Ranchi. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस शहीद चौक से लेकर अलबर्ट एक्का चौक तक निकाला गया. इस अवसर पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, मोर्चा के पुष्कर महतो, मो आसिफ, अनथन लकड़ा, शीला कच्छप, रेखा देवी, केडी सिंह, करमा तिग्गा सहित अन्य उपस्थित थे. पुष्कर महतो ने इस दौरान रांची के लोगों से बंद में सहयोग करने की अपील की है.
उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के समर्थन में बंद को सफल बनाने में सहयोग करें. राज्य गठन के 26 साल हो गये हैं. पर इन 26 वर्षो में आंदोलनकारियों को लेकर सरकार के संकल्प और आश्वासनों पर अमल नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को 50-50 हजार रुपए सम्मान पेंशन राशि, उनके आश्रितों के लिए नौकरी एवं रोजगार की गारंटी मिलना चाहिए.

