएस अधिकारी को उचित पद देने के साथ-साथ वन निगम कर्मी, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और दैनिक वेतनभोगी जीप चालक को भी बड़ी राहत दी है।

प्रशासनिक पदस्थापन के मामले में अदालत ने 2014 बैच के आइएएस अधिकारी पवन कुमार मंडल को अपर सचिव या समकक्ष पद पर पदस्थापित करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब 2015 बैच के अधिकारियों को अपर सचिव पद मिल चुका है, तो उनसे वरिष्ठ 2014 बैच के अधिकारी को संयुक्त सचिव बनाए रखना सही नहीं है। सरकार को छह सप्ताह के भीतर पदस्थापन आदेश जारी करने को कहा गया है।

सेवानिवृत्ति से जुड़े मामले में कोर्ट ने वन निगम के कर्मचारी रामेश्वर प्रसाद सिन्हा को 58 वर्ष की आयु में रिटायर करने के आदेश को रद कर दिया। उन्हें 60 वर्ष तक सेवा में मानते हुए बकाया वेतन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ 16 सप्ताह के भीतर देने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर भोला मिश्रा को पीएचडी एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ देते हुए बेसिक पे स्केल 14,940 रुपये तय किया गया है और 12 सप्ताह में बकाया एरियर भुगतान का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, वर्ष 2009 से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी जीप चालक कुलदीप कुमार तुरी की सेवा भी आठ सप्ताह के भीतर नियमित करने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट के इन फैसलों से संबंधित कर्मियों और अधिकारियों को लंबा इंतजार समाप्त होने की उम्मीद मिली है।

Bhola Mishra Forest Corporation IAS Jharkhand High Court Jharkhand News Justice Deepak Roshan Pawan Kumar Mandal Ranchi Regularization Vinoba Bhave University
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleदुमका में चलती कार पर अपराधियों की फायरिंग, बाल-बाल बचे टाटा मोटर्स कर्मी, गोली छूकर निकली
Next Article सहायक आचार्यों की नियुक्ति अब जिलों में, 28 नवंबर को बांटे जाएंगे पत्र, 5 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया का लक्ष्य
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

प्रकाश पर्व की आभा से जगमगाई लौहनगरी, गुरुद्वारों में कीर्तन और अरदास की गूंज, भक्तिमय हुआ जमशेदपुर

November 24, 2026
झारखंड

झारखंड में कड़ाके की पड़ेगी सर्दी: तीन दिनों में 6 डिग्री गिरेगा पारा, हवाई सेवा पर पड़ेगा असर

November 24, 2026
झारखंड

झारखंड में संघ का नया अध्याय: प्रांत की जगह ‘प्रदेश’ व्यवस्था, तीन संभागों में बंटेगा पूरा राज्य, प्रांत प्रचारक कहलाएंगे राज्य प्रचारक

November 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

प्रकाश पर्व की आभा से जगमगाई लौहनगरी, गुरुद्वारों में कीर्तन और अरदास की गूंज, भक्तिमय हुआ जमशेदपुर

November 24, 2026

झारखंड में कड़ाके की पड़ेगी सर्दी: तीन दिनों में 6 डिग्री गिरेगा पारा, हवाई सेवा पर पड़ेगा असर

November 24, 2026

झारखंड में संघ का नया अध्याय: प्रांत की जगह ‘प्रदेश’ व्यवस्था, तीन संभागों में बंटेगा पूरा राज्य, प्रांत प्रचारक कहलाएंगे राज्य प्रचारक

November 24, 2026

सहायक आचार्यों की नियुक्ति अब जिलों में, 28 नवंबर को बांटे जाएंगे पत्र, 5 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया का लक्ष्य

November 24, 2026

हाई कोर्ट के सख्त निर्देश: IAS पोस्टिंग में वरिष्ठता पर जोर, वन कर्मी, प्रोफेसर और चालक को बड़ी राहत

November 24, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost