Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » GST घोटाला में जमशेदपुर, रांची की कई कंपनियों के लेन-देन ED के राडार पर, फर्जी ITC खरीदने वाली कंपनियां भी दबिश की तैयारी
झारखंड

GST घोटाला में जमशेदपुर, रांची की कई कंपनियों के लेन-देन ED के राडार पर, फर्जी ITC खरीदने वाली कंपनियां भी दबिश की तैयारी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. 734 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े की जांच अब फर्जी आईटीसी खरीदने वाली कंपनियों तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के अनुसार, इस नेटवर्क में 135 फर्जी कंपनियों के जरिए 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी बिल तैयार किए गए और करीब 734 करोड़ रुपये का कथित फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) वास्तविक कंपनियों को उपलब्ध कराया गया। जांच में जमशेदपुर का कनेक्शन भी सामने आया है। ईडी के अनुसार, कागजी कंपनियों के जरिए फर्जी बिल तैयार कर वास्तविक जीएसटी देनदारी कम करने का कथित खेल चल रहा था। अब उन कंपनियों के खरीद-बिक्री रजिस्टर, डिजिटल बही-खाते और लेन-देन की जांच की जा रही है, जिन्होंने कथित तौर पर कमीशन देकर फर्जी आईटीसी खरीदा।

नौकरों की पहचान पर बनाई गईं फर्जी कंपनियां
ईडी की जांच में आरोप है कि गिरोह ने कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों और नौकरों के पहचान-पत्रों का इस्तेमाल कर उनके नाम पर फर्जी फर्में खड़ी कीं। इन कंपनियों के नाम पर बिना वास्तविक माल की आवाजाही के इनवॉइस तैयार किए गए।

जांच एजेंसी के अनुसार, इसी नेटवर्क से 54.33 करोड़ रुपये की कथित अपराध से अर्जित आय का पता चला है। रकम को पिता-पुत्र और उनके करीबी रिश्तेदारों के निजी बैंक खातों में स्थानांतरित करने तथा संपत्ति और अन्य कारोबार में निवेश किए जाने का आरोप है।

जमशेदपुर की कंपनियां भी जांच के घेरे में
ईडी के अनुसार, फर्जी आईटीसी खरीदने वाली लाभार्थी कंपनियां भी अब जांच के दायरे में हैं। जमशेदपुर, रांची और कोलकाता से जुड़े कारोबारियों के लेन-देन की पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी बिलों के आधार पर कितनी कंपनियों ने कर लाभ लिया और इसके बदले कितना कमीशन दिया गया।
मामले में ईडी पहले ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। जांच के दौरान 20 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति कुर्क किए जाने तथा करीब 70 लाख रुपये की नकदी और बैंक खातों को फ्रीज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

फर्जी बिल से लेकर संपत्ति तक जांच
ईडी अब कथित फर्जी आईटीसी नेटवर्क से जुड़े कारोबारियों की संपत्ति और वित्तीय लेन-देन को भी खंगाल रही है। मामले में विशेष पीएमएलए अदालत में न्यायिक कार्रवाई जारी है।

and Ranchi are on the ED's radar in the companies from Jamshedpur GST scam; preparations are underway GST घोटाला में जमशेदपुर that purchased fake ITC. to crack down on companies Transactions of several फर्जी ITC खरीदने वाली कंपनियां भी दबिश की तैयारी रांची की कई कंपनियों के लेन-देन ED के राडार पर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur: जमशेदपुर SSP ने मानगो थाना का किया औचक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था और पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की, ये दिए निर्देश
Next Article NH-33 पर बड़ा सड़क हादसा, चौका में झाबरी के पास शिवम बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Election commission…जिन राज्यों में SIR पूरा हुआ, वहां छूट गए और नए मतदाताओं के लिए चलेगा ‘विशेष अभियान’

October 3, 2026
झारखंड

Jamshedpur: बिरसानगर में प्रेम-प्रसंग के बाद युवक हो गया लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

October 3, 2026
झारखंड

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने अपराधी अनुप बंगाली को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 17 से अधिक मामले

October 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Election commission…जिन राज्यों में SIR पूरा हुआ, वहां छूट गए और नए मतदाताओं के लिए चलेगा ‘विशेष अभियान’

October 3, 2026

Jamshedpur: बिरसानगर में प्रेम-प्रसंग के बाद युवक हो गया लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

October 3, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने अपराधी अनुप बंगाली को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 17 से अधिक मामले

October 3, 2026

Tatanagar स्टेशन ओवरब्रिज पर टाटा मोटर्स से जुड़ी सामग्री लेकर जा रहा ट्रक पलटा, घंटों लगा रहा जाम

October 3, 2026

NH-33 पर बड़ा सड़क हादसा, चौका में झाबरी के पास शिवम बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

October 3, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.