Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने पर दावे-आपत्ति की समयसीमा आज होगी खत्म, CEO बोले-समयसीमा को और बढ़ाने पर नहीं किया जा रहा विचार
झारखंड

Jharkhand SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने पर दावे-आपत्ति की समयसीमा आज होगी खत्म, CEO बोले-समयसीमा को और बढ़ाने पर नहीं किया जा रहा विचार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 30, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि. कुमार ने मंगलवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगी. कुमार ने कहा कि हालांकि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने नोटिस जारी करने और सत्यापन की प्रक्रिया के लिए समयसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा है.

उन्होंने कहा, मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए निर्वाचन आयोग एसआईआर के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा पहले ही दो बार बढ़ा चुका है. अब समयसीमा को और बढ़ाने पर विचार नहीं किया जा रहा है. अब ध्यान प्राप्त हुए भौतिक प्रपत्रों और उनके डिजिटलीकरण पर होगा.’’ उन्होंने कहा कि फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आवेदन प्राप्त करने की

समयसीमा 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगी.
संशोधित मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 19 अक्टूबर
सीईओ कुमार ने कहा, ‘हमने नोटिस जारी करने और सत्यापन की अवधि बढ़ाने के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा है.’ उन्होंने बताया कि शुरुआत में नाम हटाए जाने के खिलाफ दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि पांच अगस्त से चार सितंबर तक थी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात अक्टूबर को प्रस्तावित था. बाद में निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी थी और संशोधित मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख को बढ़ाकर 19 अक्टूबर कर दिया था.

इसके बाद समयसीमा को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया, जबकि संशोधित मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 19 अक्टूबर ही रखी गई. सीईओ ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बैठक भी की.
उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से पात्र मतदाताओं की पहचान करने और उन्हें आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की, ताकि एसआईआर-2026 प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके. कुमार ने बताया कि सोमवार तक फॉर्म-6 के तहत करीब 6.32 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि फॉर्म-7 के तहत 11,732 आपत्तियां और फॉर्म-8 के तहत 4.27 लाख आवेदन मिले हैं.

निर्वाचन आयोग ने पांच अगस्त को झारखंड में मसौदा मतदाता सूची जारी की थी, जिसमें 43.61 लाख नाम हटाए गए थे. एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले राज्य में कुल 2.64 करोड़ मतदाता थे. इस प्रक्रिया के बाद जारी मसौदा मतदाता सूची में 2.21 करोड़ मतदाता शामिल हैं, जिनमें 1.12 करोड़ पुरुष, 1.08 करोड़ महिलाएं और 260 तृतीय लिंग के मतदाता हैं.

and objections regarding the CEO बोले-समयसीमा को और बढ़ाने पर नहीं किया जा रहा विचार Jharkhand SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने पर दावे-आपत्ति की समयसीमा आज होगी खत्म Jharkhand: Deadline for claims removal of names from the deadline further. the voter list ends there is no plan to extend today; CEO states
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand Band Today: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का आज झारखंड बंद, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 नवंबर से अनशन
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand Band Today: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का आज झारखंड बंद, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 नवंबर से अनशन

September 30, 2026
झारखंड

Yoga’ के सीखने वियतनाम गये झारखंड के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, इसमें एक जमशेदपुर कदमा और रांची का था दूसरा युवक

September 30, 2026
झारखंड

TSDPL Bonous: टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम में हुआ बोनस समझौता, 682 कर्मचारियों के बीच 3.91 करोड़ रुपये बांटे जायेंगे

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने पर दावे-आपत्ति की समयसीमा आज होगी खत्म, CEO बोले-समयसीमा को और बढ़ाने पर नहीं किया जा रहा विचार

September 30, 2026

Jharkhand Band Today: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का आज झारखंड बंद, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 नवंबर से अनशन

September 30, 2026

Yoga’ के सीखने वियतनाम गये झारखंड के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, इसमें एक जमशेदपुर कदमा और रांची का था दूसरा युवक

September 30, 2026

TSDPL Bonous: टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम में हुआ बोनस समझौता, 682 कर्मचारियों के बीच 3.91 करोड़ रुपये बांटे जायेंगे

September 30, 2026

Tata Cummins में 20% बोनस पर लगी मुहर, मिलेगा औसतन ₹1 लाख, दुर्गा पूजा से पहले खातों में आएगी राशि 

September 30, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.