झारसुगुड़ा: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड के पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से शुरू होने जा रहा है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने 26 नवंबर से 17 दिसंबर तक एक बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस मेंटेनेंस और यार्ड रिमाइंडिंग कार्य के कारण इस रूट से गुजरने वाली कुल 96 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है।
क्यों लिया गया ट्रैफिक ब्लॉक?
रेलवे के तकनीकी आधुनिकीकरण के तहत झारसुगुड़ा यार्ड का पुनर्निर्माण कार्य सुरक्षा और परिचालन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए बेहद जरूरी है। इस ब्लॉक के कारण झारसुगुड़ा, राउरकेला और चक्रधरपुर समेत विभिन्न स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा वर्ग और छोटे स्टेशनों पर आवागमन करने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी संबंधित ट्रेनों की स्थिति और संशोधित समय-सारिणी की पूरी जानकारी अवश्य जांच लें।
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों की सूची (मुख्य तिथियां)
मेमू एवं पैसेंजर ट्रेनें:
ट्रेन नंबर 68031/68032 (झारसुगुड़ा-संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू): 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द।
ट्रेन नंबर 68033/68034 (झारसुगुड़ा-संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू): 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द।
ट्रेन नंबर 68861 (गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू): 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक रद्द।
ट्रेन नंबर 68862 (झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू): 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक रद्द।
ट्रेन नंबर 68029/68030 (राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू): 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक रद्द।
एक्सपर्ट और लंबी दूरी की ट्रेनें:
ट्रेन नंबर 12222 / 12221 (हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस): 26 नवंबर, 3, 12 दिसंबर (हावड़ा से) और 28 नवंबर, 5, 14 दिसंबर (पुणे से) रद्द।
ट्रेन नंबर 12376 / 12375 (जसीडीह-तांबरम एक्सप्रेस): 25 नवंबर, 2 दिसंबर और 28 नवंबर, 5 दिसंबर को रद्द।
ट्रेन नंबर 22861 / 22862 (हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस): 11 से 18 दिसंबर के बीच चुनिंदा तिथियों पर रद्द।
ट्रेन नंबर 12129 / 12130 (पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस): 14 और 16 दिसंबर को रद्द।
इसके अलावा हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस (18175/18176), टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110), विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस (18523/18524) और संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309/18310) जैसी कई अन्य महत्वपूर्ण गाड़ियां भी विभिन्न तिथियों में नहीं चलेंगी।
इन 8 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला गया मार्ग
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कुछ लंबी दूरी की गाड़ियों को परिवर्तित मार्गों से चलाने का निर्णय लिया है:
कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478 / 18477): यह ट्रेन इब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक के रास्ते चलाई जाएगी।
राजधानी एक्सप्रेस (22805 / 20818 / 22806): भुवनेश्वर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस कटक-भद्रक-हिजली-मिदनापुर-आद्रा-गोमो के परिवर्तित मार्ग से गुजरेगी।
टाटा-एर्नाकुलम और यशवंतपुर एक्सप्रेस (18189 / 18190 / 18112): ये ट्रेनें विजयनगरम-इच्छापुरम-जखापुरा-नयागढ़-डांगुवापोसी के वैकल्पिक मार्ग से चलाई जाएंगी।
शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन वाली ट्रेनें
कुछ ट्रेनों का परिचालन उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त या शुरू किया जाएगा:
साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288 / 13287): आरा से दुर्ग के बीच चलने वाली यह गाड़ी केवल राउरकेला स्टेशन तक ही संचालित होगी।
गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस (15028 / 15027): इसका परिचालन केवल हटिया स्टेशन तक ही सीमित रहेगा।
वंदे भारत एक्सप्रेस (20836 / 20835): पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन संबलपुर स्टेशन तक ही किया जाएगा।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे के आधिकारिक पूछताछ केंद्र (NTES) या रेलवे पोर्टल के माध्यम से अपनी यात्रा से जुड़ी अद्यतन जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।


