Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur : SIR डिजिटाइजेशन में तेजी के निर्देश, 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा शिविर
Uncategorized

Jamshedpur : SIR डिजिटाइजेशन में तेजी के निर्देश, 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा शिविर

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 7, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

उपायुक्त राजीव रंजन ने जुगसलाई और जमशेदपुर पश्चिम के विशेष कैम्पों का किया निरीक्षण; फॉर्म-6, जनसुनवाई और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

जमशेदपुर. मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत चल रहे डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने बुधवार को जमशेदपुर पश्चिम और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में संचालित विशेष कैम्पों का निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लंबित कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने शारदामणि इंग्लिश स्कूल, राजेन्द्र विद्यालय, जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय परिसर सहित अन्य स्थानों पर लगाए गए विशेष डिजिटाइजेशन कैम्पों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने नागरिकों से प्राप्त आवेदनों, जनसुनवाई में सामने आ रही समस्याओं तथा फॉर्म-6 से जुड़े मामलों की प्रगति की जानकारी ली.

दस्तावेजों की जांच में सावधानी बरतने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि SIR से संबंधित डिजिटाइजेशन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. प्राप्त दस्तावेजों की जांच और ऑनलाइन प्रविष्टियों को सावधानीपूर्वक पूरा करने के साथ नागरिकों को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

जनसुनवाई के दौरान आने वाली शिकायतों और समस्याओं का नियमानुसार यथासंभव मौके पर समाधान करने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने के निर्देश भी दिए गए.

पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 की जानकारी देने पर जोर

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 की प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया. प्रशासन की ओर से विभिन्न स्तरों पर डिजिटाइजेशन-सह-हेल्प डेस्क भी संचालित किए जा रहे हैं, जहां नागरिकों को SIR से संबंधित जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा शिविर

उपायुक्त ने बताया कि SIR के तहत लंबित कार्यों के निष्पादन और नागरिकों की सुविधा के लिए 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा शिविर आयोजित किया जाएगा. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित शिविर में पहुंचकर SIR से संबंधित आवश्यक कार्य पूरा कराएं. वहीं, जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं.

निरीक्षण के दौरान ईआरओ सह अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, ईआरओ सह एसओआर राहुलजी आनंद, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह सहित संबंधित एईआरओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleTata Steel के MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद… इस्पात की मांग दूसरी छमाही में 8-10 प्रतिशत बढ़ेगी, कोक ओवन को बंद करने के मुद्दे पर भी बोले
Next Article Jamshedpur : साकची से 11वीं की छात्रा लापता, प्रभारी होंगे – जल्द होगी बरामद
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

Uncategorized

Jamshedpur : कदमा के फार्म एरिया में हथियार के साथ पांच गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

October 13, 2026
Uncategorized

तिरुपति लड्डू के घी में मिलाया पाम ऑयल, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़, मिलावटियों ने भगवान के प्रसाद को भी नहीं छोड़ा

September 19, 2026
Uncategorized

Dhoni Farm House Cobra Snake: एमएस धोनी के फार्म हाउस में कोबरा सांप निकलने से कर्मचारियों में हड़कंप, स्नेक एक्सपर्ट ने काफी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रेलवे चलायेगा बक्सर, लखनऊ, छपरा, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

October 13, 2026

Jamshedpur : कदमा के फार्म एरिया में हथियार के साथ पांच गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

October 13, 2026

Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London में ऊर्जा तकनीक पर समझौता

October 13, 2026

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय प्रबंधन की तानाशाही पर संघ आंदोलित, कहा – हक मांगने वाले आउटसोर्सिंग कर्मियों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं, आर-पार की चेतावनी!

October 13, 2026

Jamshedpur : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, जमकर पथराव, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों घायल

October 12, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.